Connect with us

छत्तीसगढ़

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी:एक घंटे TI के चैंबर में बैठे रहे कांग्रेसी, दर्ज नहीं हुई FIR, आश्वासन लेकर बैरंग लौटे

Published

on

दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन ने लाइव टीवी डिबेट में खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। इस बयान ने पूरे देशभर में कांग्रेसियों का गुस्सा भड़का दिया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी मंगलवार को माहौल गरमा गया।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर और पूर्व विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी दुर्ग के सिटी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर जोरदार हंगामा किया। करीब एक घंटे तक पुलिस थाने के अंदर बैठे रहे, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई। सिर्फ जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला और नेता-कार्यकर्ता खाली हाथ लौट गए।

दुर्ग कोतवाली थाना परिसर के बाहर जमा हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।

दुर्ग कोतवाली थाना परिसर के बाहर जमा हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा था- राहुल गांधी के सीने पर गोली मारी जाएगी

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, भाजपा केरल प्रवक्ता पिंटू महादेवन ने एक टीवी डिबेट में न सिर्फ राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमला किया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सीने पर गोली मारी जाएगी। यह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। विपक्ष के नेताओं को जान से मारने की धमकी देने पर भी आज शासन कुछ नहीं कर रही है।

एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े रहे कांग्रेसी नेता।

एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े रहे कांग्रेसी नेता।

1 घंटे चैंबर के अंदर बैठे रहे कांग्रेसी नेता, बैरंग लौटे

राहुल गांधी को जान से धमकी देने के मामले में मंगलवार को कांग्रेस के नेताओं ने सड़क और थाने में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। बीजेपी प्रवक्ता पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस के तमाम बड़े नेता दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी के चैंबर में करीब 1 घंटे तक बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया।

पुलिस के आला अफसरों ने कांग्रेसी नेताओं को आश्वासन दिया कि वे मामले की जांच कर बाद में एफआईआर दर्ज करेंगे। इस आश्वासन के बाद कांग्रेस के पदाधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर लौट आए।

दुर्ग थाना प्रभारी से चर्चा करते पूर्व विधायक अरूण वोरा।

दुर्ग थाना प्रभारी से चर्चा करते पूर्व विधायक अरूण वोरा।

हिंसा भड़काने वाली भाषा का कर रहे इस्तेमाल

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि, भाजपा और उससे जुड़े लोग लगातार सोशल मीडिया और मंचों पर राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह आपराधिक कृत्य है।

भाजपा नेतृत्व को साफ करना चाहिए कि, क्या वे इस तरह की जहरीली राजनीति का समर्थन करते हैं या फिर इन लोगों पर कार्रवाई करेंगे। ठाकुर ने कहा कि यह सिर्फ राहुल पर हमला नहीं, लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। भाजपा यह स्पष्ट करें कि उनकी पार्टी और सरकार का क्या रुख है? बीजेपी पार्टी नेता, कार्यकर्ता खुले तौर पर जान से मारने की धमकियों और हिंसा की राजनीति का समर्थन कर रहे हैं।

बिना किसी राजनीति दबाव में आए पुलिस को करना चाहिए FIR

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि, राहुल गांधी करोड़ों भारतीयों की उम्मीद और लोकतांत्रिक चेतना की आवाज हैं। उनके खिलाफ दिया गया यह बयान बेहद भयावह है। यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

कांग्रेस ऐसी राजनीति को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव में आए बिना तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करे। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेसजन लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

गांधी परिवार में हुई शहादत का किया जिक्र

कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग में गांधी परिवार के बलिदानों का जिक्र करते हुए कहा कि, इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय एकता के लिए अपनी जान दी, राजीव गांधी ने शांति और आधुनिक भारत के सपने के लिए बलिदान दिया। अब राहुल गांधी को धमकी देना सिर्फ एक व्यक्ति की सुरक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि यह उस विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों को चुनौती देना है जिसके लिए उनका परिवार अपनी जान तक कुर्बान कर चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending