Connect with us

कोरबा

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस की कठोर कार्रवाई

Published

on

14 मोटरसाइकिल किया गया जप्त, 06 नग चोरी के SECL के रोलर जप्त, 10 अपराधों का वांटेड था आरोपी जय सिंह पटेल, 06 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया

थाना दिपका जिला

कोरबा/दीपका। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दीपका पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है।
प्रार्थी मोहम्मद असलम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दीपका SECL खदान से रोलर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया है। उक्त रिपोर्ट में थाना दीपिका में अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 303(2),317(2), 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर आरोपी के पताशाजी के दौरान मूखबीर सूचना के आधार पर संदेही जय सिंह पटेल को पकड़ा गया, आरोपी से पूछताछ के दौरान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एसईसीएल दीपका खदान से रोलर की चोरी के साथ-साथ दीपका थाना, कुसमुंडा थाना एवं सर्वमंगला चौकी क्षेत्र से मोटरसाइकिल की चोरी करना स्वीकार किया और आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उपरोक्त 14 मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया है. आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उपरोक्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-
01 जयसिंह पटेल पिता मोहन सिंह पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी 4 पर कोहड़िया थाना सिविल लाइन रामपुर
02 अनस खान पिता चांद खान उम्र 24 वर्ष निवासी नया बस स्टैंड पाली थाना पाली
03 शिवचरण पिता स्वर्गीय जगन राम उम्र 31 वर्ष निवासी रेनापुर थाना दीपका
04 रामप्रसाद रोहिदास पिता किरीट राम उम्र 25 वर्ष निवासी झाबर थाना दीपका
05 लालजी यादव पिता स्वर्गीय राम सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी चैनपुर थाना दीपका
06 इमरान अंसारी पिता शमीम अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी ज्योति नगर दीपका
07 सुनील देवार पिता राजेंद्र देवर उम्र 25 वर्ष निवासी देवार पारा बलोदा जिला जांजगीर चांपा

जप्त सामग्री
1 HERO PLEASURE ENG. NO. JF16ECCGL14275 CHASSIS NO. MBLJF16EECGL14435
2 HONDA ACTIVA CG12AR5168 ENG NO. JF48E82013021 CHASSIS NO. ME4JF48BEH8013215
3 HONDA ACTIVA CG12AK6657 ENG NO. JF50E11426737
4 HERO PASSION PRO ENG. NO. HA18ACJHH34827
5 BAJAJ PULSUR 150 CG10AG2653 ENG NO. DHYWHL10898 CHASSIS NO. MD2A11CY8HWK10084
6 HONDA SHINE CG12AE0976 ENG NO. JC36E7237841 CHASSIS NO. ME4ZC36JJC7157133
7 HERO SPLENDER NXG CG12AA0170 ENG NO. HA12EFA9C00932
8 BAJAJ DISCOVER ENG NO. JBZWDF26273 CHSSIS NO. MD2A14AZXDWG23454
9 TVS STAR CITY CG12H9966 CHASSIS NO. MD625KR5361C86546
10 HERO SPENDER ENG NO. HA10EFAHJ31216 CHASSIS NO. MBLHA10EZAHA00696
11 HERO HF DELUX ENG NO. HA11ENKCJ01643CHASSIS NO. MBLHAW027KGG01813
12 HERO CD DOWN
13 HONDA SHINE ENG NO. JC65E70185192 CHASSIS NO. ME4JC651FF7122963
14 HERO PASSION PRO CG12AC2987 ENG NO. HA10ECB9G10355 CHASSIS NO. MBLHA10E0B9609956

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु इच्छुक आवेदकों से 15 सितंबर तक आवेदन एलएसडीए माडुल (ऑनलाइन) के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन पश्चात ऑनलाइन की पावती सहित आवेदक को आवेदन के साथ साईट मैप, जीएसटी पंजीयन प्रमाण पत्र और स्वयं का पासपोर्ट आकार का कलर फोटो दो नग एवं फोटो युक्त परिचय पत्र सहित दस्तावेज 03 प्रतियों में कलेक्टर कार्यालय कोरबा के लायसेंस शाखा में जमा कराना अनिवार्य है। इस हेतु रूपये छः सौ का चालान (0070- अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103- विस्फोटक पदार्थों के लिये) शीर्ष में जमा किया जाना है। चालान की प्रति आवेदन के साथ संलग्न किया जाना है। विलंब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Continue Reading

कोरबा

महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता

Published

on

31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

कोरबा 09 सितंबर 2026। कोरबा विकासखण्ड के कोरकोमा गांव की श्रीमती गीता नायक के लिए हर महीने बैंक खाते में आने वाली एक हजार रुपये की राशि अब केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का आधार बन गई है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त खाते में पहुंचने से गीता नायक के चेहरे पर संतोष और खुशी है। उनका कहना है कि प्रदेश की विष्णु भैया सरकार की यह कल्याणकारी योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। हितग्राही श्रीमती गीता बताती हैं, “महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये मेरे खाते में सीधे आते हैं। अब 31वीं किश्त भी खाते में आ गई है। इस राशि से मुझे अपनी और परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। पहले छोटी जरूरतों के लिए भी सोचना पड़ता था, लेकिन अब अपने खाते में राशि आने से मुझे आर्थिक रूप से संबल मिलता है।
उन्होंने बताया कि उनके पति नीलांबर नायक खेती-किसानी का कार्य करते हैं। परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बीच महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं, परिवार के लिए पौष्टिक भोजन और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। राशनकार्ड के माध्यम से निर्धारित दर पर खाद्यान्न मिलने से भी परिवार को राहत मिल रही है। लाभार्थी गीता कहती हैं, “हर महीने अपने खाते में राशि आने से मुझे लगता है कि मैं भी परिवार की जरूरतों में अपना योगदान दे रही हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहती। महतारी वंदन की राशि मेरे लिए मुश्किल समय में सहारा बनती है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं के खाते में सीधे राशि पहुंचने से उनमें आर्थिक सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अपने निर्णयों में भागीदारी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में योगदान देने से महिलाएं धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। गीता नायक के लिए यह योजना आर्थिक सहायता के साथ-साथ सम्मान और आत्मविश्वास का माध्यम भी बनी है। श्रीमती गीता नायक ने कहा, “विष्णु भैया की सरकार महिलाओं के लिए बहुत अच्छी योजनाएं चला रही है। महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। 31 किश्तों के बाद आज यह राशि हमारे जीवन का हिस्सा बन गई है। मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसी उपयोगी योजना संचालित की है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित
कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677