बाँकी मोगरा
गौ सेवक समिति संगठन के कार्यकर्ताओं से मारपीट, बाँकी मोगरा घुड़देवा बस्ती से गायों को जबरन गाड़ी में भर कर ले जाने की कोशिश…देखे पूरी खबर
शिकायत लेकर बाकी थाना पहुंचे जिला गौ सेवक समिति और संगठन कार्यकर्ता
बाँकी मोगरा :– आज दिनांक 18/08/25 को जिला गौ सेवा समिति से प्रार्थी प्रकाश शर्मा, शक्षम बनाफर, ललित यादव और प्रदीप साहू थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराते है कि बीती रात लगभग 11:30 बजे घुड़देवा बस्ती निवासियों द्वारा फोन आया कि सड़क में बैठे गायों को कुछ अज्ञात लोग जबरजस्ती गाड़ी में भर कर ले जा रहे है। जिसके बाद सूचना पर संगठन के कुछ गौ सेवक घटनास्थल पहुंचते है और देखते है कि माजदा वाहन क्रमांक सीजी 12 बी आर 9610 में गायों की तस्करी के लिए गौ माता को बेरहमी से जबरजस्ती माजदा वाहन में भर रहे थे। तभी गौ सेवकों द्वारा उनसे पूछा गया कि कौन से विभाग के द्वारा इन गायों को उठाया जा रहा है? कहा ले जा रहे है? जिसके बाद उन अज्ञात लोगों द्वारा गोल मोल बाते की और गालीया देते हुए लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया जिसमें कई कार्यकर्ताओ को चोट आई है।
वीडियो बनाने पर मोबाइल लूटने का प्रयास भी किया गया था।

थाना बाँकी मोगरा के प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने घटना की सूचना उच्च अधिकारी को दी जिनके दिशा निर्देश पर मामले को संज्ञान में लेते हुए अपराध क्रमांक 147 धारा 296, 351(2), 115(2) 35 बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचक थाना बाँकी मोगरा में पदस्त प्रधान आरक्षक राजेश कंवर द्वारा प्रारंभिक जांच शुरू कर घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों का बयान लिया है।
फिलहाल शिकायत के आधार पर गौ सेवको को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा पहुंची माँ सिद्धिदात्री का आशीर्वाद लेने।…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महानवमी के दिन बांकीमोंगरा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस खास मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने मां सिद्धिदात्री मंदिर पहुँचकर माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नगर पालिका अध्यक्ष जब मंदिर परिसर पहुँचे, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अध्यक्ष ने विधि-विधान से माता की आरती उतारी और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मां सिद्धिदात्री मंदिर महिला समिति की सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समिति की महिलाओं ने इस मौके पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया था, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि माँ सिद्धिदात्री सभी को सुख, शांति और सिद्धि प्रदान करें। हमारे बांकीमोंगरा परिवार पर माता की कृपा सदैव बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।” नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन हुआ , इसके अलावा देर शाम से देर रात तक महाभंडारा का भी आयोजन हुआ जिसमें आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालुगण महा भंडारा प्रसाद ग्रहण भी किया।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने की सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन सह मंच बनवाने की मांग, भूमि पूजन के बाद भी नहीं बन पाया भवन…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार मुख्य चौक के पास सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन सह मंच का निर्माण कार्य स्वीकृति कराने वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया।
बाँकी मोगरा :– वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा वैसे तो अपने सक्रियता और अपने क्षेत्र के विकाश के लिए सदैव तत्पर नजर आते है साथ ही अपने वार्ड के जनो के सुविधा के लिए इस बार सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त स्थल पर कार्यों के होने का इंतजार कई वर्षों से पूरे वार्ड वासी कर रहे हैं यहां पूर्व में भी प्रतिनिधियों ने भरपूर प्रयास किया है, और तो और यहां भूमि पूजन भी किया जा चुका है पर अब तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

कागज़ी योजना भी कई बार बनकर रह गई है, इस प्रकार की स्थितिया निर्मित होती रही है, नगर पालिका चुनाव में पार्षद व अध्यक्ष जी के द्वारा भी इस हृदय स्पर्शी कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण विश्वास के साथ करा देने का वादा हमने किया था जिसकी पूर्ण जानकारी अध्यक्ष जी को भी है ।
कई बार सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि जी के द्वारा भी आश्वासन दिया गया है।
पार्षद ने पत्र में लिखा कि हमारे क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु भवन के नहीं होने से आर्थिक भार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हम वार्ड वासी बताने की स्थिति में नहीं है। हमारे क्षेत्र में अधिकांशतः ऐसे परिवार निवासरत हैं जिनका नौकरी से केवल जीवन यापन एवं बच्चों की पढ़ाई वह इलाज में सारे रुपए व्यय हो जाता है अगर इस परिस्थिति में विवाह या कोई कार्यक्रम कराना हो तो भवन के अभाव में कार्य करना अर्थात कर्ज के दबाव में आना होता है।

वर्तमान कार्यकाल में ही अन्य स्थानों पर सर्व सुविधा युक्त भवन का निर्माण भी किया जा रहा है, पर हमें यह जवाब देकर टाल दिया जाता है कि अत्यधिक राशि के भवन की मांग की जा रही है। पार्षद ने अपने कार्यक्षेत्र के सर्वसुविधा युक्त भवन के लिए पत्र में कहा कि अन्य स्थानों में स्वीकृति और मेरे वार्ड में अब तक भवन का नहीं मिलना समझ से परे है, जिसके लिए नाराजगी जाहिर करते हुए इस तरह की ऐसे किए जाने का कारण स्पष्टीकरण भी मांगा है
ज्ञापन की प्रतिलिपि अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रेषित की गई।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला कलेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला कोरबा बांकीमोंगरा।
अब देखना ये है कि वार्ड क्रमांक 13 को सर्वसुविधा युक्त भवन मिलता है या इस बार भी यह निर्माण कार्य कागजी कार्यवाही तक ही सिमट जाती है।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बाँकी मोंगरा – क्षेत्र में बिना नंबर और बेखौफ तेज गति चलने वाले ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा क्षेत्र में बढ़ती सड़क सुरक्षा समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे ट्रैक्टर वाहन है जो बिना नंबर प्लेट के बेखौफ सड़कों पे दौड़ाए जा रहे हैं, जो दुर्घटनाओं को न्योता देने जैसा है। कोई भी अप्रिय घटना घटने के स्थिति में वाहनों की पहचान कर पाना मुश्किल हो सकता है।

पार्षद अशवनी मिश्रा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि अधिकांश ट्रैक्टर चालक नियमों की अनदेखी करते हुए लापरवाही से वाहन चला रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों के कारण हादसों के बाद जिम्मेदार वाहन का पता लगाना भी कठिन हो जाता है, और वाहन चालक इतने लापरवाही से अपनी वाहन को सड़क में चलाते है जैसे उन्हें कही से किसी तरह का डर ही नहीं है। इनका तेज गति और चाल देखकर यह प्रतीत होता है कि वाहन स्वामीयो ने अपनी गाड़ियों को चालक को खुली छूट दे रखी है इनको किसी तरह का डर नहीं है।
इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे सभी ट्रैक्टरों पर अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, ट्रैक्टर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच भी नियमित रूप से की जाए, ताकि नियमों का पालन हो और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पार्षद ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
