Connect with us

कोरबा

कांग्रेस को झटके पे झटका: इंटक के महामंत्री, कांग्रेसी नेता व सतगढ़ तंवर समाज के अध्यक्ष, शासकीय अभिभाषक समेत अनेक कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल

Published

on

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समक्ष उद्योग मंत्री देवांगन की रणनीति से कांग्रेस को बड़ा झटका

विधानसभा प्रबंधन और कोर कामेटी की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्री की उपस्थिति में हुआ प्रवेश

कोरबा । सरकार क्या गई, कांग्रेस को झटके पे झटका मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस का सफाया जिले से हो रहा है। आचार संहिता लगने से पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, काश! वे कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाली होती और प्रदेश में सरकार रहते कांग्रेसियों की पूछपरख होती तो कांग्रेस का यह हाल नहीं होता। कई दिग्गज आज भी कांग्रेस छोड़कर भगवा गमछा धारण कर लिया। ऐसी स्थिति में सांसद एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए चुनौती बढ़ती जा रही है और कांग्रेस का एक बड़ा खेमा का भाजपा में जाना सरोज पांडेय के लिए शुभ संकेत दे रहा है। रोजाना अवसरवादी कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। आज वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की रणनीति से इंटक के महामंत्री और कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश देवांगन, कांग्रेसी नेता व सतगढ़ तंवर समाज के अध्यक्ष कुंवर राजवर्धन सिंह, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं शासकीय अभिभाषक रोहित राजवाड़े समेत बड़ी संख्या में कई दिग्गज कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए। शुक्रवार को टी.पी.नगर स्थित आशीर्वाद भवन में भाजपा की विधानसभा प्रबंधन और कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी । बैठक में विशेष तौर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन वरिष्ठ विधायकगण धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, प्रेमचंद पटेल , संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष डा राजीव सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपरोक्त बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। उन्होंने विगत दोनों पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए । प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । बैठक के बाद उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की रणनीति के तहत सामाजिक व राजनीतिक पार्टी के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए । क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, लोकसभा प्रत्याशी डॉ सुश्री सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने सभी को गमछा प्रदान कर भाजपा में प्रवेश दिलाया।

ये प्रमुख लोग भाजपा में हुए शामिल

इंटक के महामंत्री व कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश देवांगन, कांग्रेसी नेता व सतगढ़ तंवर समाज के अध्यक्ष कुंवर राजवर्धन सिंह, पूर्व पार्षद नगर निगम राजा गुप्ता, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित राजवाड़े छुरी के कांग्रेस पार्षद रामशरण साहू, राकेश प्रताप सिंह, इंजीनियर गजानंद भार्या, विजय कुमार अग्रवाल, प्रीतम देवांगन, प्रेम देवांगन, माखन देवांगन, जगन्नाथ देवांगन, सुक्खुराम देवांगन, भगत राम देवांगन, शिवचरण पटेल, आनंद चतुर्वेदी, आनंद देवांगन, तरूण देवांगन, परदेशी सोनी, लक्ष्मण देवांगन, विसम्भर यादव, लखन देवांगन व पाली तानाखार से जनपद सदस्य, मदन सिंह मरावी, पोंडी खुर्द के सरपंच मनेन्द्र सिंह, परला के सरपंच जवाहर सिंह, लमना के सरपंच नेल साय, चोटिया के सरपंच करमन सिंह, लाद के सरपंच लाल बहादूर सिंह, पचरा के सरपंच चंद्रभूषण सिंह, समेत बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए।

पाली तानाखार में भाजपा ने की जबरदस्त घेराबंदी

पाली तानाखार में इस बार भाजपा जबरदस्त घेरा बंदी कर रही है। इससे पहले कांग्रेस के कई कद्दावर नेता व निर्वाचित जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो चुके है। तंवर समाज के अध्यक्ष कुंवर राजवर्धन सिंह के भाजपा में आने के बाद तानाखार में भाजपा की और भी मजबूत स्थिति हो गई है। जिन चेहरों के आधार पर कांग्रेस तानाखार में चुनाव लड़ती थी, उनमें से आधे से अधिक बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो गये हैं । निश्चित रूप से आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा ।

अवसरवादी आखिर कांग्रेस को कितना डैमेज कर पाएंगे?

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अवसरवादी नेता नई राजनीति में अवसर की तलाश में रहते हैं। भाजपा एक वैचारिक और सिद्धांतवादी पार्टी के रूप में जानी जाती रही है, लेकिन महापुरूषों की बनायी यह पार्टी अब कांग्रेस जैसी ही हो गई है। समुद्र जैसी अथाह गहरायी के रूप में भाजपा में सिद्धांत और विचारक्रांति कू ट-कूट कर भरी हुई थी, लेकिन अब कई कांग्रेसी कई आरोपो से घिरे रहते थे, लेकिन भाजपा में आने के बाद वह पाकसाफ हो रहा है। ये अवसरवादी नेता आखिर भाजपा को कितना फायदा पहुंचाएंगे और कांग्रेस को कितना डैमेज करेंगे, यह तो भविष्य ही बताएगा। वैसे अवसरवादी नेताओं की पूछपरख भाजपा में कितनी होगी, यह भी गर्भ का विषय है। क्या जो खाकी पेंट पहनकर बचपन से ही भाजपा को बढ़ाने में लगे थे, उन्हें तवज्जो मिलेगी या फिर अवसरवादी नेताओं को ?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

निगम का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 एम.आई.सी. द्वारा पारित, साधारण सभा की ओर अग्रेषित

Published

on

मेयर इन काउंसिल की बैठक में निगम केे विभिन्न कार्यो से जुडे़ प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

(महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नव निर्मित सभागार मे सम्पन्न हुई मेयर इन काउंसिल की पहली बैठक)

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 एमआईसी द्वारा पारित कर आवश्यक स्वीकृति हेतु साधारण सभा की ओर अग्रेषित किया गया। मेयर इन काउंसिल द्वारा निगम के विभिन्न कार्यो से जुडे़ प्रस्तावों पर विचार विमर्श पश्चात सर्वसम्मति से आवश्यक स्वीकृतियांॅं भी दी गई, साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना एवं सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेेंशन योजना के हितग्राहियों को भी एम.आई.सी. द्वारा अपनी स्वीकृति प्रदान की गई।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक आज पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एम.आई.सी. कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, भानुमति जायसवाल, अजय गोंड़, फिरतराम साहू, उर्वशी राठौर, ममता यादव, अजय कुमार चन्द्रा एवं सरोज शांडिल्य आदि उपस्थित थे। नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 मेयर इन काउंसिल के समक्ष रखा गया, एमआईसी द्वारा सर्वसम्मति से बजट प्रस्ताव को पारित करते हुए बजट को आवश्यक स्वीकृति हेतु निगम की आगामी साधारण सभा की ओर अग्रेषित किया गया। बैठक के दौरान पेनल लायर की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव, जाति उद्घोषणा की स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता व मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों की स्वीकृति, जल आवर्धन फेस-2 अंतर्गत 29 एम.एल.डी. जलउपचार संयंत्र के संधारण संचालन कार्य, वीर सावरकर भवन के आबंटन, अधोसंरचना मद से नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत 05 करोड़ 93 लाख रूपये से मुख्य सड़कों का डामरीकरण सहित शहर के विभिन्न मार्गो के डामरीकरण कार्य से जुड़े प्रस्तावों, बुधवारी बाजार पुर्नविकास परियोजना, सीबीजी प्लांट एरिया बरबसपुर में विभिन्न निर्माण कार्य, हाई मास्ट लाईट स्ट्रीट लाईट आदि से जुड़े कार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव, पालना घर कार्यकर्ता एवं सहायिक नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव, मुड़ापार बाजार में प्रकाश व्यवस्था, निगम क्षेत्रांतर्गत जल प्रदाय संचालन संधारण हेतु श्रमिक प्रदाय सहित बैठक में प्रस्तुत अन्य प्रस्तावों पर निगम की एमआईसी द्वारा स्वीकृतियाॅं दी गई तथा प्रस्तावों पर आवश्यक निर्णय लिये गये। 

बैठक के दौरान निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा एवं बी.पी.त्रिवेदी,  लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, संपदा अधिकारी सचिन तिवारी, जोन कमिश्नर व कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, एन.के.नाथ, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, लीलाधर पटेल, सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, सहायक अभियता पीयूष राजपूत, सुशील चन्द्र सोनी, दीवाकांत जायसवाल, आनंद दुबे, अरूण मिश्रा, अरविंद सिंह, उदय मंडल, आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Continue Reading

कोरबा

कोरबा: अडानी पावर परियोजना में हड़ताल पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, सहमति के बाद काम शुरू

Published

on

कोरबा। ग्राम पताढ़ी स्थित Korba Power Limited की 2×660 मेगावाट विस्तार परियोजना में मजदूरों की हड़ताल पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। मजदूर 14 मार्च से वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान, कार्य अवधि समेत विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे तीन दिनों तक परियोजना कार्य प्रभावित रहा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने 16 मार्च से वार्ता शुरू कराई और 17 मार्च को प्रशासन, ठेका कंपनी, प्रबंधन व श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों की प्रमुख मांगों पर चर्चा कर सहमति बनाई गई।

प्रबंधन की ओर से न्यूनतम मजदूरी लागू रखने, ओवरटाइम का दोगुनी दर से भुगतान, दुर्घटना की स्थिति में वैधानिक मुआवजा, कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं और वेतन पर्ची देने पर सहमति बनी।
सहमति के बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है और 18 मार्च से सभी श्रमिक कार्य पर लौटेंगे। प्रशासन के हस्तक्षेप से ठप पड़ा परियोजना कार्य फिर से शुरू होने की राह पर है। जिसकी जानकारी अडानी पावर परियोजना के अधिकारियों की तरफ से दी गई है।

Continue Reading

कोरबा

80 फीसदी कमाई दे रहे कोरबा की उपेक्षा क्यों : ज्योत्सना, रेलवे बजट में अनुदान मांगों पर बोली कोरबा सांसद

Published

on

कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लंबे समय से रेल यात्री सुविधाओं को लेकर कोरबा की उपेक्षा का मामला रेल बजट में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान उठाया। उन्होंने सीधे पूछा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 80 फीसदी कमाई कोरबा दे रहा है तो फिर वहां के लोगों को यात्री सुविधाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान क्यों नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से राजस्व उस क्षेत्र को न्याय मिलना ही चाहिए।

सांसद ज्योत्सना महंत ने कोरबा में 30 लाख से ज्यादा की लागत से निर्मित पिटलाइन को शुरू कराने के साथ ट्रेनों को मालगाडिय़ों की दया पर न छोडऩे की बात भी कही। सांसद ने कोरबा के मुद्दे को लेकर कहा कि आखिर यहां पर फ्लैगशिप योजना के तहत बनाई गई पिटलाइन को शुरू करने में क्या दिक्कत है। जब तक पिटलाइन पूरी तरह सक्रिय नहीं होगी तब तक नई यात्री ट्रेनें कैसे शुरू होगी। उनका कहना था कि सरकार वंदे भारत के विज्ञापन पर करोड़ों खर्च कर रही है और कोरबा में आम आदमी को लोकल गाड़ी के लिए 4-4 घंटे प्रतिक्षा करनी पड़ रही है।

उन्होंने गेवरा-पेण्ड्रा रेल कॉरिडोर का काम 10 साल बाद भी पूरा न होने पर सवाल खड़े किए। कोरबा से कटनी मार्ग पर एक भी सीधी गाड़ी न होने और कोरबा राउरकेला के बीच बने रेल ट्रैक पर 5 साल में मालगाडिय़ों के संचालन के बावजूद यात्री गाड़ी की कमी पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि क्या यहां के लोगों को रेल यात्रा का अधिकार नहीं है। सांसद ने चाम्पा, सक्ती स्टेशन पर गीतांजलि व अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। उन्होंने कोरबा क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानी के मसले को लेकर कहा कि स्थिति यह है कि मालगाडिय़ों के लिए यात्री ट्रेनें घंटों लेट कर दी जाती है। क्या सरकार भूल गई है कि रेल लोक कल्याणकारी सेवा है न कि केवल कॉमर्शियल लोडिंग कंपनी। जब अमृत भारत स्टेशन बनाए जा रहे है और नई पटरियां बिछाई जा रही है तो फिर यात्री ट्रेनों का वास्ता इनसे क्यों नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे नर्मदा एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और तिरूपति एक्सप्रेस बिलासपुर आकर ठहर जाती है। इनका विस्तार कोरबा तक करने में कोई समस्या नहीं है। इससे यात्रियों को और रेलवे को दोनों को फायदा होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677