कोरबा
कोल इंडिया सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में एसईसीएल में तीन माह के सतर्कता अभियान की हुई शुरुआत
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने की अध्यक्षता
कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय में आज दिनांक 20 अगस्त 2024 को तीन-माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ सीवीओ कोल इंडिया ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के करकमलों से किया गया। मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा की गई।
16 अगस्त 2024 से 15 नवंबर 2024 तक चलने वाले इस वर्ष के निवारक सतर्कता अभियान की थीम सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि है। इस वर्ष का अभियान 5 प्रमुख बिन्दुओं पर केन्द्रित है जिसमें क्षमता निर्माण, सिस्टम में सुधार, मैनुअल/सर्कुलर आदि को अपडेट करना, 30 जून 2024 से पूर्व प्राप्त शिकायतों का निपटारा एवं डिजिटलाइजेशन शामिल हैं।
बैठक में मुख्य अतिथि कोल इंडिया सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने पिछले 2 वर्षों में एसईसीएल द्वारा कोयला उत्पादन सहित कई क्षेत्रों में हासिल की गईं उपलब्धियों के लिए टीम की सराहना की। इस वर्ष के सतर्कता अभियान की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि हमारे लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। किसी भी कानून की जानकारी न होना उस कानून के उल्लंघन का बहाना नहीं हो सकता है। हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारा कार्यस्थल भ्रष्टाचार मुक्त रहे।
त्रिपाठी द्वारा इस दौरान सभी उपस्थितों को कार्यस्थल पर ईमानदारी से काम करने का इंटेग्रिटी प्रोमिस भी दिलवाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने आह्वान किया कि टीम एसईसीएल पूरी निष्ठा से इस वर्ष के निवारक सतर्कता अभियान का हिस्सा बन कर अभियान को सफल बनाएगी। उन्होने सभी से कंपनी के नाम, नमक एवं निशान के प्रति निष्ठावान रहते हुए, टीम भावना के साथ, पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को पालन करने को कहा।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा सभी को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से श्री त्रिपाठी को एसईसीएल के कार्यसंचालन एवं कंपनी में चलाए जा रहे आईटी उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी एसईसीएल प्रणब कुमार पटेल, निदेशक मण्डल से निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, महाप्रबंधक सतर्कता प्रकाश चंद्रा, विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोल इंडिया सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने एसईसीएल सतर्कता विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्य कार्यक्रम के पश्चात कोल इंडिया सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने एसईसीएल सतर्कता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की एवं विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होने इस वर्ष के सतर्कता अभियान के प्रबंधन एवं कार्यान्वयन को लेकर भी चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोरबा
रिटायर्ड पुलिसकर्मी धनीराम राठौर सम्मानित:मोरगा चौकी प्रभारी ने घर जाकर श्रीफल-शाल भेंट की, कार्यशैली की सराहना की
कोरबा। कोरबा में मोरगा चौकी प्रभारी मंतगुराम मरकाम ने अपने स्टाफ के साथ चौकी क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी धनीराम राठौर को उनके घर जाकर सम्मानित किया। उन्हें श्रीफल और शाल भेंट कर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया।
धनीराम राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने जिले के साथ-साथ अन्य कई जिलों में भी अपनी सेवाएं दीं और अधिकांश समय थाना-चौकियों में बिताया। उनकी सेवा के दौरान, उन्होंने कई अपराधों का खुलासा किया और अनेक लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी इस सेवा को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह उनके परिवार और समाज के लिए भी गर्व का क्षण है। धनीराम राठौर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

अधिकारियों ने धनीराम की कार्यशैली की सराहना की
सम्मान समारोह में धनीराम राठौर के परिवार और मित्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर धनीराम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है और वे अपनी सेवा के दौरान किए गए कार्यों को याद करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि धनीराम राठौर की सेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों और शहीद परिवारों का सम्मान
जिले में ऐसे कई रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं, जिनके घर संबंधित थाना-चौकी प्रभारी पहुंचकर उनका सम्मान कर रहे हैं और उनका हालचाल जान रहे हैं। इसका उद्देश्य उनका हौसला बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त, 15 अगस्त, 26 जनवरी और शहीद दिवस पर शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी पुलिस परिवार द्वारा सम्मानित किया जाता है और उनका हालचाल पूछा जाता है।

कोरबा
“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लूट के मामले का खुलासा
लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–
- फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
- विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।
बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

कोरबा
“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली, जिला कोरबा क्षेत्रांतर्गत डीजे को लेकर हुए विवाद में प्रार्थी संदीप भास्कर के कूल्हे पर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में आरोपीगण के विरुद्ध धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों का नाम पता:—
- संतोष बाबा पिता पंचराम वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
- शिव यादव पिता छोटेलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
- पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू पिता जयराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती।
तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
♦️“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
