Connect with us

कोरबा

चोरी की मोटर साईकल, सबमर्सिबल पम्प के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा / दीपका। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कारवाही की जा रही है।

17/06/2025 को थाना दीपका में प्रार्थी तिलक पटेल निवासी तिवरता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके निवास की बाड़ी से दिनांक 15/06/2025 को सबमर्सिबल पम्प चोरी करके ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध पंजीबद्ध कर मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से चोरी के दो नग सबमर्शिबल पम्प एवं चोरी का एक पल्सर मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जप्त संपत्ति का विवरण:

  1. दो नग सबमर्सिबल पम्प
  2. ⁠पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 AW 7908

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सतीश कुमार पेंड्रो पिता रामकुमार पेंड्रो उम्र 27 वर्ष साकिन तीवारता थाना दीपका
  2. ⁠विनय मरकाम पिता इंद्रपाल मरकाम उम्र 23 वर्ष साकिन तीवारता थाना दीपका

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी का ‘जनहित अभियान’

Published

on

विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर आप (AAP) ने कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में की प्रेस वार्ता

मांगें पूरी न होने पर लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन की दी चेतावनी

कोरबा। आम आदमी पार्टी (छत्तीसगढ़), जिला इकाई कोरबा द्वारा जिले की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से व्यापक ‘जनहित अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोरबा की जनता की मूलभूत समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखना और उनका त्वरित व स्थायी निराकरण कराना है।
इसी क्रम में आज बुधवार को आम आदमी पार्टी द्वारा कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री जगलाल राठिया, जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेबिट लोगन ने संबोधित किया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री लहना सिंह, सोमराज, यूथ विंग जिलाध्यक्ष आजाद बक्स, जिला उपाध्यक्ष धर्मदास गांधी, लोकसभा उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, महिला जिलाध्यक्ष/उपाध्यक्ष सरोज यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कोरबा जिले से जुड़े 9 प्रमुख जनहित के मुद्दों को रेखांकित किया
ट्रेन सुविधाओं की कमी: जिले की बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनों का परिचालन, प्रमुख ट्रेनों का ठहराव और यात्री सुविधाओं में तत्काल सुधार किया जाए।
सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या: मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनके स्थायी रख-रखाव व कांजी हाउस/गौठानों की उचित व्यवस्था की जाए।
बिजली के बढ़ते खर्च का बोझ: बिजली की बढ़ती दरों से आम उपभोक्ता त्रस्त हैं। बिजली बिलों में राहत देने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।
जर्जर व बदहाल सड़कें: जिले की खस्ताहाल सड़कों के कारण आवागमन जोखिमभरा हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जाए।
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार: सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाइयां और मुफ्त जांच सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार: शासकीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल हेतु जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार, शिक्षकों की पदस्थापना, पेयजल व शौचालयों की समुचित व्यवस्था हो।
ग्रामीण विकास पर जोर: गांवों में नाली, सड़क, शुद्ध पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव दूर कर समग्र ग्रामीण विकास पर ध्यान दिया जाए।
किसानों की समस्याओं का समाधान: सिंचाई, कृषि लागत में कमी, फसल के उचित मूल्य और कृषि बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा हो।
सुनालिया पुल से सीतामढ़ी मार्ग का सुधार: इस प्रमुख मार्ग की अत्यंत खराब स्थिति का संज्ञान लेकर शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े ये मुद्दे किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे कोरबा जिले के नागरिकों के अधिकार से जुड़े हैं। इन समस्याओं का हल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से परे हटकर जिम्मेदार विभागों को तय समय सीमा के भीतर करना चाहिए।
आंदोलन की चेतावनी
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में इन सभी मांगों को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि समय रहते प्रशासन ने इन समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी जनता के हित में लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई

Published

on

असंबद्ध खातों में आवास की राशि अंतरित करने पर 5 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

6 आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध उरगा थाने में प्राथमिकी दर्ज

ग्राम पंचायत तिलकेजा का मामला, तत्कालीन सचिव के विरुद्ध विभागीय जांच जारी

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी शासन की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितता एवं अनियमित रूप से राशि अंतरण के मामले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने कड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत तिलकेजा, जनपद पंचायत कोरबा में आवास हितग्राहियों की राशि असंबद्ध बैंक खातों में अंतरित किए जाने के मामले में पांच संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं मामले से जुड़े छह आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध उरगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ग्राम पंचायत तिलकेजा के ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया था कि 48 अपात्र हितग्राहियों के नाम पर आवास स्वीकृत किए गए तथा आवास की किश्त की राशि अन्य परिवारों एवं व्यक्तियों के खातों में अंतरित की गई। शिकायत में मृत व्यक्तियों के नाम पर भी किश्त की राशि जारी कर राशि आहरित किए जाने तथा वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोप लगाए गए थे।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन द्वारा जिला स्तरीय जांच दल गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई गई। जांच दल के प्रतिवेदन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन से जुड़े ब्लॉक समन्वयक आवास, तकनीकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर,आवास मित्र तथा तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका में अनियमितता पाए जाने का उल्लेख किया गया।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। प्राप्त जवाबों का परीक्षण करने के बाद उन्हें संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पांचों अधिकारी कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की कार्रवाई की गई।

तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव को इस प्रकरण में पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई है। इसके साथ ही प्रकरण में संलिप्त पाए गए सभी छह आरोपियों सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उरगा पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Continue Reading

कोरबा

कल कांग्रेस मनाएगी राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती

Published

on

  • काेरबा। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 अक्‍टूबर शुक्रवार को प्रात: 10 बजे गांधी चौक कोरबा में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. लाल बहादुर शास्‍त्री जी की 122वीं जयंती कार्यक्रम मनाया जावेगा ।
  • कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्‍योत्‍सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्‍तम कंवर, श्‍याम लाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
  • जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने जिला – ब्‍लॉक – मंडल, वार्ड, बूथ कमेटी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्‍ठ, अजा. अजजा. विभाग, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित कांग्रेस के समस्‍त पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677