Connect with us

छत्तीसगढ़

विधायक के काफिले पर पथराव…दीपक बोले-कानून व्यवस्था फेल:बैज का आरोप-सरकार के संरक्षण में चल रहा सट्टा ऐप और गली-गली बिक रही नकली शराब

Published

on

रायपुर,एजेंसी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की कानून व्यवस्था, शिवा सट्टा एप, नकली शराब और खाद संकट को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और जनप्रतिनिधियों पर हो रहे हमले इसी असंतोष का नतीजा है।

भाजपा विधायक गुरु खुशवंत सिंह के काफिले पर हुए पथराव की घटना पर बैज ने कहा, वे सुरक्षित हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं वे सुरक्षित ही रहे। लेकिन उनकी गाड़ी पर हुआ पथराव और पिछले 2 दिनों में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के काफिलों को ग्रामीणों द्वारा रोके जाने की घटनाएं दर्शाती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। प्रदेश में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा खतरे में है। जनता का आक्रोश सरकार की नाकामी का सबूत है।

कानून व्यवस्था, सट्टा एप और खाद संकट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कानून व्यवस्था, सट्टा एप और खाद संकट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सरकार के संरक्षण में चल रही है सट्टेबाजी

दीपक बैज ने कहा कि महादेव ऐप के बाद अब शिवा सट्टा ऐप सरकार के संरक्षण में चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खैरागढ़ में 20 करोड़ रुपए के लेनदेन का मामला सामने आया है और पूरे प्रदेश में युवाओं को लूटा जा रहा है। सरकार बताए कि कमीशन किसे जा रहा है?

महादेव ऐप के सरगना आज भी बाहर हैं, उन्हें भारत कब लाया जाएगा। सरकार की ओर से पहले दावा किया जा रहा था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इसके बावजूद महादेव सट्टा रैकेट लगातार सक्रिय बना हुआ है। बैज ने कहा कि सरकार और सटोरियों की सांठगांठ से प्रदेश के लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है। अब एक नए ऐप के जरिए जनता को लूटने का काम शुरू हो गया है।

नकली शराब बेची जा रही

पीसीसी अध्यक्ष बैज ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में नकली शराब जोरों पर बिक रही है। प्रदेश में पूरी शराब दुकान सरकार चला रही है और पूरे प्रदेश में नकली शराब दुकान गली-गली शराब बिक रही है।

नकली होलोग्राम से शराब बेची रही है, सरगुजा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले मामला सामने आया था। इसी तरह से कल अभनपुर क्षेत्र में नकली शराब बेचने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री का यह विभाग है और मुख्यमंत्री ही चुप क्यों हैं। क्या अब नकली शराब बिक्री की जांच ED, CBI इनकम टैक्स या EOW करेगी। बैज ने कहा कि नकली शराब परोसकर छत्तीसगढ़ की जनता को जहर देने का काम सरकार कर रही है।

झूठे विज्ञापन से किसानों को गुमराह कर रही सरकार

बैज ने खाद की किल्लत को लेकर कहा कि सरकार को यह सार्वजनिक करना चाहिए कि किन-किन सोसायटी में कितनी खाद उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दावा कर रही है कि खाद की कोई कमी नहीं है, ऐसे में सरकार को आंकडे़ सार्वजनिक करने चाहिए। लेकिन सरकार किसानों को गुमराह करने के लिए विज्ञापन बाजी कर रही है।

दीपक बैज ने कहा कि 2 दिन पहले 11 तारीख को सरकार ने नैनो खाद को लेकर विज्ञापन जारी किए, लेकिन “खाद आखिर है कहां?” इस तरह से सरकार प्रदेश के किसानों के साथ धोखा कर रही है और झूठे विज्ञापन और इश्तिहार देकर प्रदेश की जनता और किसानों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रामनवमी की शुभकामनाएं दी पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने

Published

on

कोरबा। कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संचालक, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के डायरेक्टर, द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस चेयरमेन एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कोरबा सहित पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

लायन अग्रवाल ने रामनवमी पर शुभता का संदेश देते हुए कहा है कि रामनवमी वह एतिहासिक दिन है, जब समाज में आदर्श स्थापना एवं जनता के प्रति राजा के कर्त्तव्यों का संदेश देने के लिए भगवान बिष्णु ने सातवें अवतार के रूप में भगवान राम के रूप में इस धरा पर अवतरित हुए और किस तरह भगवान राम ने अपने माता-पिता के वचनों को पूरा करने के लिए सत्ता त्याग कर 14 वर्ष वनवास काटा। राम त्याग, परोपकार और मानव कल्याण के प्रतीक थे। भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए था और वे भारत की संस्कृति थे। भगवान राम का जन्म ही समस्त चर-अचर और विश्व कल्याण के लिए था। रामनवमी उस महापर्व का नाम है, जब हम भगवान राम के आदर्शों का कुछ अंश अपने जीवन में उतारें और क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार समाज निर्माण में अपना योगदान दें। इसी में ही रामनवमी की सार्थकता है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

LIC को आयकर विभाग का बड़ा झटका, ₹7,000 करोड़ से ज्यादा की डिमांड

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बड़ा डिमांड ऑर्डर मिला है। इसमें टैक्स और ब्याज शामिल है। इस आदेश के तहत कंपनी से रू.6,146.71 करोड़ आयकर और रू.953.25 करोड़ ब्याज सहित कुल रू.7,099 करोड़ से अधिक की मांग की गई है। 

किन कारणों से बनी इतनी बड़ी डिमांड?

कंपनी के अनुसार, आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने आकलन के दौरान कुछ मदों को आय में शामिल किया और कई दावों को अस्वीकार कर दिया, जिससे टैक्स देनदारी बढ़ गई। इसमें अंतरिम बोनस को आय में जोड़ना, ‘जीवन सुरक्षा फंड’ से हुए नुकसान को शामिल करना, निगेटिव रिजर्व को आय मानना, धारा 80M के तहत क्लेम किए गए डिडक्शन को खारिज करना और TDS देरी से जमा करने पर ब्याज को अस्वीकार करना जैसे कारण शामिल हैं।

आदेश को चुनौती दे सकती है LIC

LIC ने संकेत दिया है कि वह इस डिमांड ऑर्डर को आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष चुनौती दे सकती है। कंपनी का कहना है कि इस आदेश का असर केवल बताई गई टैक्स और ब्याज राशि तक सीमित है और इसके नियमित कारोबार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

शेयर पर रहेगी नजर

बाजार की नजर अब कंपनी के शेयर पर बनी हुई है, जो 25 मार्च को बीएसई पर रू.780.60 पर बंद हुआ था, जबकि 26 मार्च को रामनवमी के कारण बाजार बंद रहा।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांग महोत्सव: प्रतिभा, सम्मान और समावेशन का उत्सव 9 एवं 10 मई को बिलासपुर में

Published

on

कोरबा/बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी 9 और 10 मई को दिव्यांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव समाज में समावेशन और संवेदनशीलता का एक सशक्त उदाहरण बनने जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता और उनके बहुमूल्य योगदान को पहचानना तथा उन्हें सम्मानित करना है।

दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें संगीत, नृत्य, खेल, कला सहित कई विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी क्षमताओं का परिचय देंगे। यह महोत्सव न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांगजनों को समाज में एक गरिमामय स्थान मिले और उनकी क्षमताओं को सही पहचान मिल सके। समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव में भाग लेने और दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समावेशी सोच को बढ़ावा मिलता है और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि परिषद् का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांग महोत्सव के माध्यम से हम उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को पूरे देश के सामने लाएंगे। यह आयोजन एक नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा कार्यों को अब और व्यापक स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। परिषद् हर उस दिव्यांग तक पहुंचेगी, जिसे सहयोग और मंच की आवश्यकता है।
दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ गजेंद्र तिवारी ने बताया कि दिव्यांग महोत्सव एक ऐसा आयोजन है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा, क्षमता और योगदान को पहचानता है और उनका सम्मान करता है। इस महोत्सव में दिव्यांगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जैसे कि संगीत- नृत्य, खेल, कला और अलग-अलग विधाओं में भाग ले सकते हैं।
यह महोत्सव दिव्यांगों को अपने आप को व्यक्त करने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल दिव्यांगों के लिए है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाने और दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचानने का एक अवसर भी है। यह महोत्सव निश्चित रूप से प्रतिभा, सम्मान और समानता का एक प्रेरणादायक संगम साबित होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677