कोरबा
छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: 200 पदाधिकारियोे` ने ली शपथ
कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह 8 नवंबर को रायपुर के एस एन पैलेस में संपन्न हुआ । शपथ अधिकारी अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने शपथ ग्रहण के पूर्व उपस्थित सामाजिक बंधुओ , मातृ शक्ति एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन देश के श्रेष्ठ संगठनों में शुमार है , विगत माह संगठन की राष्ट्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन को देशभर में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया था।
इस प्रांत में लगातार सेवा के कार्य , प्रांतीय बैठके एवं भगवान अग्रसेन के 18 गोत्रों पर आधारित 18 विभिन्न विषयों में अग्र अलंकरण पिछले 8 वर्षों से लगातार संपन्न होने पर यह सम्मान प्रांतीय संगठन को प्रदान किया गया था ।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रांतीय मुख्य संरक्षक सियाराम अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन सेवा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आवश्यकताओ के अनुरूप सहायता प्रदान करते आ रहा है अब समाज को कुछ सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए ।
निवृतमान प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल एवं निवृतमान महामंत्री मनोज अग्रवाल ने पिछले तीन वर्षीय कार्यकाल में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि संगठन में केवल अध्यक्ष अकेला कुछ नहीं कर सकता है , प्रत्येक कार्य में सफलता तभी मिल पाती है जब संगठन का एक-एक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से जुटता है । पिछले तीन वर्ष में जितने भी आयोजन संपन्न हुए है उसका सारा श्रेय पूरी कार्यसमिति को है ।
समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बसना के विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि समाज की शक्ति, उसके संगठन में निहित है। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन समाज सेवा के जो कार्य कर रहा है वह अभिनंदनीय है ।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने नवीन कार्यकारिणी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल एवं प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी एवं प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र अग्रवाल (राजू) तथा सुनील रामदास अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री पद की शपथ संजय अग्रवाल रायपुर कोषाध्यक्ष पद पर पंकज किरतुका दुर्ग, महिला प्रांतीय अध्यक्ष गंगा अग्रवाल, महिला चेयरमेन हेमलता मित्तल दुर्ग, महिला महामंत्री निधि अग्रवाल रायपुर, युवा अध्यक्ष आशीष सेक्सरिया को फिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री , संगठन मंत्री, प्रचार प्रसार मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ की दो अग्रवाल विभूतियां को सम्मानित किया गया था । जिसमें महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए सियाराम अग्रवाल एवं भामाशाह सम्मान के लिए सुभाष चंद्र अग्रवाल को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया । प्रांतीय बैठक में भी उक्त दोनों सम्मानित महानुभावो का सम्मान संगठन द्वारा शाल , श्रीफल भेंट कर किया गया ।
द्वितीय सत्र में प्रांतीय बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी के द्वरा प्रस्तावित प्रमुख रूप से 18 विषयों पर 18 आयोग बनाने पर चर्चा हुई ।
1.कैरियर काउंसलिंग आयोगः स्वजातीय बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग के लिए कार्ययोजना बनाई गई , स्वाति सुरेश मुरारका को जिम्मेदारी दी गई ।
2.जनगणना आयोगः पूरे प्रांत के अग्रवाल परिवारों की जनगणना के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयनारायण अग्रवाल बसना एवं जनगणना आयोग के अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल बागबाहरा को प्रदेश में समाज की जनगणना की जवाबदारी सौंपी गई।
3.अयोध्या यात्रा एवं विदेश यात्राः आगामी माह में अयोध्या धाम की यात्रा का प्रस्ताव सर्वसम्मति स्वीकृत किया गया एक पूरी स्पेशल ट्रेन लेकर जाने का निर्णय लिया गया । विदेश यात्रा के लिए भी विस्तृत चर्चा हुई आगामी महीना में संगठन की एक विदेश यात्रा भी प्रस्तावित कर स्वीकृत की गई, इसके प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल राजू बनाए गए ।
4.बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए बिलासपुर की सपना सराफ ,
5.धार्मिक आयोजन आयोग के चेयरमेन पद पर रायपुर की श्रीमती संगीता सरावगी और वाइस चेयरमैन के पद पर रायपुर की राजश्री योगी अग्रवाल
6.युवा खेलकूद आयोग की जवाबदारी रायपुर के दीपक बिंदल और कृति अग्रवाल अग्रवाल बिल्हा
7.महिला सशक्तिकरण आयोग के चेयरमैन पद पर, अग्र ज्योति पुरस्कार 2023 प्राप्त बिलासपुर की पायल लाठ
8.अग्र अलंकरण आयोग के चेयरमेन पूर्ववत डॉ अनीता मोहनलाल अग्रवाल एवं को अध्यक्ष वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल रायपुर एवं डॉ निर्मल अग्रवाल रायपुर बनाए गए पिछले आठ अग्र अलंकरण का सफल संयोजन करने के लिए, उन्हें करतल ध्वनि से बधाई दी गई।
9.मंगल परिणय आयोग के संयोजक के रूप में कोरबा की शोभा केडिया का अब तक पिछले 7 वर्षों में लगभग 800 वैवाहिक संबंध तय करने में सफलता प्राप्त करने पर करतल ध्वनि से धन्यवाद देते हुए पुनः उन्हें चेयरमेन नियुक्त किया गया।
10.इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी आयोग चेयरमैन रायपुर के अंकित अग्रवाल रायपुर
11..सदस्यता विस्तार आयोगरू के लिए अनेक सदस्यो ने अपने विचार रखे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश मंगल बिल्हा और सचिव विनोद अग्रवाल तर्रा इसके चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाए गए ।
- शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता आयोग की चेयरमैन शशि अग्रवाल , रायपुर को मनोनीत किया गया ।
रक्तदान आयोग में भारती मोदी , बिलासपुर को जिम्मेदारी दी गई । - नेत्रदान व देहदान जागरूकता आयोग रू इस आयोग के लिए नाम आमंत्रित किया गया । नाम की घोषणा बाद में की जाएगी । इसी विषय पर प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जानकारी दी कि समाज के वरिष्ठ सदस्य दुर्ग के रेखचंद अग्रवाल ने देहदान की घोषणा की थी , उनका देहावसान होने पर परिजनों ने उनकी देह का दान कर समाज में अनुकरणीय कार्य किया था , इस नेक कार्य के लिए समग्र अग्रवाल समाज उन्हें सदैव नमन कर याद करता रहेगा ।
अन्य 04 आयोग पर विस्तृत चर्चा कर आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में राजनैतिक क्षेत्र में समाज की हिस्सेदारी बढ़ाए जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया , राज्य अलंकरण के दौरान सियाराम अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान और सुभाष अग्रवाल को दानवीर भामाशाह सम्मान प्रदान करने के लिए राज्य शासन का संगठन ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए, शीघ्र ही प्रदेश के मंत्रिमंडल में कम से कम एक अग्रवाल विधायक को सम्मिलित करने हेतु , पुरजोर मांग रखी, शीघ्र ही समाज का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इस विषय पर मिलेगा । बैठक में बच्चों के विवाह की उम्र 25 वर्ष करने के लिए सहमति हुई । इसके अलावा अन्य विषयों पर भी मनन कर अगली बैठक में निर्णय लिए जाने हेतु सहमति हुई ।
बैठक का संचालन नव मनोनीत महामंत्री संजय अग्रवाल ने , आभार प्रदर्शन चेयरमेन अशोक मोदी कोरबा ने किया । आभार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान हुआ एवं पिछली प्रांतीय बैठक के पश्चात प्रदेश के दिवंगत हुए सदस्यों की दिव्य आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान की गई, तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने सभा समाप्ति की घोषणा की । कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ की अनेक अग्रवाल सभाओं के अध्यक्ष , महामंत्री सहित उनके पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे, लगभग 80 पदाधिकारीयो ने इस अवसर पर शपथ भी ली। कार्यक्रम आयोजन के लिए एस एन पैलेस परिवार का , सुबह के जलपान की व्यवस्था , भगवान अग्रसेन एवं माता माधवी के आकर्षक रंगीन चित्र के डॉक्टर नंदकिशोर सूरजभान अग्रवाल परिवार तथा दोपहर के सुस्वादिष्ट भोज के लिए हनुमान परिवार का , प्रतिभागियों के लिए शानदार किट की व्यवस्था के लिए कृष्णा ग्रुप कोरबा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



कोरबा
ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस
प्रत्येक माह की 07 तारीख को आयोजित किए जाते हैं रोजगार दिवस एवं आवास दिवस
क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली से दी गई योजनाओं एवं प्रावधानों की जानकारी
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को चावल उत्सव, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिवस तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया गया।
आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जागरूकता बढ़ाना तथा निर्माण के दौरान आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन प्रत्येक माह की 07 तारीख को सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यूआर कोड आधारित प्रणाली के माध्यम से दी गई। ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मनरेगा के कार्य स्थलों पर आयोजित रोजगार दिवस के दौरान विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 से संबंधित पम्पलेट का वितरण कर इसके प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा रोजगार अधिकारों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कोरबा
कलेक्टर ने पीएम श्री विद्यालय करतला का किया निरीक्षण
सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने के दिए निर्देश
छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करतला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय को पीएम श्री योजना के मानकों के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त एवं आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, कंप्यूटर कक्ष, प्रायोगिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा खगोल प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर असंतोष व्यक्त करते हुए तीन दिनों के भीतर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उनसे उनकी पढ़ाई, विद्यालयीन सुविधाओं तथा आने वाली परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर नियमित अध्ययन करने और पूरी लगन से परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा तथा खेल गतिविधियों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाएं, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में पड़े टूटे हुए फर्नीचर की मरम्मत कर उसे उपयोग में लाया जाए तथा जो फर्नीचर उपयोग योग्य न हो उसे नियमानुसार कबाड़ विक्रेता को विक्रय कर प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय हित में किया जाए।


निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन तथा आधारभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, ई-आरईएस अशोक कुमार जोगी,सीईओ जनपद पंचायत करतला वैभव कौशिक, एसडीओ एवं सब इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा
महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की विशेष पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
कोरबा। महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा शनिवार 7 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 72 महिला मरीजों ने निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्राप्त किया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया। शिविर के दौरान महिलाओं से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, पोषण, स्त्री रोग संबंधी परेशानियों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि महिलाओं को अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर डायलिसिस करा रही महिलाओं के साथ महिला दिवस भी मनाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनके साहस और संघर्ष को सम्मानित करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कई महिलाएं पिछले 4 से 5 वर्षों से नियमित रूप से डायलिसिस करा रही हैं और इसके बावजूद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा रही हैं। उनका साहस और सकारात्मक सोच अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
