Connect with us

छत्तीसगढ़

उद्धव ठाकरे ने किया अनुच्छेद 370 पर फैसले का स्वागत, लेकिन बोले – क्या पीएम मोदी देंगे कश्मीरी पंडितों की वापसी की गारंटी

Published

on

नई दिल्ली (एजेंसी)। शिवेसना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अनुच्छेद-370 पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कश्मीरी पंडितों की घाटी में सुरक्षित वापसी की गारंटी देंगे। ठाकरे ने शीर्ष अदालत के निर्देश के अनुरूप जम्मू-कश्मीर में शीघ्र चुनाव कराने की भी मांग की। उच्चतम न्यायालय ने सर्वसम्मति से पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए सोमवार को कहा कि यथाशीघ्र राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए और अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। ठाकरे ने यहां विधानभवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा- ”हम उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। जब अनुच्छेद 370 हटाया गया तो हमने इस कदम का समर्थन किया था। हम अगले सितंबर तक चुनाव कराने के न्यायालय के निर्देश का भी स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव जल्द होंगे और लोगों को स्वतंत्र माहौल में मतदान करने का मौका मिलेगा। महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र इस समय राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में चल रहा है। ठाकरे ने कहा- हम यह भी उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को कश्मीर में मिला दिया जाएगा, ताकि वृहद कश्मीर में चुनाव हो, जो हमारे देश का अविभाज्य हिस्सा है। कश्मीर पंडितों की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- गारंटी शब्द प्रसिद्ध हो गया है। हम जानना चाहते हैं कि इसकी गारंटी कौन देगा कि कश्मीरी पंडित अब घर लौटेंगे और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। क्या प्रधानमंत्री मोदी हमें इसकी गारंटी देंगे कि कश्मीरी पंडित सुरक्षित अपने गृह राज्य लौटेंगे?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

UP में गांजा तस्करों को पकड़ने गई रायपुर-पुलिस पर हमला:आरोपी ने मचाया शोर, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा, एक सिपाही गंभीर घायल

Published

on

रायपुर, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम गांजा तस्करी के आरोपियों की तलाश में दबिश देने पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाकी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि आरोपी के ‘चोर-चोर’ चिल्लाते ही ग्रामीण भड़के उठे और टीम पर हमला कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कौशांबी (UP) के कोखराज थाना क्षेत्र का है।

घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कौशांबी पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

UP के कौशांबी पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार रायपुर की गंज थाना पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के ईचौली गांव में रहने वाले आकाश, शिवम और एक अन्य आरोपी की तलाश में पहुंची थी। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने पहले आरोपी आकाश को पकड़ लिया था। इसके बाद जब टीम दूसरे आरोपी शिवम के घर पहुंची, तो उसने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से “चोर-चोर” चिल्लाना शुरू कर दिया।

शिवम के शोर मचाते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सादे कपड़ों में होने के कारण ग्रामीण पुलिसकर्मियों को पहचान नहीं सके और उन्हें चोर समझ बैठे।

ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की

देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी जगदेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया

वहीं, चार अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ASP ने घटना की पुष्टि की

कौशांबी की अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि रायपुर पुलिस ने लोकल पुलिस की मदद से एक आरोपी को पकड़ा था, लेकिन दूसरे आरोपी को पकड़ने के दौरान उन्होंने लोकल पुलिस को बिना जानकारी दिए कार्रवाई की।

ऐसे में टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सड़क-हादसे में घायल युवकों के लिए रुका मंत्री का काफिला:लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, खुद दूसरी गाड़ी से पहुंची घर

Published

on

सरगुजा, एजेंसी। अंबिकापुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मदद की। मंत्री ने अपना काफिला रुकवाकर दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया और बाद में दूसरी गाड़ी मंगाकर खुद घर के लिए रवाना हुईं। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को रायपुर से अपने गृहग्राम बीरपुर (सूरजपुर) लौट रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास नेशनल हाईवे-43 पर एक स्कूटी और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे पड़े दर्द से कराह रहे थे।

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किए गए युवक।

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किए गए युवक।

मंत्री ने तुरंत रुकवाई गाड़ी

घटना देखकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना वाहन रुकवाया और खुद नीचे उतरकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से दोनों युवकों को स्टाफ के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

साथ ही संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन कर घायलों के त्वरित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

अस्पताल में पहले से मौजूद था मेडिकल स्टाफ

मंत्री द्वारा पूर्व सूचना दिए जाने के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी सहित स्वास्थ्य कर्मी पहले से तैयार मिले। घायलों के अस्पताल पहुंचते ही उनका तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया।

दूसरी गाड़ी मंगाकर घर रवाना हुईं

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वयं दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की। नई गाड़ी पहुंचने तक वह मौके पर इंतजार करती रहीं और उसके बाद अपने निवास के लिए रवाना हुईं।

एक ही वाहन में कर रही हैं सफर

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने काफिले में चलने वाले फॉलो वाहनों को हटवा दिया है और वर्तमान में एक ही वाहन से यात्रा कर रही हैं। यही कारण रहा कि उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भेज दी और खुद दूसरी व्यवस्था का इंतजार किया।

लोगों ने की सराहना

हादसे के समय दिखाई गई तत्परता और मानवीय संवेदना को लेकर स्थानीय लोगों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के इस कदम की सराहना की। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायलों को तत्काल इलाज मिल सका।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार:सटोरियों को बेचता था क्रिकेट सट्टा आईडी, रायपुर, भिलाई और बिलासपुर तक फैला था नेटवर्क

Published

on

रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़े एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराता था और टेक्निकल सपोर्ट भी देता था। टीवी से 5 सेकेंड पहले मैच दिखता था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि, न्यू शंकरनगर निवासी एक युवक अपने घर से कंप्यूटर और विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के लिए आईडी तैयार कर बेच रहा है। सूचना के आधार पर साइबर पुलिस ने दबिश दी।

पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान आदर्श कुमार केशरी (28) निवासी न्यू शंकरनगर, रायगढ़ के रूप में हुई।

साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आईटी कंपनी में नौकरी के साथ करता था अवैध कारोबार

पूछताछ में आदर्श ने बताया कि, वह बीटेक इंजीनियरिंग कर चुका है और वर्तमान में दिल्ली की एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। साल 2025 में उसकी मुलाकात रायपुर और बिहार के दो युवकों से हुई थी, जो नोएडा की आईटी कंपनियों में काम करते हैं।

इन्हीं के माध्यम से वह ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा और “Winbigpro” नामक प्लेटफॉर्म के तकनीकी संचालन और प्रबंधन का काम करने लगा। इसके बदले उसे 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

टीवी से 5 सेकेंड पहले दिखता था मैच

जांच में खुलासा हुआ कि, आरोपी और उसके साथी क्रिकेट मैचों के प्रसारण में होने वाली तकनीकी देरी का अध्ययन कर ऐसी वेबसाइट तैयार कर चुके थे, जिस पर मैच की जानकारी सामान्य टीवी प्रसारण से लगभग 5 सेकेंड पहले दिखाई देती थी।

इस तकनीक का उपयोग सटोरियों को बॉल-टू-बॉल सट्टेबाजी में बढ़त दिलाने के लिए किया जाता था, जिससे वे तेज़ी से दांव लगाकर फायदा उठा सकें।

रायपुर, भिलाई और बिलासपुर तक फैला नेटवर्क

आरोपी ने बताया कि गिरोह विभिन्न सट्टा वेबसाइटों और डोमेन का अध्ययन कर उनसे मिलते-जुलते प्लेटफॉर्म तैयार करता था। इसके बाद रायपुर, भिलाई, बिलासपुर समेत कई शहरों के सटोरियों को आईडी उपलब्ध कराई जाती थी।

पुलिस से बचने के लिए वेबसाइट के नाम, यूजर आईडी और पासवर्ड समय-समय पर बदले जाते थे। गिरोह में सोशल मीडिया प्रचार, आईडी बिक्री और वेबसाइट डेवलपमेंट के लिए अलग-अलग टीमें भी बनाई गई थीं।

भुगतान और विड्रॉल का भी संभालता था काम

आदर्श केवल सट्टा आईडी बेचने तक सीमित नहीं था, बल्कि सटोरियों के भुगतान और विड्रॉल से जुड़े कामों में भी सहयोग करता था। उसने पुलिस को बताया कि वेबसाइट डेवलपमेंट और सट्टा संचालन में इस्तेमाल होने वाला उसका एचपी लैपटॉप दिल्ली स्थित ठिकाने पर रखा हुआ है।

दो मोबाइल जब्त, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग S23 और एक वनप्लस मोबाइल फोन जब्त किया है। जांच में आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 7 और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की सट्टा नेटवर्क पर नजर

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुआ नेटवर्क पर पुलिस की लगातार निगरानी है। तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग कर अपराध को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677