कोरबा
शासकीय महाविद्यालय भैसमा परिसर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. प्यारे लाल कंवर की भव्य मूर्ति का अनावरण
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा- स्व. कंवर का जीवन सादगी और सेवा में समर्पित रहा
कोरबा। स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा परिसर में अखण्ड मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता रहे स्व. प्यारे लाल कंवर की भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने महती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. प्यारे लाल कंवर वरिष्ठ आदिवासी नेता थे और उनका पूरा जीवन सादगी में लोगों की सेवा में समर्पित रहा। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के उत्थान के लिए उन्होंने जो काम किया, वह अविस्मरणीय रहेगा। वे छत्तीसगढ़वासियों के सच्चे हितैषी के रूप में हम सब की भलाई के लिए काम किया। वे निष्पक्ष भावना से क्षेत्र के विकास और लोगों की समृद्धि के लिए काम करते रहे। हम उनकी जितनी प्रशंसा करें, कम है। उन्होंने कहा कि स्व. श्री कंवर राजनीति में माहिर तो थे ही, वकालत में भी उनकी अच्छी पकड़ थी। उनका जन्म 19 मार्च 1933 को इस पुण्य धरा पर हुआ था और वे छात्र जीवन के ही राजनीति में आ गये थे और 1962 में वे पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1967 में दोबारा विधायक बने और 1969 में स्व. श्यामाचरण शुक्ल के मंत्रिमंडल में आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री बने। 1972 में वे फिर से विधायक चुने गये, 1980 में विधायक बनने के बाद 1984 से 1985 तक विधानसभा उपाध्यक्ष रहे। 1985 में वे पुनः राज्यमंत्री बने। 1993 में वे अखण्ड मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने और प्रदेश तथा क्षेत्र को अपना योगदान दिया। 13 जनवरी 2010 को वे देवलोक गमन कर गये, लेकिन उनकी सिद्धांत, सेवा भावना और आदिवासियों के प्रति स्नेह और उनके उत्थान के लिए किये गये कार्य हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व. प्यारेलाल कंवर हम सबके मार्गदर्शक के रूप में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश देते रहे और उन्होंने हमें राजनीति की परिभाषा भी सिंखाई और सात्विक राजनीति के माध्यम से सेवा को मुख्य लक्ष्य बना कर आजीवन लोगों की सेवा, छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए कार्य करते रहे।
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि वे मुझ जैसे अदना से कार्यकर्ता को जनपद अध्यक्ष बनाया और आज मैं जो कुछ भी हूँ, सब उन्हीं का आशीर्वाद है।
स्व. श्री कंवर की पुत्री एवं कोरबा जनपद अध्यक्ष श्रीमती हरेश कंवर ने स्वागत भाषण दिया और श्री कंवर के जीवन की सारगर्भिता बतायी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य जे एल चौहान ने स्व. श्री कंवर के सेवाभावी कार्यों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन सरमन सिंह कंवर ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, करतला जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर, स्व. श्री कंवर की नातिन कुमारी नीतू कंवर, सरपंच संजय कंवर, सांसद प्रतिनिधि अजीज खान, सुरेश सहगल, विधायक प्रतिनिधी गोपी लाल सारथी, संतोष देवांगन, लखन लहरे, प्रवीण ओगरे, रजगामार उपसरपंच जितेन्द्र राठौर, सतनामी समाज के उपाध्यक्ष गणेशराम बघेल, स्व. श्री कंवर के नाती भूपेन्द्र कंवर, श्रीमती कुंती बाई, प्राध्यापक जे आर खरे, विरेन्द्र भाई सहित कर्मचारी-अधिकारी, भैसमा हाईस्कूल के प्रधान पाठक रामप्रसाद सिदार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत, सांसद प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, कोरबा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, पार्षद दिनेश सोनी, महेश अग्रवाल, शिव जायसवाल, विनोद अग्रवाल (छुरी), आशीष गांगुली सहित क्षेत्र के नागरिकगण काफी संख्या में उपस्थित थे।

कोरबा
सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस
प्रत्येक माह की 07 तारीख को होगा आयोजन
क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से मिलेगी नए प्रावधानों की जानकारी
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जन-जागरूकता लाना तथा निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।
आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा एवं प्रेरणा दी जाएगी। आवास दिवस में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों,ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रावधानों एवं विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यू आर कोड प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही क्यू आर कोड प्रणाली के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किए जाएगा।
योजना के अंतर्गत समय-समय पर जारी शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जाएगी।
कोरबा
इंदिरा विहार कालोनी ने जमकर खेली होली:अबीर-गुलाल से होली में दिखा उल्लास
कोरबा। 04 मार्च को रंगों का महापर्व-होलिकोत्सव पर पूरे कोरबा में उल्लास और उमंग चरमोत्कर्ष पर था। हर वर्ग के लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल के बहाने प्रेम और स्नेह उड़ेल रहे थे। इंदिरा विहार विकास समिति, महिला मण्डल एवं पूरी कालोनी की होली भी रंगों से सराबोर रही। कालोनी के लोग प्रात: 09.00 बजे टैगोर उद्यान में एकत्रित हुए और रंगोत्सव को मस्ती के साथ-साथ उल्लास और उमंग के साथ मनाया।



इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्ष कुमोद राठौर, सचिव मुक्ता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह, रश्मि सरावगी, मंजू गोयल, रश्मि श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं टैगोर उद्यान में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया, मिठाईयां, शरबत आदि मिठाईयां भी एक-दूसरे को खिलाकर कुछ घंटों के लिए जीवन की खुशियां बांटी।

इस अवसर पर इंदिरा विहार विकास समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुरूष वर्ग एवं युवा, बच्चों ने भी जमकर रंग-गुलाल उड़ेला और रंगोत्सव की खुशियां मनाई।
एक-दूसरे ने दी होली की बधाई


यहां उपस्थित समिति के सदस्यों, महिला मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाईयां दी। महिला मण्डल की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली स्नेह, विश्वास एवं सद्भाव का संदेश देता है और विभिन्न रंगों में सभी जाति, धर्म के लोग एक रंग में रंग जाते हैं, यही सद्भाव और स्नेह की अटूट परंपरा है। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि सभी आत्मीय भाव से एक-दूसरे से मिले, रंग-गुलाल लगाया, जिससे नई ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ. मनीषा सिंह ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उल्लास और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।



होलिका दहन में शामिल हुए डॉ. मनीषा-इ. कन्हैया सिंह


होलिका दहन 02 मार्च को इंदिरा विहार कालोनी में पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डा. मनीषा सिंह, इंजीनियर कन्हैया सिंह परिवार सहित शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सभी के लिए धन-धान्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और भभूत से तिलक लगाया। डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि होलिका दहन के भभूत का पौराणिक महत्व है और इसे लगाने से कई प्रकार से लाभ होते हैं।
कोरबा
हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला, मौके पर मौत:पत्नी ने भागकर बचाई जान, वन अमला ने हाथी को खदेड़ा
कोरबा। कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचल दिया। इस हमले में 42 वर्षीय राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। राजेश रजगामार का निवासी था।
यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई, जब राजेश अपनी पत्नी के साथ मंडी में सो रहे थे। अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और राजेश पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद रात के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था।
बाद में ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई और वन विभाग को भी सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

चोरी होने के कारण झोपड़ी बनाकर रह रहे थे
वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान चोरी की लगातार घटनाओं के कारण राजेश और उनकी पत्नी अस्थायी रूप से एक झोपड़ी बनाकर केंद्र की देखरेख कर रहे थे।
बता दें कि कि हाथी अक्सर धान मंडियों में धान खाने के लिए पहुंच जाते हैं। वन अमला और ग्रामीण इन हाथियों को खदेड़ने के लिए लगातार मशक्कत करते रहते हैं।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
