Connect with us

देश

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 443 अंक की बढ़त के साथ 81,442 पर बंद

Published

on

मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 443 अंक की तेजी के साथ 81,442 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही, ये 24750 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले सेंसेक्स 640 से ज्यादा अंक की बढ़त के साथ 81,644 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी में भी करीब 196 अंक की तेजी रही। ये 24846 के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 88 अंक की गिरावट के साथ 37,658 पर और कोरिया का कोस्पी 41 अंक ऊपर 2,812 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 197 अंक तेजी 23,851 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की तेजी के साथ 3,379 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 4 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 91 अंक गिरकर 42,427 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 61 अंक चढ़कर 19,460 पर और S&P 500 5,970 पर तेजी के साथ बंद हुआ।

कल बाजार में तेजी रही

शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 78 अंक की बढ़त के साथ 24,620 के स्तर पर बंद हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

Baba Siddiqui murder case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर कनाडा में अरेस्ट

Published

on

जालंधर,एजेंसी। पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर निवासी जीशान अख्तर उर्फ जस्सी पुरेवाल, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, को कनाडा के सरे (Surrey) शहर में गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह गिरफ्तारी भारतीय जांच एजेंसियों की सूचना के आधार पर हुई है या कनाडाई पुलिस ने स्वतंत्र रूप से यह कार्रवाई की है। लेकिन इतना तय है कि जीशान इस समय कनाडा पुलिस की हिरासत में है, और इस गिरफ्तारी को केस में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जीशान पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने और घटना के पीछे मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है। भारतीय एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में थीं और उस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर रखी जा रही थी।

Continue Reading

देश

PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, वंदे भारत की भी दी सौगात

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे और राज्य को 46 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं। इस दौरान उन्होंने दो ऐतिहासिक और तकनीकी दृष्टि से अद्वितीय पुलों  चिनाब ब्रिज और अंजी पुल  का उद्घाटन किया। साथ ही कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चिनाब नदी पर बना चिनाब ब्रिज अब विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बन चुका है। इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से भी अधिक है और यह समुद्र तल से 359 मीटर ऊपर स्थित है। यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की दृष्टि से बेमिसाल है बल्कि यह देश के हर कोने को कश्मीर घाटी से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है, जो जम्मू-कश्मीर के भौगोलिक और भावनात्मक दोनों रूपों में भारत से जोड़ने का कार्य करेगा।

अंजी पुल की विशेषताएं भी कम नहीं

प्रधानमंत्री ने अंजी पुल का भी उद्घाटन किया, जो भारत का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज है। यह पुल कटरा और रियासी को जोड़ता है और इसकी खूबसूरती के साथ मजबूती भी अद्वितीय है। कठिन भौगोलिक स्थितियों में इस पुल का निर्माण एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन से हर मौसम में यात्रा संभव

प्रधानमंत्री ने कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन अब हर मौसम में घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ेगी। यह सुविधा न केवल यात्रियों को राहत देगी बल्कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए भी बड़ी सौगात होगी। इससे कटरा से श्रीनगर की यात्रा का समय घटकर सिर्फ 3 घंटे के करीब रह जाएगा।

सुरक्षा के बाद अब विकास की दस्तक

प्रधानमंत्री का यह दौरा पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद हो रहा है, जिससे यह संदेश गया कि अब जम्मू-कश्मीर में विकास को रोका नहीं जा सकता। कश्मीर में यह यात्रा सुरक्षा और स्थिरता के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

Continue Reading

देश

भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मशहूर साउथ एक्टर और परिवार, पिता ने मौके पर तोड़ा दम

Published

on

मुंबई,एजेंसी। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर शाइन टॉम चाको और उनका परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है। यह हादसा इतना खतरनाक था कि शाइन के पिता की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के बाकी सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों भी गहरा झटका लगा है।

हादसा इतना भीषण था कि एक्टर के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस एक्सीडेंट में एक्टर उनके परिवार के सदस्यों को भी गंभीर चोट आई है। घायलों को धर्मपुरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस खबर को सुनते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास पलाकोट्टई के पास हुआ। गाड़ी में शाइन, उनके माता-पिता और भाई मौजूद थे। एक रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी की एक लॉरी से जोरदार टक्कर हुई, जिससे गाड़ी पूरी क्षतिग्रस्त हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending