Connect with us

कोरबा

गरीबों को गरीबी से बाहर निकालना ही आकांक्षी जिला का उद्देश्य : वी. सोमन्ना

Published

on

जिले में गरीबी उन्मूलन के लिए सभी विभागों को संयुक्त प्रयास करना होगा : केंंद्रीय राज्य मंत्री तकनीकी कौशल बढ़ाने और गरीबों की चिंता करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के दिए निर्देश

डेयरी उद्योग की स्थापना और जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने कहा

आकांक्षी जिले हेतु निर्धारित लक्ष्यों को केंद्रित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रेल्वे एवं जल शक्ति तथा आकांक्षी जिला कोरबा के प्रभारी वी. सोमन्ना ने आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आकांक्षी जिले के निर्धारित संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं योजनाओं का लाभ जिले के लोगों तक पहुंचे इसके संबंध में संबंधित विभागों से चर्चा की और आकांक्षी जिले में लक्ष्य प्राप्ति तक सतत् कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के माध्यम से जिले के गरीब परिवारों का जीवन स्तर में कैसे सुधार आए इस दिशा में सभी को मिल जुल कर कार्य करना है। केंद्रीय मंत्री सोमन्ना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब परिवारों की चिंता करते हैं। उन्होंने गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने योजनाएं बनाई है। आकांक्षी जिला घोषित कर महत्वपूर्ण योजनाओं को केंद्रीत किया गया है और गरीब परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गरीबों को गरीबी से बाहर निकालना ही इस का उद्देश्य है इसलिए आने वाले समय में हम सभी को मिलजुल कर आकांक्षी जिला के सभी सेक्टरों में परिणाममूलक कार्य करना है।
 केंद्रीय मंत्री सोमन्ना ने जिले में विकास की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि कोरबा खूबसूरत जिला है और यहां के लोग बहुत ही सौम्य हैं। यहां का प्राकृतिक वातावरण अच्छा है। आकांक्षी जिला प्रधानमंत्री मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। आकांक्षी जिला कोरबा में गरीबी उन्मूलन करने और सामाजिक विकास के लिए कन्वर्जन, कॉलेब्रेशन और कॉम्पटीशन के आधार पर कार्य करना होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जिले में गरीबी उन्मूलन के लिए सभी विभागों को संयुक्त प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो और आकांक्षी जिले हेतु निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कोरबा जिला विकास तथा प्रगति की राह में आगे बढ़े यह उनकी प्राथमिकता में होगी। आकांक्षी जिले की अवधारणा के संबंध में उन्होंने कहा कि हम सभी की आकांक्षा यह होनी चाहिए कि हमारे जिले के लोगों का भी राज्य और देश के अन्य सामान्य जिलों के लोगों का जीवन स्तर समान हो। हमारे जिले में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं हो। कोई भी बच्चा कुपोषित न हो, सभी गर्भवती माताओं का पंजीयन हो और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच हो, बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण हो। हर गांव तक सड़क हो, लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो। खेतों में सिंचाई की सुविधा हो, हर गांव में बिजली हो। बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो, यही हमारी आकांक्षा होना चाहिए और जब तक हम यह सब लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते तब तक सतत् कार्य करते रहना होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिले में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के संबंध में कहा कि संस्थागत प्रसव हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाए। सभी गर्भवती माताओं का पंजीयन कर उनकी नियमित जांच की जाए, उन्हें पोषण आहार मिले। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग एक संवेदनशील विभाग है। आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया होनी चाहिए।
समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने  निर्देश देते हुए कहा गया की मातृत्व स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य में दी जाने वाली सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, साथ ही कोई भी लाभार्थी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित ना हो सभी स्वास्थ्य अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर एनीमिया एवं कुपोषण की गंभीरता से स्क्रीनिंग कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए सभी स्कूलों में अध्यापन का स्तर सुधारने और जिले के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति परिवार के बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें आईएएस, आईपीएस सहित महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचाएं। उन्होंने जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने पशुधन चिकित्सा विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया कि जिले में डेयरी उद्योग की स्थापना के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि जिले में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकें। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य करने, पीएम आवास और शौचालय निर्माण को ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण घटक बताते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि जिले में दिव्यांगजनों का उचित डाटा रखें और उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य करें। बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने डीएमएफ के माध्यम से अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के अलावा शिक्षकों के रिक्त पदों को पूर्ण करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु चिकित्सक सहित अन्य पदों पर भर्ती करने की जानकारी दी। उन्होंने जिले में अन्य बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने हेतु 10वीं उत्तीर्ण 100 विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए जिले से बाहर भेजने के संबंध में भी जानकारी दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कें, कौशल विकास, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई रकबा बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद कोरबा लोकसभा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, महापौर राजकिशोर प्रसाद सिंह, सभापति श्याम सुंदर सोनी, डीआरएम बिलासपुर प्रवीण पाण्डेय, आईएएस शांतनु अग्रहरि, अनिश हेगड़े आईआरटीएस, दिनेश तोमर, अनुराग सिंह, वनमण्डलाधिकारी, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई

Published

on

होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना

कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है। 

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

        केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।        

Continue Reading

कोरबा

होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

Published

on

जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च

हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Continue Reading

कोरबा

आरोपी ने नाबालिग और मां को दी धमकी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर पकड़ाया

Published

on

कोरबा। कोरबा में एक नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई।

जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कहा, तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।

नाबालिग और मां ने पुलिस चौकी में की शिकायत

घटना के बाद नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी समीर यादव को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर यादव और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ साल पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर भी बात करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

यह भी बताया गया है कि लगभग छह महीने पहले भी समीर कोरबा में नाबालिग के घर आया था और उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि शिकायत मिलने के बाद जांजगीर निवासी समीर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677