कोरबा
जयसिंह अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचे सचिन पायलट सहित दिग्गज कांग्रेसी, किया गया आत्मीय स्वागत
कोरबा। वोटर अधिकार यात्रा अभियान के तहत् औद्योगिक नगरी कोरबा आगमन के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव सचिन पायलट सहित नेता प्रतिपक्ष, डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, पूर्व उपमुख्य मंत्री टी एस सिंहदेव, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के दर्री रोड स्थित आवास पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत परिवारजनों ने किया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने सपरिवार इन सभी नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल, रिशु अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ और साल भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव, फूलसिंह राठिया, विधायक चातुरी नंद, विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, विनय जायसवाल, गुरूदयाल बंजारे, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला अध्यक्ष नत्थुलाल यादव, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मण्डल कांग्रेस, युवा कांग्रेस आदि के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोरबा
जय चंदईपाठ मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 20 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरब। जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा पंजीयन क्रमांक 163 अंतर्गत सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में दावा-आपत्ति 20 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किया गया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति सम्बंधित सदस्य लिखित रूप से आवश्यक प्रमाणों सहित सोसायटी के प्रबंधक/सदस्य चैन सिंह के पास 20 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 21 अप्रैल को प्रातः 12 बजे से किया जायेगा। तत्पश्चात संशोधित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

कोरबा
पीवीटीजी समुदाय के सर्वेक्षण हेतु “मोबाइल सर्वे सेतु एप” के माध्यम से अभियान जारी
30 अप्रैल 2026 तक सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश
कोरबा। भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) अंतर्गत पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के परिवारों का सर्वेक्षण “मोबाइल सर्वे सेतु एप” के माध्यम से किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी मूलभूत आवश्यकताओं का आकलन करना है।

सर्वे कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु विकासखंड कोरबा, करतला, पाली एवं पोंड़ी उपरोड़ा में कुल 76 अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह दल पीवीटीजी बसाहटों में जाकर प्रत्येक परिवार का ऑनलाइन सर्वेक्षण सुनिश्चित कर रहा है। शासन द्वारा उक्त सर्वेक्षण कार्य को 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले में पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के लगभग 1301 परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 4754 है। इन परिवारों के समग्र विकास एवं जीवन स्तर में सुधार के लिए भारत सरकार द्वारा “प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान” संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत पीवीटीजी बसाहटों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं (मोबाइल मेडिकल यूनिट), आंगनबाड़ी, मोबाइल टावर, बहुउद्देशीय केंद्र एवं छात्रावास जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
शासन की मंशा है कि प्रत्येक पीवीटीजी परिवार को शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त हो तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित कमियों एवं आवश्यकताओं के आधार पर शासन द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करते हुए गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखें, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।

कोरबा
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के संपूण प्रक्रिया को ऑनलाइन किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण 15 अप्रैल को
कोरबा। शासन द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की संपूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से राज्य के सभी जिलों में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। उक्त दिनांक से निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हेतु विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूकमेबहण्हवअण्पदध्उंसंसकेवदसपदम पर आरंभ की गई है।
उक्त सॉफ्टवेयर ऑनलाइन संचालन के संबंध में 15 अप्रैल को प्रातः11 बजे से सायं 4 बजे तक लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार सिम्स चौक के पास बिलासपुर में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई है।
जिला सांख्यकी अधिकारी द्वारा सर्व संबंधित विभाग को प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक निधि शाखा में संबद्ध लिपिक के साथ डाटा एंट्री आपरेटर को अनिवार्य रूप उपस्थित होने निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
