Connect with us

छत्तीसगढ़

भिलाई में 2 पक्षों में हिंसक झड़प, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा…:लाठी-पत्थर से मारा, CSP समेत 5 घायल, बच्चों के बीच हुई थी कहासुनी

Published

on

दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी शामिल हो गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

हालांकि, लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया, युवती को उसके घर भेजा गया। लेकिन युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया, जिस कारण उसे जेल जाना पड़ा था।

आरोप है कि उसी रंजिश में यह विवाद हुआ। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, जिनमें छावनी CSP समेत 5 लोग शामिल हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मोहल्ले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गश्त जारी है। जिले के कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे। दोनों पक्षों का थाने मंगलवार को थाने बुलाया गया है।

भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया।

भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया।

देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया

देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया

घटना में सीएसपी समेत 5 लोग घायल हुए हैं।

घटना में सीएसपी समेत 5 लोग घायल हुए हैं।

किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया।

किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष सोनकर मोहल्ले में रहते हैं। सोमवार रात किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। भनक लगते ही दोनों पक्षों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंचे गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी में छावनी सीएसपी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया।

दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे।

दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे।

दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे।

छावनी थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग

इसी बीच हिंदू संगठनों के लोगों ने छावनी थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया, हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत 2 बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी। जिसके बाद मामले ने हिंसक रूप ले लिया।

घटना में कई लोग को चोट आई है। एक शख्स के आंख के ऊपर पत्थर लगा।

घटना में कई लोग को चोट आई है। एक शख्स के आंख के ऊपर पत्थर लगा।

लव अफेयर का एंगल भी आया सामने

एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया, युवती को उसके घर भेजा गया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जिस वजह से उसे जेल जाना पड़ा। आरोप है कि उसी रंजिश में यह विवाद हुआ। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

पुलिस के अनुसार फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से बातचीत जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा: अडानी पावर परियोजना में हड़ताल पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, सहमति के बाद काम शुरू

Published

on

कोरबा। ग्राम पताढ़ी स्थित Korba Power Limited की 2×660 मेगावाट विस्तार परियोजना में मजदूरों की हड़ताल पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। मजदूर 14 मार्च से वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान, कार्य अवधि समेत विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे तीन दिनों तक परियोजना कार्य प्रभावित रहा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने 16 मार्च से वार्ता शुरू कराई और 17 मार्च को प्रशासन, ठेका कंपनी, प्रबंधन व श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों की प्रमुख मांगों पर चर्चा कर सहमति बनाई गई।

प्रबंधन की ओर से न्यूनतम मजदूरी लागू रखने, ओवरटाइम का दोगुनी दर से भुगतान, दुर्घटना की स्थिति में वैधानिक मुआवजा, कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं और वेतन पर्ची देने पर सहमति बनी।
सहमति के बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है और 18 मार्च से सभी श्रमिक कार्य पर लौटेंगे। प्रशासन के हस्तक्षेप से ठप पड़ा परियोजना कार्य फिर से शुरू होने की राह पर है। जिसकी जानकारी अडानी पावर परियोजना के अधिकारियों की तरफ से दी गई है।

Continue Reading

कोरबा

80 फीसदी कमाई दे रहे कोरबा की उपेक्षा क्यों : ज्योत्सना, रेलवे बजट में अनुदान मांगों पर बोली कोरबा सांसद

Published

on

कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लंबे समय से रेल यात्री सुविधाओं को लेकर कोरबा की उपेक्षा का मामला रेल बजट में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान उठाया। उन्होंने सीधे पूछा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 80 फीसदी कमाई कोरबा दे रहा है तो फिर वहां के लोगों को यात्री सुविधाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान क्यों नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से राजस्व उस क्षेत्र को न्याय मिलना ही चाहिए।

सांसद ज्योत्सना महंत ने कोरबा में 30 लाख से ज्यादा की लागत से निर्मित पिटलाइन को शुरू कराने के साथ ट्रेनों को मालगाडिय़ों की दया पर न छोडऩे की बात भी कही। सांसद ने कोरबा के मुद्दे को लेकर कहा कि आखिर यहां पर फ्लैगशिप योजना के तहत बनाई गई पिटलाइन को शुरू करने में क्या दिक्कत है। जब तक पिटलाइन पूरी तरह सक्रिय नहीं होगी तब तक नई यात्री ट्रेनें कैसे शुरू होगी। उनका कहना था कि सरकार वंदे भारत के विज्ञापन पर करोड़ों खर्च कर रही है और कोरबा में आम आदमी को लोकल गाड़ी के लिए 4-4 घंटे प्रतिक्षा करनी पड़ रही है।

उन्होंने गेवरा-पेण्ड्रा रेल कॉरिडोर का काम 10 साल बाद भी पूरा न होने पर सवाल खड़े किए। कोरबा से कटनी मार्ग पर एक भी सीधी गाड़ी न होने और कोरबा राउरकेला के बीच बने रेल ट्रैक पर 5 साल में मालगाडिय़ों के संचालन के बावजूद यात्री गाड़ी की कमी पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि क्या यहां के लोगों को रेल यात्रा का अधिकार नहीं है। सांसद ने चाम्पा, सक्ती स्टेशन पर गीतांजलि व अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। उन्होंने कोरबा क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानी के मसले को लेकर कहा कि स्थिति यह है कि मालगाडिय़ों के लिए यात्री ट्रेनें घंटों लेट कर दी जाती है। क्या सरकार भूल गई है कि रेल लोक कल्याणकारी सेवा है न कि केवल कॉमर्शियल लोडिंग कंपनी। जब अमृत भारत स्टेशन बनाए जा रहे है और नई पटरियां बिछाई जा रही है तो फिर यात्री ट्रेनों का वास्ता इनसे क्यों नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे नर्मदा एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और तिरूपति एक्सप्रेस बिलासपुर आकर ठहर जाती है। इनका विस्तार कोरबा तक करने में कोई समस्या नहीं है। इससे यात्रियों को और रेलवे को दोनों को फायदा होगा।

Continue Reading

कोरबा

चैत्र नवरात्रि एक दिन शेष:माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

Published

on

कोरबा। 19 अप्रैल से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 का आगाज होने जा रहा है। कोरबा जिले की संजीवनी मानी जाने वाली गंगा समान पवित्र हसदेव नदी के पावन घाट में विराजीत अद्भूत शक्ति, समृद्धि प्रदात्रि माँ सर्वमंगला देवी के पुण्य परिसर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को घट स्थापना के साथ 9 दिन तक चलने वाली वासंती नवरात्र प्रारंभ हो जाएगी। अब नवरात्र प्रारंभ होने में 01 दिन शेष है और इसके बाद 19 अप्रैल से माँ सर्वमंगला देवी परिसर में ज्योति कलशों के दिव्य आलोक से परिसर जगमगा उठेगा और ज्योति कलशों के लौ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

इसके पूर्व माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ परिसर में दिख रही है और वे तेल ज्योति कलश एवं घृत कलश प्रज्ज्वलित कराने रसीद कटवा रहे हैं। प्रबंधन ने चैत्र नवरात्रि के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
तैल्य ज्योति कलश के लिए रू. 901 एवं घृत ज्योति कलश के लिए रू. 2100
प्रबंधन द्वारा महंगाई में बेतहाशा वृद्धि होने के बावजूद घृत ज्योति कलश के लिए रू. 2100 ही रखा गया है, जबकि तैल्य ज्योति कलश के लिए मात्र 200 रूपए बढ़ाकर रू. 901 किया गया है। परिसर में लोगों की सुविधा के लिए काऊंटर खोला गया है, जहां पर श्रद्धालु आसानी से मनोकामना ज्योति कलश के लिए रसीद प्राप्त कर रहे हैं।

परिसर में काऊंटर से रसीद प्राप्त करते श्रद्धालु
इस नवरात्रि कई सुख संयोग-नन्हा महाराज

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) ने बताया कि 19 मार्च से प्रारंभ होने वाली चैत्र नवरात्रि अपने साथ कई अद्भूत संयोग एवं महायोग को लेकर आ रही है। माता आदिशक्ति डोली में सवार होकर आएंगी और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी। इस नवरात्रि व्रत, ध्यान एवं पूजन से कई फल की प्राप्ति होगी। 19 मार्च को शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है, जो बेहद शुभकारी है।
19 मार्च को सुबह 06.02 से 08.40 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 09.16 से 10.56 बजे भी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677