Connect with us

कोरबा

धान खरीदी में पारदर्शिता और सुव्यवस्था से किसानों में बढ़ी आत्मविश्वास और खुशी

Published

on


कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में जिले में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। सरकार द्वारा 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है एवं किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे है। विष्णु के सुशासन में धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के सारे इंतजाम किए गए हैं। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी हेतु प्रभावी और व्यवस्थित व्यवस्था होने से किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह और संतोष का माहौल है।
करतला के चिकनीपाली धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे फत्तेगंज के किसान दूजराम मन्नेवार ने बताया कि केंद्रों में धान बेचने में किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है साथ ही केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से अब छोटे छोटे खर्चों के लिए त्वरित रूप से पैसे मिल जाते है। जिससे किसानों को बड़ी सुविधा मिल रही है। किसान दूजराम ने बताया कि आज उन्होने धान बेचने के लिए  पहले टोकन ऑनलाइन कटाया है और अपनी उपज का 60 क्विंटल धान बेचने आए है। उन्होंने 4.50 एकड़ जमीन में फसल लिया है, और कुछ दिन बाद वे अपनी बची उपज को भी केंद्र ममे विक्रय के लिए लाएंगे। किसान ने कहा  कि पहले उन्हें अपनी उपज बेचने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से उनके मनोबल में वृद्धि हुई है। समुचित व्यवस्था और सरकार की ओर से मिल रहे उचित समर्थन मूल्य से किसान अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और उनके चेहरों पर खुशी की झलक साफ देखी जा सकती है।
इसी प्रकार अपना 20 क्विंटल धान बेचने आए किसान शंकर प्रसाद ने धान बेचने में हुई सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, पहले जहां हमें लंबे इंतजार और कठिनाई का सामना करना पड़ता था, वहीं अब इस सरल और त्वरित प्रक्रिया ने हमारी मुश्किलें कम कर दी हैं। धान बेचने में अब कोई परेशानी नहीं होती और हम आसानी से उचित मूल्य प्राप्त कर पा रहे हैं, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।“
उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की यह सुव्यवस्थित व्यवस्था अब किसानों को आश्वस्त करती है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपज विक्रय करने आते हैं और सही मूल्य प्राप्त कर अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह प्रक्रिया न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि उन्नत कृषि के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस

Published

on

प्रत्येक माह की 07 तारीख को आयोजित किए जाते हैं रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली से दी गई योजनाओं एवं प्रावधानों की जानकारी

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को चावल उत्सव, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिवस तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया गया।

आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जागरूकता बढ़ाना तथा निर्माण के दौरान आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन प्रत्येक माह की 07 तारीख को सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यूआर कोड आधारित प्रणाली के माध्यम से दी गई। ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

मनरेगा के कार्य स्थलों पर आयोजित रोजगार दिवस के दौरान विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 से संबंधित पम्पलेट का वितरण कर इसके प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा रोजगार अधिकारों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर ने पीएम श्री विद्यालय करतला का किया निरीक्षण

Published

on

सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने के दिए निर्देश

छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करतला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय को पीएम श्री योजना के मानकों के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त एवं आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, कंप्यूटर कक्ष, प्रायोगिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा खगोल प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर असंतोष व्यक्त करते हुए तीन दिनों के भीतर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उनसे उनकी पढ़ाई, विद्यालयीन सुविधाओं तथा आने वाली परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर नियमित अध्ययन करने और पूरी लगन से परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा तथा खेल गतिविधियों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाएं, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में पड़े टूटे हुए फर्नीचर की मरम्मत कर उसे उपयोग में लाया जाए तथा जो फर्नीचर उपयोग योग्य न हो उसे नियमानुसार कबाड़ विक्रेता को विक्रय कर प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय हित में किया जाए।

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन तथा आधारभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, ई-आरईएस अशोक कुमार जोगी,सीईओ जनपद पंचायत करतला वैभव कौशिक, एसडीओ एवं सब इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की विशेष पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Published

on

कोरबा। महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा शनिवार 7 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 72 महिला मरीजों ने निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्राप्त किया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया। शिविर के दौरान महिलाओं से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, पोषण, स्त्री रोग संबंधी परेशानियों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि महिलाओं को अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर डायलिसिस करा रही महिलाओं के साथ महिला दिवस भी मनाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनके साहस और संघर्ष को सम्मानित करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कई महिलाएं पिछले 4 से 5 वर्षों से नियमित रूप से डायलिसिस करा रही हैं और इसके बावजूद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा रही हैं। उनका साहस और सकारात्मक सोच अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677