Connect with us

कोरबा

बालको के पहल से ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को मिला उत्कृष्ट कार्य वातावरण

Published

on

बालको । बालको में फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के रूप में कार्यरत ट्रांसजेंडर कर्मचारी भवानी राठिया कहती हैं कि टीम प्रयास से ही एल्यूमिनियम उत्पादन होता और मुझे अपने सहयोगियों के साथ उत्पादन में योगदान करने पर गर्व है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भवानी जैसी सशक्तिकरण की विभिन्न प्रेरक कहानियाँ हैं, जो समुदाय में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आशा की किरण के रूप में काम करती हैं।

भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में 17 ट्रांसजेंडर कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से प्रत्येक अलगाव से पहचान की मजबूत भावना में परिवर्तन की अपनी यात्रा साझा करते हैं। वर्ष 2022 में 7 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को कार्यबल में शामिल कर कंपनी ने अपनी कार्य संस्कृति के समावेशिता को बढ़ावा दिया। कंपनी के इस प्रयास से समाज में उनके पहचान को मजबूती मिली। ये कर्मचारी फोर्कलिफ्ट संचालन, स्टोर प्रबंधन और सुरक्षा गार्डों के पदों पर अपनी भूमिकाएँ निभा रहे हैं तथा कंपनी के महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के तौर पर अपने पहचान को सशक्त किया है।

दीपा को अपनी शुरुआती घबराहट अच्छी तरह याद है जब उन्होंने बालको में सुरक्षा कार्य में काम करना शुरू किया था। हालाँकि अब वो अपनी नौकरी पर गर्व करती है लेकिन चुनौतियों से निपटने और व्यक्तिगत एवं पेशेवर रूप से आगे बढ़ने में मदद करने के लिए वह अपने सहायक प्रबंधक को श्रेय देती है।

फोर्कलिफ्ट गैराज की पर्यवेक्षक आकांक्षा सोनी ने बताया कि बालको सभी ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक अभिभावक रहा है। उन्होंने कहा कि कैसे नौकरी किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। बालको ने मेरे सपनों को उड़ान देने का कार्य किया है और मुझे मेरी क्षमता का एहसास करने में मदद की है। आज मेरा आत्मविश्वास मुझे फोर्कलिफ्ट गैरेज में एक पर्यवेक्षक के रूप में काम करने के लिए प्रेरित करता है। मैं उचित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग को बढ़ावा देकर सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करके संयंत्र की सुरक्षा में भी योगदान देती हूं।

कंपनी से मिले सम्मान एवं पहचान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आकांक्षा ने कहा कि पहले का उनका डर अब आत्मविश्वास में बदल गया है जो उन्हें समाज में सशक्त बनने में सहायक हुआ है। जेंडर रिफॉर्मेशन नीति के लाभ को लेकर उन्होंने बताया कि लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने में हमें वर्षों लग जाते थे। कंपनी के नीति से एलजीबीटीक्यू प्लस कर्मचारियों को 30 दिनों की सवैतनिक छुट्टी और मुआवजे का लाभ मिला है। कंपनी द्वारा लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये दिये जा रहे हैं।
बालको में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात आयशा विश्वकर्मा ने पुरस्कार एवं सम्मानित कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए ने कहा कि कार्यस्थल पर मेरे प्रदर्शन को सराहना मिली है। संयंत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेरे बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए सम्मानित किया गया। ऐसे सम्मान मुझे हर दिन बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।

ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य और छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की अध्यक्ष सुश्री विद्या राजपूत ने अपने साथियों के लिए एक उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित करने पर बालको की प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के भीतर और समुदाय में विविधता को प्रोत्साहित करने के हमेशा तत्पर रहा है। कंपनी सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। बालको ने ट्रांसजेंडर समुदाय के समाज के हाशिये से औद्योगिक संगठन कार्यों से जोड़ने के लिए तीन-आयामी दृष्टिकोण अपनाया है। कंपनी अपने संयंत्र के भीतर विभिन्न उच्चस्तरीय मापदंड़ के आधार पर नियोजन प्रक्रिया को पूरा करती है। प्रचालन के लिए आवश्यक उचित कौशल प्रदर्शित करने वाले ट्रांसजेंडर पेशेवरों का मूल्यांकन और पहचान करते समय एक समावेशी नियुक्ति दृष्टिकोण अपनाती है। नियोजन के लिए प्रचालन कौशल, सॉफ्ट स्किल और व्यावसायिक ज्ञान पर केंद्रित व्यापक कौशल वृद्धि सुनिश्चित की जाती है जिससे एल्यूमिनियम उत्पादन में उनके उत्कृष्ट सहयोग की क्षमता को विकसित की जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत दर्री पुलिस की कार्यवाही

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया गया है।

दिनांक 05/04/2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर, पिता स्व. ओंकार ठाकुर, उम्र 46 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 307, ब्लॉक 2/बी, महावीर विलो अपार्टमेंट, कंगरी सैटेलाइट टाउन, बेंगलोर (कर्नाटक) हाल मुकाम एच.आई.जी.-13 साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे गए लगभग 200 मीटर पावर केबल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

आरोपियों का नाम व पता इस प्रकार है

  1. योगेश सोनवानी, पिता जवाहर लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)

एक विधि संघर्षरत बालक

आरोपी योगेश सोनवानी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

Continue Reading

कोरबा

प्रेसवार्ता: द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शिक्षा प्रकल्प मॉडल

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब बालको के आयोजकत्व में कोरबा टीपी नगर स्थित ब्लू डायमंड होटल के कांफ्रेंस हाल में रीजन कांफ्रेंस के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल एवं रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता, क्लब अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पीडिजी एमजेएफ लायन एमडी माखीजा ने प्रेसवार्ता ली, जिसमें डिस्ट्रिक्ट एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का स्थायी प्रोजेक्ट शिक्षा प्रकल्प नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को मॉडल बताया और कहा कि लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जिसे 7स्टार रेटिंग हासिल है, जहां पर कुछ बच्चों को पूर्णत: नि:शुल्क एवं ग्रामीण तथा निर्धन बच्चों को काफी कम फीस लेकर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो लायनवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि उनके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यकाल में पूरा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अंतर्गत आता है और डिस्ट्रिक्ट के अंदर संचालित क्लबों द्वारा शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई स्थायी प्रोजेक्ट सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय
रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने बताया कि रीजन कांफ्रेंस में नया क्लब, लायंस क्लब सारागांव का गठन किया गया है, जिसका शपथग्रहण रीजन कांफ्रेंस में किया गया। लायन गुप्ता ने बताया कि सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर विद्यालय खोला जाएगा, इसके लिए लायन सदस्य दीपक अग्रवाल ने 03 एकड़ जमीन दान में दी है।
जल संरक्षण, भूख उन्मुलन, स्कूल डेव्हलपमेंट एवं स्वास्थ्य में विशेष काम
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स 8 क्षेत्रों में काम कर रहा है जिसमें दृष्टि, भूख उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, बचपन का केंसर, मधुमेह नियंत्रण, मानवीय प्रयास एवं आपदा राहत। डिस्ट्रिक्ट में भी इन क्षेत्र में काम किया जा रहा है, लेकिन डिस्ट्रिक्ट में मुख्य रूप से शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर विजन लेकर कार्य किया जा रहा है, जिसमें स्कील डेव्हलपमेंट को भी प्राथमिक्ता से रखा गया है।
लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने कहा कि रीजन कांफ्रेंस का नाम रखा गया है-काव्या। काव्या हमें संवेदना, मानवता सिखाती है और कविता से एकता एवं सद्भाव का संचार होता है। रीजन कांफ्रेंस का भी यही मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर अन्य क्लब, जोन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 3 दिन से मौसम खराब:तेज बारिश, आंधी-तूफान से कार्यक्रम और बिजली सप्लाई प्रभावित, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी धूप तो कभी काली घटा के साथ अचानक तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। इस खराब मौसम के कारण कई कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। बैनर-पोस्टर फट गए और बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है।

दरअसल, शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी-तूफान चली। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं, सोमवार सुबह लगभग 5 बजे अचानक झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया।

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

दोपहर होते-होते फिर धूप निकली और कुछ देर बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में धूप व बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान है।

चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फटे

रुक-रुक कर हो रही बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के कारण शहर के चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फट गए या उड़ गए हैं। शादी-विवाह के कार्यक्रम भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मानिकपुर एसईसीएल जीआरसी और सीआरसी क्लब में आयोजित शादी समारोह में आंधी-तूफान और बारिश के चलते पंडाल व सजावट उड़ गए, जिससे पार्टी कार्यक्रम बाधित हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677