कोरबा
11 हजार ज्योति कलश से सजा मां सर्वमंगला देवी का दरबार, नन्हा महराज ने कहा-ज्योति कलश से जीवन में ऐश्वर्य एवं समृद्धि आती है

कोरबा। आज से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गई। सुबह शुभ मुहूर्त में विद्वान पंडितों एवं आचार्यों के मंत्रोच्चार के साथ नवदुर्गा का प्रथम रूप मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना और विशेष आरती के बाद मां सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा परिसर में स्थित कलश कक्षों में 11 हजार ज्योति कलशों को प्रज्ज्वलित किया गया। मां सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा के प्रबंधक नन्हा महराज (नमन पांडेय) ने कहा कि ज्योति कलश से परिसर में जहां सत्व का प्रकाश फैलता है और इस प्रकाश पूंज से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने वाले श्रद्धालुओं के परिवार में अपार सुख का संचार होता है,वहीं घर का कलेष दूर होता है और ऐश्वर्य, बुद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
मां शैल पुत्री की विशेष आरती

नन्हा महराज ने बताया कि आज आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को सुबह 7 बजे नौ दुर्गा के प्रथम रूप मां शैल पुत्री की विशेष आरती की गई और शाम को भी विशेष आरती होगी। विशेष आरती के बाद दोपहर को मां को उनका प्रिय भोग गाय का दूध और फल अर्पित किया गया। श्री पांडेय ने बताया कि मां शैल पुत्री की विधि विधान से पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है और संतान संस्कारवान, परिवार को जोडक़र रखने वाला और समाज में आदर्श स्थापित करने वाला बनता है।
11 हजार ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

सर्व कल्याण एवं विश्व शांति की भावना के साथ दीप प्रज्ज्वलित करते श्रीमती एवं श्री नमन पांडेय
नन्हा महराज ने बताया कि मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना के बाद घट स्थापना शुभ मुहूर्त में की गई और उसके बाद मंत्रोच्चार के साथ 11 हजार ज्योति कलश विद्वान पंडितों द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में एक अजीब सी ऊर्जा का संचार हुआ, जो कलेष मिटाने वाला और सबके मन को उज्ज्वल बनाने वाला है। 11 हजार श्रद्धालुओं की तरफ से 11 हजार ज्योति कलश मां के सम्मान में समर्पित किया गया।
ज्योति कलश से मनुष्य के जीवन में ऐश्वर्य और समृद्धि आती है-नन्हा महराज

मां सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक एवं पुजारी नन्हा महराज (नमन पांडेय) ने कहा कि माता के दरबार में मत्था टेकने से ही जीवन में सुख शांति आती है, साथ ही जो भक्त ज्योति कलश जलाकर मनोकामना करते हैं, उनकी आकांक्षाएं पूर्ण होती हैं और घर में ऐश्वर्य और समृद्धि का वास होता है।
रात्रि 11 बजे महा श्रृंगार
नन्हा महराज ने बताया कि नौ दिन तक मां के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। आज मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना के साथ नवरात्र प्रारंभ हो गया। प्रतिदिन रात्रि 11 बजे मां शैल पुत्री का महा श्रृंगार किया जाएगा और पूजा अर्चना की जाएगी। महा श्रृंगार का दृश्य अद्भूत और मनोरम होता है। मां के इस दृश्य से प्रकृति भी मां के श्रृंगार के लिए आतुर दिखाई देती है। मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना से संतान की प्राप्ति और संतान संस्कारवान बनता है।
कल मां ब्रम्हचारिणी की होगी पूजा

नन्हा महराज ने बताया कि कल 04 अक्टूबर आश्विन शुक्ल द्वितीया को मां दुर्गा के द्वितीय रूप मां ब्रम्हचारिणी देवी की पूजा अर्चना की जाएगी। ब्रम्हचारिणी देवी को भोग में मिश्री और फल अतिप्रिय है, इसलिए उन्हें कल मिश्री और फल का भोग लगाया जाएगा। मां ब्रम्हचारिणी देवी की पूजा से जीवन में सुख शांति आती है और मृत्यु अकाल नहीं होती और मोक्ष की प्राप्ति होती है।


कोरबा
वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई
होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना
कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।
कोरबा
होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च
जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील
कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
कोरबा
आरोपी ने नाबालिग और मां को दी धमकी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर पकड़ाया
कोरबा। कोरबा में एक नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई।
जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कहा, तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।
नाबालिग और मां ने पुलिस चौकी में की शिकायत
घटना के बाद नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी समीर यादव को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर यादव और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ साल पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर भी बात करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
यह भी बताया गया है कि लगभग छह महीने पहले भी समीर कोरबा में नाबालिग के घर आया था और उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि शिकायत मिलने के बाद जांजगीर निवासी समीर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल कर दिया गया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
