Connect with us

कोरबा

कोरबा में खारुन नदी में बहा ग्रामीण,दूसरे दिन मिला शव:पैर फिसलने से हुआ हादसा, 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिली लाश

Published

on

कोरबा। कोरबा में लगातार बारिश के बीच खारुन नदी में बहा 45 वर्षीय ग्रामीण दूसरे दिन मृत मिला। बुधवार सुबह नदी किनारे गुड़ाखू करने गए गेंदलाल का पैर फिसल गया था, जिसके बाद वह तेज बहाव में बह गए।

पुलिस और गोताखोरों ने बुधवार को तलाश की, लेकिन तेज बहाव और भंवर के कारण उनका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में उनका शव मिला। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

वहीं, जिले में पिछले सात दिनों से बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

खारुन नदी में बहे ग्रामीण का शव निकालते नगर सेना की गोताखोर टीम।

खारुन नदी में बहे ग्रामीण का शव निकालते नगर सेना की गोताखोर टीम।

मृतक की पहचान ग्राम बिजराभवनारा, बतरा पंचायत निवासी गेंदलाल (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह गेंदलाल नदी किनारे गुड़ाखू करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे नदी में गिर गए और तेज बहाव में बह गए।

नदी के भंवर में फंसा ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही पाली पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव और नदी में बने भंवर के कारण बुधवार देर शाम तक गेंदलाल का पता नहीं चल सका। इसके बाद तलाश अभियान रोक दिया गया।

झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा मिला

झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा मिला

झाड़ियों में मिला शव

गुरुवार सुबह परिजन और ग्रामीण फिर से नदी किनारे पहुंचे और तलाश शुरू की। करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। आशंका है कि गेंदलाल भंवर में फंस गए थे। तेज बहाव के कारण बचाव दल को भी तलाश के दौरान काफी परेशानी हुई।

बताया गया है कि गेंदलाल का नदी के दोनों किनारों पर आना-जाना था। नदी के ऊपर एक बांध बना हुआ है, जबकि नीचे की ओर लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता है।

Continue Reading

कोरबा

839.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 20 अगस्त 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 839.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 738.4, कोरबा 1057.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 820.2, करतला 821.3, बरपाली 783, कटघोरा 839.7 दीपका 915.6, दर्री 963, पाली 892.1, हरदीबाजार 636.8, पोंड़ी-उपरोड़ा 857.4, और पसान तहसील में 745.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 21.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर होगी सार्वजनिक

Published

on

हर माह की उपस्थिति भी पोर्टल पर होगी प्रदर्शित, पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कोरबा 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं की जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। विभाग द्वारा छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर पंजीकृत समस्त विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है।
कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर द्वारा यह पहल आश्रम-छात्रावासों के संचालन में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। विभागीय पोर्टल hmstribal.cg.nic.in  के माध्यम से “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेन्यू पर क्लिक कर संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त संस्थाओं तथा विशिष्ट संस्थाओं सहित सभी संबंधित संस्थाओं में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक माह की विद्यार्थियों की उपस्थिति भी आगामी माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर अपडेट एवं प्रदर्शित की जाएगी।
इसी पोर्टल के “नया क्या है” टैब के माध्यम से शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।
विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी आमजन के लिए सहज रूप से उपलब्ध होगी तथा आश्रम-छात्रावासों के संचालन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन 30 अगस्त तक

Published

on

कोरबा 19 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत कक्षा 12वीं एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने हेतु महाविद्यालयीन संस्थाओं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। कक्षा 12वीं के बाद महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने के कारण मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए पृथक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी पंजीयन लिंक उपलब्ध है।
राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल schoolscholarship.cg.nic.in  के होम पेज पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 का प्रावधान उपलब्ध कराया गया है, जहां पात्र एवं मेरिट विद्यार्थियों की सूची देखी जा सकती है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर का उपयोग कर स्वयं पंजीयन करना होगा। इसके बाद स्थायी जाति एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र के एआरएन नंबर तथा बैंक खाते संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे।
कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पूर्ण रूप से भरे आवेदन संबंधित जिले को ऑनलाइन सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे। आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया दो स्तरों पर पूरी की जाएगी। योजना के निर्धारित लक्ष्य एवं पात्रता के अनुरूप ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी 30 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677