Connect with us

कोरबा

BJP नेत्री ने थाना परिसर में किसान को मारा : बोली-साइड मांगने पर गाली दी; पीड़ित बोला- फोन पर था, मैडम को लगा उन्हें गाली दी

Published

on

कोरबा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा नेत्री ने एक आदिवासी किसान को खूब मारा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पूर्व नगर पालिका सदस्य ज्योति महंत ने किसान को थाने के सामने पीटते और धमकी देते हुए नजर आ रही है। मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, ग्राम बरेडिमुड़ा का किसान युवक बलवंत सिंह कंवर अपने बैल के साथ सड़क से गुजर रहा था। महिला का कहना है कि, साइड हटने कहा तो युवक ने गाली दी और कहा कि, बाप का रोड नहीं है।

वहीं, युवक का कहना है कि, वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। मैंने फोन पर किसी को गाली दी लेकिन मैडम को लगा की उन्हें दी। इसके बाद मैडम और उनके साथ वालों ने भी पीटा।

साथ खड़े लोगों ने भी युवक को पीटा।

साथ खड़े लोगों ने भी युवक को पीटा।

इस तरह हुआ विवाद

वीडियो में ज्योति महंत किसान को पीटते दिख रही है। मारते हुए कह रही है कि, माफी क्यों मांगा फिर, अगर गाली नहीं दिया है तो तो फिर माफी क्यों मांगा। मजाक बनाकर रख दिया है औरत जात को..रोड किसकी है….मरना है तो मर जा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इधर, किसान ने कहा कि, मैं थोड़ी पी रखा था। किसी से फोन में बात कर रहा था। तभी साइड में गाड़ी आई तो मुझे लगा साइड से चल देगी। फोन में जो भाई था मैंने उसको गाली दी तो मैडम को लगा गाली उन्हें दी है। जिसके बाद मैडम भड़क गई और मारने लगी। फिर थाने ले जाकर भी मारे हैं। थाने में 3-4 हजार देकर छूटा हूं।

थाने के बाहर- मारपीट के दौरान लोगों की भीड़

थाने के बाहर- मारपीट के दौरान लोगों की भीड़

विधायक राठिया बोले- बीजेपी नेत्री पर कार्रवाई हो

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले में लेटर लिखा है। कहा कि, भाजपा नेत्री ज्योति महंत के द्वारा अपने साथियों के साथ बांकी मोंगरा थाना परिसर में अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना थाना परिसर में हुई है।

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक आदिवासी किसान के साथ ऐसी घटना से मैं आहत महसूस कर रहा हूं। मैं भी एक आदिवासी विधायक हूं। लगता है, कि भाजपा नेत्री ज्योति महंत को न शासन का डर है और न ही प्रशासन का। उन पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कुछ युवक उसे बांकी मोंगरा थाना ले गए। वहां थाना परिसर में भी उसकी दोबारा पिटाई की गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं, थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने बताया कि, थाना परिसर में पिटाई की घटना हुई थी लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पैसे लेने की बात बिल्कुल गलत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में 2 पक्ष सड़क पर भिड़े:पुरानी रंजिश में जमकर चले लात-घूंसे, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर मुख्य रोड पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक की मुक्कों से जमकर पिटाई की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फिर विवाद शुरू हो गया।

मारपीट करने वालों में रवि शंकर सहित आसपास के रहने वाले अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, कार्रवाई जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

तीन दिन में तीसरी घटना, लोगों में दहशत

पिछले तीन दिनों में कोरबा में मारपीट की यह तीसरी घटना है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में शराब के नशे में एक युवक ने गार्ड की पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

इसके अलावा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नशे में स्कॉर्पियो चालक की कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पिटाई की थी। उस मामले में भी पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी।

घंटाघर पर हुई ताजा घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Continue Reading

कोरबा

हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रेलर पलटा, एक की मौत:कोरबा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हादसा

Published

on

कोरबा। कोरबा के रजगामार चौकी इलाके में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी से भरा ट्रेलर खाली करते समय उसका हाइड्रोलिक जैक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले की मौके पर ही मौत हो गई, जो पास खड़े ट्रेलर का स्टेपनी बदलवा रहा था। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाला था और कोरबा में काम कर रहा था। घटना के तुरंत बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया।

इस हादसे के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि यह दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि साइट इंचार्ज मौके पर मौजूद नहीं था और वाहन को अकेले ही खाली किया जा रहा था।

शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके रिश्तेदार बिहार से कोरबा पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों ने की जांच की मांग

मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद कैसर ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा चुकी थी। कैसर ने घटना की परिस्थितियों पर जांच की मांग की और लापरवाही की आशंका जताई।

मौके पर मौजूद गार्ड इंचार्ज हरिद्वार सिंह ने बताया कि गिट्टी खाली करते समय यह घटना हुई। उन्होंने खुद फील्ड पर काम करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

मुर्गी के बच्चों को बनाया अपना शिकार, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु

Published

on

कोरबा। कोरबा जिला के रिश्दी क्षेत्र में डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब सुबह देख रेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया, तब मुर्गी के बाड़े में घुसे सांप को चूज़े को खाते हुए देखा।

जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु

डरा सहमा व्यक्ति डर से बाहर भाग खड़ा हुआ फिर डॉ. शतदल नाथ को जानकारी होते ही तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया। कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम के सदस्य साहिल के साथ पहुंचे और बड़ी सावधानी से 8 फीट लंबे धमना सांप को रेस्क्यु कर बाड़े से बाहर निकाला गया , उसी वक्त शिकार किए हुए 3 मुर्गी के बच्चों को उगल दिया, फिर आखिकार सांप को थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया, फिर सांप को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

डॉ. शतदल नाथ ने बताया पहले भी सांप हमारे घर और फॉर्म हाउस में घुस जाने से रेस्क्यु टीम ने मदद किया था, जितेंद्र सारथी सदैव समाज के लिए तत्पर रहते हैं, जो सूचना मिलते ही परिवार की मदद करने पहुंच जाते हैं, रेस्क्यु टीम का कार्य बहुत ही सराहनीय हैं।

जितेंद्र सारथी ने बताया कुछ समय से लगातार सांप निकलने की सूचना बढ़ी हैं, जिसके कारण लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता हैं, साथ ही जब भी सांप घर में घुस जाएं तो रेस्क्यु हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर कॉल कर के सूचना दे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677