Connect with us

छत्तीसगढ़

‘मेरी मौत की वजह गर्लफ्रेंड है’…लिखकर फंदे पर झूला:इंस्टाग्राम पर लिखा सुसाइड नोट, कहा-रेप में फंसाने की धमकी दी, रायपुर बुलाकर जबरन वसूले 15,000

Published

on

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके 2 दोस्तों से प्रताड़ित होकर सुसाइड कर लिया। युवक ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि मेरी मौत की वजह मेरी गर्लफ्रेंड है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले युवक का नाम गोपी दास महंत (23) है, जो पोंछ गांव का रहने वाला था, जो राज घराना मिठाई दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता था। मौत से पहले युवक ने अपने मां-बाप से माफी भी मांगी है।

गोपी दास महंत ने अपनी गर्लफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली।

गोपी दास महंत ने अपनी गर्लफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, गोपी दास महंत 19 जून की दोपहर 1:30 बजे से लापता था। परिजनों ने उसे फोन किया, आसपास खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन न फोन उठाया और न कहीं पता चला। इसके बाद परिजनों ने बलौदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी दौरान गोपी के बुआ के बेटे मुक्तवन महंत ने बताया कि दूसरे दिन सुबह एक ग्रामीण ने बकरी चराते समय पेड़ पर लटका शव देखा। इसके बाद उसने गांव में आकर जानकारी दी। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मरने वाले युवक का नाम गोपी दास महंत की फाइल फोटो है।

मरने वाले युवक का नाम गोपी दास महंत की फाइल फोटो है।

अब जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा युवक ?

मरने से पहले युवक ने Stylish_star_mahant नाम की आईडी पर लिखा कि…मैं गोपी दास महंत ग्राम पोंछ का रहने वाला हूं और मेरे मरने का मुख्य कारण मेरी गर्लफ्रेंड सीमा महंत है। पिता का नाम फूलदास है, ग्राम तरदा जिला कोरबा। मैं पिछले 4 साल से इन लोगों का दुख झेलता आ रहा हूं, लेकिन अब बर्दाश्त के बाहर है।

QuoteImage

आज 13-06-25 को मुझे मिलने के बहाने रायपुर बुलाकर 15000 पैसे ले लिए और मना करने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी और साथ में अपने दोस्तों को बुलाया था, विनिता और रूपेश….लास्ट में यही बोलूंगा मुझे माफ कर देना मम्मी-पापा। पोस्ट पर एक युवती की फोटो भी है, उसी के ऊपर लिखा गया है।QuoteImage

पुलिस सुसाइड को लेकर कर रही जांच

मामले में एसडीओपी प्रदीप सोरी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखे गए सुसाइड नोट को लेकर भी जांच हो सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

हसदेव नदी में बिलासपुर चौकसे-कॉलेज के 3 छात्र बहे,तलाश जारी:सेल्फी लेते फिसला पैर, बचाने कूदे 2 स्टूडेंट्स भी लापता, देवरी पिकनिक मनाने गए थे

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पिकनिक मनाने गए कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को देवरी गांव पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए नदी में कूदे दो अन्य छात्र भी बह गए।

तीनों छात्रों का अब तक पता नहीं चल पाया है। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

पिकनिक मनाने गए कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए।

पिकनिक मनाने गए कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए।

बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं पिकनिक मनाने गए देवरी गांव पहुंचे थे।

बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं पिकनिक मनाने गए देवरी गांव पहुंचे थे।

पिकनिक मनाने गए थे चौकसे कॉलेज के 8 स्टूडेंट्स

सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे देवरी गांव पहुंचे थे। इनमें 4 लड़कियां और 4 लड़के शामिल थे।

बताया गया कि मुरारी साहू (22), पवन लाल (22) और सचिन सिंह (23) नदी किनारे सेल्फी लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दोनों अन्य छात्र भी नदी में कूद गए। तेज बहाव के कारण तीनों छात्र नदी में बह गए और लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस और गोताखोर तीनों छात्रों की तलाश में जुटे हुए हैं।

उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र अंबिकापुर, मरवाही और कवर्धा के रहने वाले हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में सीनियर छात्रों ने जूनियर को लात-घूंसों से पीटा:लॉ-कॉलेज में प्रदर्शन करने से मना करने पर मारपीट, स्टूडेंट बोले-रैगिंग एंगल से हो जांच

Published

on

बिलासपुर/जांजगीर चांपा। बिलासपुर जिले के डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में फ्रेशर स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने LLB फस्ट सेमेस्टर के छात्र तुषार दुबे पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। छात्र के मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर लात-घूंसों से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि महेश साहू, अखिलेश समेत करीब दर्जनभर छात्रों ने तुषार को घेर लिया था। आरोप है कि इनमें कॉलेज के वर्तमान छात्रों के साथ ऐसे युवक भी शामिल थे, जो वर्षों पहले कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।

घटना के बाद जूनियर छात्रों में डर का माहौल है। छात्रों ने मामले की रैगिंग के एंगल से भी जांच कराने की मांग की है। जांजगीर चांपा निवासी पीड़ित तुषार की शिकायत पर पुलिस ने महेश साहू और अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

लॉ छात्र छात्र तुषार दुबे, जिसने प्रदर्शन करने से मना कर दिया था।

लॉ छात्र तुषार दुबे, जिसने प्रदर्शन करने से मना कर दिया था।

विवाद होने पर छात्रों ने तुषार को लात-घूंसों से पीटा।

विवाद होने पर छात्रों ने तुषार को लात-घूंसों से पीटा।

एक टीचर छात्र को मारपीट से बचाते भी दिखे।

एक टीचर छात्र को मारपीट से बचाते भी दिखे।

क्या है पूरा मामला

आरोप के मुताबिक, किसी टीचर से विवाद होने के बाद स्टूडेंट उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। सीनियर छात्रों ने तुषार पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया था। तुषार ने प्रदर्शन में बैठने से इनकार कर दिया।

इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। छात्रों का कहना है कि सीनियर होने के नाम पर जूनियर छात्रों पर दबाव बनाना और बात नहीं मानने पर मारपीट करना गंभीर मामला है।

पुराने छात्रों के भी कैंपस में सक्रिय होने का आरोप

मारपीट में ऐसे युवकों के शामिल होने का भी आरोप है, जो वर्षों पहले कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। छात्रों का आरोप है कि ये युवक अब भी कॉलेज परिसर में सक्रिय रहते हैं और छात्रों पर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करते हैं। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

सीनियर छात्र कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

सीनियर छात्र कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

रैगिंग के एंगल से जांच की मांग

जूनियर छात्रों का कहना है कि सीनियर छात्रों की जिम्मेदारी नए बच्चों का मार्गदर्शन करने की है, न कि उन पर किसी गतिविधि में शामिल होने का दबाव बनाने की। छात्रों ने कहा कि यदि नवप्रवेशी को उसकी इच्छा के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया और इनकार करने पर मारपीट की गई, तो इसकी रैगिंग के एंगल से भी जांच होनी चाहिए।

कॉलेज कमेटी ने कार्रवाई का लिया फैसला

प्राचार्य सुषमा तिवारी ने बताया कि, कुछ पुराने छात्र चलती क्लास में घुसकर इंट्रोडक्शन लेने लगे थे। शिक्षक के मना करने के बाद वे प्रदर्शन करने लगे और छात्रों को जबरन प्रदर्शन में बैठने के लिए कह रहे थे। एक छात्र के मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद तत्काल कॉलेज कमेटी की बैठक हुई।

उन्होंने बताया कि जबरन विवाद करने वाले पुराने छात्रों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। उनके कॉलेज में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही मामले की जानकारी बार काउंसिल को भेजकर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

घटना के बाद तत्काल कॉलेज कमेटी की बैठक हुई।

घटना के बाद तत्काल कॉलेज कमेटी की बैठक हुई।

पुलिस बोली- शिकायत के बाद FIR दर्ज

इस मामले में सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि मामला लॉ कॉलेज कैंपस का है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677