कोरबा
’केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने एनटीपीसी सहित अनेक स्थानों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का किया निरीक्षण

घरों में नल चालूकर जानी पेयजल की स्थिति
कोरबा। केंद्रीय राज्य मंत्री रेल्वे एवं जल शक्ति, भारत सरकार एवं प्रभारी मंत्री आकांक्षी जिला श्री व्ही. सोमन्ना ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान सार्वजनिक उपक्रम का निरीक्षण सहित वार्ड 52 दर्रीखार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों, करतला ब्लॉक के बैगापाली में जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल की स्थिति, सलिहाभाठा में कौशल उन्नयन आजीविका सवंर्धन अंतर्गत कार्य तथा छुरीकला में बुनकरों से चर्चा कर वस्तु स्थिति जानी। उन्होंने रेल्वे स्टेशन में अमृत भारत अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आईएएस डॉ शान्तनु अग्रहरी, कलेक्टर अजीत वसंत, आईआरटीएस अनीश हेगड़े, बीयूएच एनटीपीसी राजीव खन्ना, सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग सम्बंधित एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री ने एनटीपीसी जमनीपाली का किया निरीक्षण, विद्युत उत्पादन की ली जानकारी-

केंद्रीय मंत्री सोमन्ना ने नेशनल थर्मल पॉवर जमनीपाली का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता और ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों का बारीकी से अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान संयंत्र के संचालन में सुधार की दिशा में आवश्यक सुझाव दिए और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने एनटीपीसी जमनीपाली के कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए संयंत्र को देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण बताया। केंद्रीय मंत्री ने एनटीपीसी के विश्राम गृह में जूनिप्रेस पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।
दर्रीखार स्थित मणी कंचन केंद्र पहुँचकर स्वच्छता दीदियों से हुए रूबरू-
’महिलाओं द्वारा की जा रही गतिविधियों का अवलोकन कर तैयार किए उत्पादों की सराहना की-
स्वच्छता दीदियों का सेवा अमूल्य, शहर की साफ सफाई में देती है महत्वपूर्ण योगदानः- केंद्रीय मंत्री-

केंद्रीय मंत्री सोमन्ना कोरबा नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 52 दर्रीखार स्थित मणी कंचन केंद्र पहुँचकर स्वच्छता दीदियों से रूबरू हुए एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा केंद्र में किए जा रहे गतिविधियों का अवलोकन कर होने वाली आय की भी जानकारी ली। उनके द्वारा केंद्र में ठोस कचरा एकत्रीकरण व पृथक्करण कार्य, प्लास्टिक बोरी से झाल बनाने, जैविक खाद निर्माण, बड़ी-पापड़, टोकरी, पैरदान जैसे अनेक तैयार उत्पादों का अवलोकन कर महिला समूह से उनकी कार्यविधि एवं होने वाली आय के सम्बंध में चर्चा की गई। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आपकी सेवा अमूल्य है। आप सभी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकारियों को गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छता दीदियों को शासन द्वारा दी जाने वाली ड्रेस व सुरक्षा सामग्री वितरित की एवं महिलाओं ने केंद्र में गोधन से तैयार किए गणेश की मूर्ति एवं अन्य उत्पाद केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए।
’छुरीकला में बुनकर समूह से भेंटकर कोसा से धागा तैयार करने की प्रक्रिया का किया अवलोकन-’

बुनकरी समुदाय को प्रोत्साहित करने और उनकी कला व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री श्री सोमन्ना छुरीकला नगर पंचायत में बुनकर समूह से भेंट की और कोसा (तसर) से धागा तैयार करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने बुनकरों की मेहनत और कला की सराहना करते हुए स्थानीय स्तर पर कोसा के उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
बैगापाली में जल जीवन मिशन के कार्यो का किया अवलोकन-
ग्रामीणों से चर्चा कर योजना से मिल रहे लाभ की ली जानकारी-
महिला हितग्राही जमुना बाई के घर पर टेप नल से पहुँच रहे पेयजल का किया निरीक्षण-

करतला विकासखंड के ग्राम बैगापाली में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन करते हुए श्री सोमन्ना ने ग्रामीणों से योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर घर जल पहुँचाना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। साथ ही इसका रखरखाव भी बेहतर हो, अधिकारी इसका भी विशेष ध्यान रखे।
केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से पानी मिलने के समय की जानकारी लेते हुए पानी के समुचित उपयोग की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे पानी का सदुपयोग करें और उसका दुरुपयोग होने से रोकें। उन्होंने कहा कि जल संचयन और जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने महिला हितग्राही श्रीमती जमुना बाई के घर में टेपनल से पहुँच रहे पेयजल का अवलोकन कर उन्हें बधाई दी। हितग्राही ने बताया कि घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने से उन्हें बहुत राहत मिली है। अब उसे पानी लाने के लिए बाहर नही जाना पड़ता।
सलिहाभांठा में बाँसशिल्प का कार्य कर रहे महिला समूह से किए भेंट-

केंद्रीय मंत्री श्री सोमन्ना ने करतला ब्लॉक के सलिहाभांठा में जिला प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्था के सहयोग से महिलाओं के कौशल उन्नयन आजीविका सवंर्धन एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा केंद्र में बांस से तैयार किए जा रहे आकर्षक उत्पादो का अवलोकन कर उनके कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने केंद्र में स्थित मशीनों के उपयोग के लिए महिलाओं को निपुण बनाने एवं स्वावलंबी बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उनके द्वारा तैयार उत्पादों के वृहद स्तर पर विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने की बात कही। जिससे उनके उत्पादों की शीघ्रता से विक्रय हो सके एवं उनके आय में बढ़ोत्तरी हो और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा सके।
कोरबा
वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई
होली के पहले किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि मिलने से होली का उत्साह दोगुना
कोरबा। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुरूप होली त्योहार के पहले प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि उनके बैंक के खातों में अंतरित की है। होली त्योहार में किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रह हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा हितग्राहियों को अब तक लगभग 800 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।
केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नही बल्कि सामाजिक समरसता भाईचारे और भारतीय परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं।
कोरबा
होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च
जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील
कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
कोरबा
आरोपी ने नाबालिग और मां को दी धमकी, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर पकड़ाया
कोरबा। कोरबा में एक नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग की मां को भी डराया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई।
जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कहा, तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।
नाबालिग और मां ने पुलिस चौकी में की शिकायत
घटना के बाद नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी समीर यादव को उसके मोबाइल नंबर के आधार पर कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर यादव और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ साल पहले नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। समीर पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर भी बात करता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
यह भी बताया गया है कि लगभग छह महीने पहले भी समीर कोरबा में नाबालिग के घर आया था और उसके साथ मारपीट की थी। उस समय भी मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि शिकायत मिलने के बाद जांजगीर निवासी समीर यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल कर दिया गया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
