Connect with us

छत्तीसगढ़

श्रद्धा महिला मण्डल ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Published

on


अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने किया ध्वजारोहण
बिलासपुर। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने बसंत विहार क्लब में ध्वजारोहण किया। इस पुनीत बेला में उनकी सहयोगी श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती राजी श्रीनिवासन, श्रीमती संगीता कापरी तथा कमिटी के सदस्याओं के साथ महिला मंडल सदस्याएं भी उपस्थित थीं। इस पावन घड़ी में राष्ट्रभक्ति का उत्साहपूर्ण जज्बा वातावरण में गुंजायमान राष्ट्रगान से मुखरित हो रहा था। वंदे मातरम् और भारत माता की जय से पूरा बसंत क्लब गूंज उठा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

वार्षिक उत्सव: बच्चों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां

Published

on

जांजगीर। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान फर्स्ट स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत, लघु नाटिकाओं और देशभक्ति गीतों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों का मुख्य आकर्षण देशभक्ति, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्य और जन-जागरूकता पर आधारित थी। बच्चों ने स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति दर्शाती है कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह और विशिष्ट अतिथि मनोज पांडेय (प्रदेश उपाध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास होता है। विद्यालय संचालक किशोर सिंह ने शिक्षा और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही प्राथमिकता है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

समाज के प्रेरणा स्रोतों को सम्मानित किया गया

Published

on

जांजगीर। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर द्वारा अकलतरा में ‘गुरुकुल सम्मान समारोह एवं आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था।

मुख्य अतिथि विजय केडिया ने कहा कि बच्चों की अच्छी परवरिश एक कला है और इसमें संस्कार, भावनात्मक जुड़ाव और अभिभावकों का धैर्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि सुशील जैन ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास, पर्याप्त नींद, पोषण और खेलकूद को जरूरी बताया तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. देव वशिष्ट ने कहा कि बच्चे उपदेश नहीं, बल्कि अभिभावकों का व्यवहार देखते हुए सीखते हैं। उन्होंने बच्चों को सुनने, उनके साथ समय बिताने, प्यार और स्पष्ट नियमों के साथ अनुशासन सिखाने, छोटे निर्णय लेने और घर के कार्यों में शामिल करने से जिम्मेदारी और आत्मविश्वास बढ़ने की बात कही।

स्कूल प्रबंधन—अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, निदेशक मंडल एवं प्राचार्य—ने मिलकर ‘आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ के 5 मुख्य टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम में ये प्रस्तुतियां बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावकों को परवरिश, अनुशासन और तकनीकी सुरक्षा पर व्यवहारिक टिप्स दिए। समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को ‘अकलतरा गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

इनका इसलिए किया गया सम्मान

{ रीना केडिया: अधिवक्ता, महिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष { डॉ. श्रेया दीक्षित: चिकित्सा व मानव सेवा { जयंत सिंह खत्री: अध्यक्ष शिक्षक संघ, निशुल्क शिक्षा में योगदान, एनसीईआरटी सदस्य { धनंजय यादव: पावर लिफ्टिंग स्वर्ण पदक विजेता, स्ट्रांग मैन ऑफ छत्तीसगढ़ { सुशील जैन: समाज सेवा { परसराम गोयल: 21 किमी मैराथन तृतीय स्थान, खेलकूद में योगदान { प्रतीक्षा सिंह: शिक्षिका, राज्यपाल उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर। जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत कुमार शर्मा (47 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण को थाना अजाक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश कर दिया है।

घटना 28 दिसंबर की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित रवि कुमार गुप्ता अपने साथियों के साथ सीमांकन के बाद भूमि पर सीमेंट का खंभा गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी हेमंत कुमार शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थी को जातिसूचक अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, जिससे चोट आई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना अजाक में अपराध दर्ज किया गया। मामले में आरोपी पर धारा 296, 351(2), 191(2), 191 बीएनएस तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(5क), 3(1)(द)(ध) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया, जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।

Continue Reading

Trending