कोरबा
जनचौपाल में चांदनी की समस्या का हुआ समाधान, अब आगे की पढ़ाई होगी आसान
कलेक्टर अजीत वसंत ने स्कूल में एडमिशन दिलाने एवं छात्रावास में रहने की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित
विधिवत क्रय की हुई भूमि से कब्जा हटवाने हेतु दीपका तहसीलदार को किया निर्देशित
कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं
आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश
कोरबा । सर मैं आगे पढऩा चाहती हूं, कृपया मेरा किसी विद्यालय में दाखिला करा कर हॉस्टल में रहने की व्यवस्था करा दीजिए। उक्त बातें कलेक्टर अजीत वसंत के समक्ष आज जनचौपाल में 15 वर्षीय कुमारी चांदनी लोहार ने कही। कलेक्टर ने चांदनी की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल उसका विद्यालय में एडमिशन कराने एवं हॉस्टल में रहने की व्यवस्था करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग को निर्देशित किया।

कोरबा शहर के इमलीडुग्गु की रहने वाली चांदनी ने बताया कि वह 8वीं पास है। उसकी मां का निधन हो गया है एवं पारिवारिक समस्याओं के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी नही कर पा रही है। चांदनी आगे पढक़र अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। इस हेतु उसके द्वारा कलेक्टर जनचौपाल में आवेदन किया गया। कलेक्टर ने चांदनी का शहर के किसी शासकीय विद्यालय में तत्काल कक्षा 9वीं में प्रवेश दिलाकर कन्या छात्रावास में रहने की व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उसके पढ़ाई हेतु अन्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति करने की बात कही। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनचौपाल में आज कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रो से आए आम लोगों की समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
जनचौपाल में दीपका कॉलोनी के रहने वाले लिम्बेश्वर साहू द्वारा ग्राम झाबर में विधिवत क्रय की हुई भूमि पटवारी हल्का नंबर 49 के खसरा नंबर 36, रकबा 0.40 एकड़ व खसरा 279/1 रकबा 4.33 एकड़ कुल 4.73 एकड़ भूमि पर कब्जा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। लिम्बेश्वर साहू ने बताया कि उक्त भूमि पर एक अन्य पक्ष द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप करते हुए बलपूर्वक कब्जा किया गया है। जिसका कब्जा हटाने का आदेश पूर्व में ही तहसीलदार दीपका एवं एसडीएम कटघोरा द्वारा जारी किया गया है। परन्तु दूसरे पक्ष द्वारा अब भी उक्त जमीन से कब्जा नही हटाया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा दीपका तहसीलदार को जल्द से जल्द उक्त भूमि पर से कब्जा हटवाकर कर लिम्बेश्वर को काबिज कराने हेतु निर्देशित किया गया।
सुअर पालन कार्य हेतु भवानी सिंह के यहां कराया जाएगा पशु शेड निर्माण –
हरदीबाजार निवासी भवानी सिंह नेताम द्वारा शासकीय योजना से सुअर पालन हेतु सहायता का आवेदन दिया गया। कलेक्टर द्वारा पशु पालन विभाग को आवेदक के यहां विभागीय योजनांतर्गत पशु शेड निर्माण कराने की बात कही गई।
पहाड़ी कोरवा समुदाय के पात्र युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार दिलाने हेतु किया निर्देशित –
माखूरपानी पंचायत के आश्रित ग्राम बोकली भादा का रहने वाला व बतरा हाई स्कूल में नियमित कर्मचारी के रूप में पदस्थ पहाड़ी कोरवा युवक श्रीराम ने अपने माता पिता के स्वास्थ्य समस्या की जानकारी देते हुए उनकी उचित देखभाल हेतु अपना स्थानांतरण सतरेंगा हाई स्कूल कराने का आवेदन कलेक्टर को दिया। इसी प्रकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली कदमझरिया निवासी 8वीं पास पहाड़ी कोरवा महिला दुलारी बाई ने अपने जीविकोपार्जन हेतु आश्रम छात्रावास में योग्यतानुसार रोजगार दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी व सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग को उपरोक्त दोनों आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर दिनेश नाग, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय, समाज कल्याण, खाद्य, कृषि सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा
पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित
कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कोरबा
कोरबा प्रेस क्लब स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन 31 मार्च को
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा द्वारा अपनी 6 दशक की यात्रा एवं स्थापना दिवस के अवसर पर 31 मार्च 2026, मंगलवार को तिलक भवन, टीपी नगर कोरबा में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे उद्घाटन, पंजीयन एवं स्वागत सत्र से होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा प्रेस क्लब की गौरवशाली पत्रकारिता यात्रा, वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव, कोरबा में पत्रकारिता के विकास, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रारंभिक दौर तथा पत्रकारिता में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकारों एवं पूर्व पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने अनुभव साझा किए जाएंगे, वहीं औद्योगिक जिला कोरबा में पत्रकारिता की चुनौतियों पर भी विशेष चर्चा होगी।

015 लाख के बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन,एलईडी प्रोजेक्टर का लोकार्पण
कार्यक्रम के अंत मे तिलक नगर पत्रकार कॉलोनी, कोरबा में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य (लागत 15 लाख रुपए) का भूमिपूजन तिलक भवन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर संजूदेवी राजपूत,व अन्य गणमान्य जनों व वार्ड पार्षद प्रताप सिंह कंवर की उपस्थिति में संपन्न होगा।
साथ ही तिलक भवन कोरबा में पार्षद पंकज देवांगन के पार्षद मद से स्वीकृत एलईडी स्मार्ट टीवी (55 इंच), एलसीडी एवं प्रोजेक्टर तथा साउंड सिस्टम का लोकार्पण भी किया जाएगा।
कोरबा प्रेस क्लब ने पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कोरबा
SECL की वादाखिलाफी से परेशान किसान ने दी चेतावनी, मुआवजा नहीं मिला, तो हरदीबाजार में नहीं होने दूँगा सर्वे और नापी
कोरबा/दीपका। एसईसीएल (SECL) दीपका क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि और मकानों का मुआवजा न मिलने से प्रभावित ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। ग्राम हरदीबाजार निवासी किसान विनय कुमार राठौर ने जिला कलेक्टर और एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके पिछले बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो वे अपनी अन्य संपत्तियों का सर्वे नहीं होने देंगे ।

मुख्य विवाद और मांगें
किसान विनय कुमार राठौर ने बताया कि ग्राम सुवाभोड़ी (खसरा नंबर 316/4, रकबा 0.117 हेक्टेयर) और ग्राम मलगांव में उनकी भूमि और मकानों का अधिग्रहण SECL दीपका क्षेत्र द्वारा किया जा चुका है ।
- 3-4 वर्षों का लंबा इंतजार:- सर्वे और नापी की प्रक्रिया पूरी हुए 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं किया गया है ।
- प्रबंधन की अनदेखी:- पीड़ित किसान के अनुसार उन्होंने पूर्व में कलेक्टर जनदर्शन और महाप्रबंधक कार्यालय में कई बार गुहार लगाई, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हो रही है ।
- कड़ी चेतावनी:- आवेदन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि सुवाभोड़ी और मलगांव का मुआवजा तत्काल नहीं दिया गया, तो वे ग्राम हरदीबाजार स्थित अपनी अन्य भूमि और संपत्तियों का सर्वे/नापी कार्य रोक देंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी ।

प्रशासनिक सुस्ती पर उठाए सवाल
विज्ञप्ति के माध्यम से पीड़ित ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास के नाम पर जमीनें ली जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान अपने ही हक के पैसे के लिए कार्यालयों की धूल फांकने को मजबूर है ।
इस मामले की प्रतियां अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक SECL बिलासपुर, तहसीलदार हरदीबाजार और महाप्रबंधक खनन को भी प्रेषित की गई हैं, ताकि शीघ्र अति शीघ्र न्याय मिल सके ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
