कोरबा
अज्ञात लोगों ने कार और 2 बाइक में लगाई आग:ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई आग,सरपंच ने कहा- दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक कार और दो बाइक को पेट्रोल डालकर जला दिया। तीनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, ग्राम पंचायत तिलकेजा के रहने वाले वाहन मालिक नरेंद्र उरांव ने बताया कि रात करीब 3 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी घर के पीछे बाड़ी में वाहन जल रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और माचिस बरामद हुई है। गांव के सरपंच पति देव मूरत का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया है। घटना के बाद लोग डरे हुए हैं। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि उरगा थाना पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा
अग्रवाल सभा कोरबा के चुनाव की अधिसूचना जारी
कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के चुनाव 2026-28 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी आशीष खेतान ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि 4 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन व 8 अप्रैल को दावा आपत्ति तथा 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 19 अप्रैल को सुबह 12 बजे नामांकन पत्रों का विक्रय, दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।
दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों का निरीक्षण व प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दोपहर 4 बजे तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यवेक्षकण पुन: एक राय होकर पदाधिकारियों के चयन की कोशिश करेंगे। अगर सफल हो जाते हैं समय बढ़ाया जाएगा। 21 अप्रैल को अग्रसेन भवन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे बाद अग्रसेन भवन में मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
कोरबा
युवा तबला कलाकार पार्थ को मिला कला गौरव रत्न सम्मान
कोरबा। संगीत महोत्सव नटरंग 2026 में प्रदेश के युवा तबला वादक पार्थ यादव को उत्कृष्ट कला-साधना और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए “कला गौरव रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत, विशेष रूप से तबला वादन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कम उम्र में ही पार्थ यादव ने अपने गुरु के सानिध्य में कठिन साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से लय-ताल पर अद्भुत पकड़ स्थापित की है। उनके तबला वादन में तकनीकी शुद्धता के साथ-साथ भावात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है, जो श्रोताओं और संगीत विशेषज्ञों को समान रूप से प्रभावित करता है। पार्थ यादव अब तक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। “नटरंग 2026” जैसे संगीत महोत्सव में “कला गौरवरत्न” सम्मान प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, साधना का प्रमाण है।
कोरबा
हाइवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुई, 6 घंटे तक चक्काजाम
कोरबा। बलगी रोड पर तेज रफ्तार हाइवा की ठोकर से बाइक में घर जा रहे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। वाहन मालिक से तत्कालिक सहायता राशि मिलने पर 6 घंटे बाद माहौल शांत हुआ। घटना रविवार की सुबह करीब 9 बजे बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत बलगी रोड पर शराब दुकान के पास हुई।
जहां पर तेज रफ्तार हाइवा सीजी-12-सी-3312 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को ठोकर मारा। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसे चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान समीपस्थ क्षेत्र सुमेधा सलिहाभांठा निवासी रामेश्वर दास (36) के रूप में हुई। आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंचे। परिजनों समेत लोगों से चर्चा करने पर उन्होंने मामले मेंे आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। करीब 6 घंटे तक बातचीत के बाद शासन की ओर से परिजन को 25 हजार रुपए व वाहन मालिक की ओर से डेढ़ लाख रुपए तत्कालिक सहायता राशि दी गई। जिसके बाद परिजन समेत अन्य लोग माने और चक्काजाम समाप्त किया गया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
