Connect with us

छत्तीसगढ़

UK पुलिस-अफसर बनकर युवती से 10 लाख ठगे:शादी कर विदेश में बसने का सपना दिखाया,जेवर बेचकर दिए पैसे, अनजान कॉल से हुई थी दोस्ती

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को यूके (UK) में पुलिस अफसर बताकर एक युवती से दोस्ती की और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने युवती से शादी करने और उसे अपने साथ विदेश ले जाने का झांसा दिया। विदेश में बसने के लालच में युवती उसकी बातों में आ गई।

ठग ने युवती से कहा कि वह भारत आने के लिए रवाना हो चुका है। इसके बाद एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का बहाना बनाकर उसने युवती से 9 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। युवती ने जेवर बेचकर यह राशि ठग को दी। पैसे मिलते ही आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

ठग ने बिलासपुर की युवती से 10 लाख ठगे है। (प्रतीकात्मक फोटो)

ठग ने बिलासपुर की युवती से 10 लाख ठगे है। (प्रतीकात्मक फोटो)

कॉल से दोस्ती, फिर प्यार में फंसाया

बिलासपुर के चिंगराजपारा में रहने वाली 23 साल की युवती गिफ्ट शॉप चलाती है। कुछ महीने पहले उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। सामने वाले ने खुद को UK पुलिस अफसर बताया। पहले तो युवती ने उसके कॉल को इग्नोर किया।

लेकिन, युवक लगातार उससे कॉल करता रहा। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया। कथित विदेशी पुलिस अफसर ने पहले युवती से दोस्ती की। फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ शादी करने का वादा किया।

विदेश में रहने के लालच में फंसी युवती

युवती भी युवक की बातों में आ गई। विदेश में रहने के लालच में वो अनजान लड़के को अपना दिल दे बैठी। युवक उसे चंगुल में पूरी तरह फंसा लिया। इस दौरान उसके साथ शादी कर उसे UK में साथ रखने का झांसा दिया। युवक के बारे में बिना जाने-समझे युवती भी इसके लिए तैयार हो गई।

भारत आने के बाद एयरपोर्ट में फंसने का दिया झांसा

कुछ दिन पहले युवक ने इंडिया आने की बात कही। जिसके बाद उसने फिर युवती को कॉल किया। उसने बताया कि वो यहां एयरपोर्ट में फंस गया है। उसके पास दस्तावेजों की कमी है, जिसके कारण पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उससे रुपयों की डिमांड की जा रही है। युवक ने इस बहाने युवती से रुपए मांगे।

उसकी बातों में आकर युवती अलग-अलग खातों से ट्रांजैक्शन कर उसे 9 लाख 50 हजार रुपए दिए। जिसके बाद युवक ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। तब युवती को ठगी का एहसास हुआ। परेशान युवती ने मामले की शिकायत थाने में की। जिस पर पुलिस ने ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया है।

जेवर बेचकर युवती ने दिए रुपए

जालसाज युवक पहले से युवती को चूना लगाने की प्लानिंग में था। लिहाजा, एयरपोर्ट में पुलिस के पकड़े जाने का बहाना किया, जिसके बाद वो अलग-अलग बहाने से युवती से रुपए ट्रांसफर कराता रहा। इनकी दोस्ती कुछ दिन पहले ही हुई थी।

बड़ी रकम हासिल करने के बाद उसने अपना मोबाइल ही बंद कर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने जेवर बेचकर रुपए दिए हैं। ठगी की इस घटना के बाद से युवती हैरान और परेशान है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

युवक को बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा:नाक-मुंह लहूलुहान, कोरबा में शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेची थी

Published

on

कोरबा। कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। अब मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला 27 मार्च है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है।

युवक ने शराब के लिए दोस्त की बाइक बेच दी थी।

युवक ने शराब के लिए दोस्त की बाइक बेच दी थी।

दोस्त ने युवक को नग्न कर सड़क पर जमकर पीटा।

दोस्त ने युवक को नग्न कर सड़क पर जमकर पीटा।

सड़क पर लोगों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगता रहा युवक।

सड़क पर लोगों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगता रहा युवक।

शराब का आदी है युवक

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम अमरदास (36) है, जो शराब पीने का आदी है। वह कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, जबकि पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है।

बताया जा रहा है कि 27 मार्च को अमरदास अपने दोस्त सरोज कुमार के पास पहुंचा और उसकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया। बाद में जब अमरदास वापस लौटा, तो उसके पास बाइक नहीं थी। पता चला कि वह शराब के लिए बाइक बेच दी है।

कपड़े उतारकर नग्न कर पीटा

इसके बाद दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की, उसे कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। राहगीरों ने जब यह देखा तो उन्होंने युवक को रुकवाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

आरोपी दोस्त की तलाश जारी

लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी दोस्त मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खून से लथपथ इधर-उधर भागता हुए दिखाई दे रहा है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस बोली- बिलासपुर का रहने वाला आरोपी

दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना 27 मार्च की है। पीड़ित ने मारपीट की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले यह स्पष्ट नहीं था कि पिटाई हुई है, लेकिन अब वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में पेड़ पर लटका मिला पति का शव:पत्नी से विवाद के बाद किराए के घर से निकला था, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा/कुसमुंडा। कोरबा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती, बरपाली गांव का है।

मृतक की पहचान रामपुर, करतला थाना क्षेत्र निवासी नरेश चौहान (30) के रूप में हुई। नरेश बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहता था और मजदूरी करता था।

बताया गया कि नरेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। रविवार को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी लगातार उसकी तलाश करती रही।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नरेश घर से निकला और फिर नहीं लौटा। कुसमुंडा थाना पुलिस ने नरेश की पत्नी का बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सुकमा : मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता

Published

on

जिला अस्पताल में मौत के मुंह से लौटाई महिला की सांसें

सुकमा। सुकमा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की तत्परता और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. एमआर कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदगढ़ विकासखंड के कुन्ना निवासी 38 वर्षीय श्रीमती पाली कवासी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया।

देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण थी और तत्काल सर्जरी आवश्यक हो गई। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा ने बिना समय गंवाए तुरंत एलएससीएस (सीजर) ऑपरेशन कर मरीज का उपचार प्रारंभ किया। हालांकि ऑपरेशन के दौरान मृत बच्चा पैदा होने से महिला की स्थिति और अधिक जटिल हो गई। 

महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान महिला का श्वास बंद सा हो गया, साथ ही नाड़ी और हृदय की धड़कन भी थम सी गई। ऐसे संकट की घड़ी में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए महिला को दो बार सीपीआर दिया और तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर आधुनिक वेंटीलेटर की सहायता से उपचार शुरू किया गया। इसके बाद महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया।

 डॉक्टरों की सतर्कता और उपलब्ध संसाधनों के कारण महिला की जान बचा ली गई। आज श्रीमती पाली कवासी पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर रही हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677