Connect with us

कोरबा

14 दिसम्बर को दिल्ली में वोट चोर… गद्दी छोड़ आंदोलन को सफल बनाने जरिता लैतफलांग ने ली बैठक

Published

on

वोट चोर… गद्दी छोड़ आंदोलन में अधिक से अधिक कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे-जरिता
एसआईआर में कांग्रेसी नजर रखें, ताकि किसी मतदाता का नाम न छूटे-जयसिंह अग्रवाल
कोरबा।
टीपी नगर कोरबा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एसआईआर अभियान और वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन को लेकर कांग्रेस संगठन एवं बूथ लेवल एजेंटों की बैठक हुई। इस बैठक में एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग के मुख्य आतिथ्य तथा कांग्रेस पार्टी के एसआईआर के कोरबा लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता एवं पूर्व महापौर व एसआईआर के कोरबा विधानसभा प्रभारी राजकिशोर प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर अभियान और 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन को मजबूत करने के लिए चर्चा करते हुए सुश्री जरिता लैतफलांग ने कहा कि जहां-जहां एसआईआर का कार्य हो रहे हैं वहां-वहां से अनेकों शिकायत आ रही हंै। भाजपा और चुनाव आयोग की मिली-भगत से मतदाता सूची में गड़बड़ियॉं किया जा रहा है। छॉंट-छॉंट कर मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। सुश्री जरिता ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी किए जाने के विषय पर उदाहरण देते हुए कहा कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र की दर्री क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 में भाजपा के कार्यकर्ता दबाव बनाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने व काटने का कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार पूरे प्रदेश भर में ऐसे कई उदाहरण हैं।

सुश्री जरिता लैतफलांग ने इस माह 14 दिसंबर, रविवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली हस्ताक्षर अभियान एवं वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन महारैली में कोरबा जिले से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो इस पर जोर दिया।


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं कोरबा लोकसभा प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने निर्वाचन आयोग के एसआईआर के विषय पर अपना विचार रखते हुए कहा कि कोई पात्र मतदाता का नाम ना छूटे और कोई भी अपात्र मतदाता का नाम ना जुड़े। श्री अग्रवाल ने साफ-साफ संदेश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग अगर किसी भी व्यक्ति या संगठन के दबाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी करता है तो इसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि शहर के कई बूथों में वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम गायब हैं, जबकि अनेकों के पास ईपिक कार्ड उपलब्ध है। ऐसे लोग जिनका नाम नहीं है या नहीं जुड़ पाया है वह 16 दिसंबर के बाद नाम जुड़वाने फॉर्म क्रमांक 6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन होने के बाद पता चल पाएगा कि किसी बूथ किस वार्ड में कितने और किस-किस का नाम कटा है। श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की 16 दिसंबर से 15 जनवरी के मध्य दावा आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और पात्र मतदाताओं के नाम इसी अवधि में जुड़वा लें। इसके लिए कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं बीएलए सक्रिय रहें।
बैठक कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर एवं एसआईआर के कोरबा विधानसभा प्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि ऐसे पात्र नागरिक जिनके परिवार का 2003 के मतदाता सूची में नाम नहीं हैं वह 16 दिसंबर के बाद 14 जनवरी तक फॉर्म क्रमांक 06 भरे और जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, विवाह का प्रमाण पत्र, बैंक खाता, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं या कॉलेज का प्रमाण पत्र, पेंशन, पट्टा, एससी, एसटी, ओबीसी जाति प्रमाण पत्र आदि में से कोई एक दस्तावेज के साथ आवेदन जमा करें।

एसआईआर में मतदाताओं का सहयोग करें कार्यकर्ता-प्रशांत मिश्रा
बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने भी सम्बोधित किया और कहा कि कोई भी मतदाता एसआईआर फार्म भरने में न छूटें, कांग्रेस कार्यकर्ता उनका सहयोग करें। उन्होंने कहा 14 दिसम्बर को वोट चोर-गद्दी छोड़ एवं हस्ताक्षर अभियान के तहत दिल्ली में महारैली निकाली जाएगी, उसमें जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे।


नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज चैहान एवं मुकेश राठौर ने 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित हस्ताक्षर अभियान आंदोलन को सफल बनाने कोरबा जिले से अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारियों को दिल्ली पहुंचने के लिए आग्रह किया और कहा कि कोरबा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे और आंदोलन को सफल बनाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री जरिता लैतफलांग ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष द्वय मनोज चैहान एवं मुकेश राठौर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 41 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के कौशल और नेतृत्व क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण स्थल का चयन कर अतिशीघ्र प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जो एआईसीसी के देखरेख में होगा।
सुश्री जरिता ने पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव को भी पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान करते हुए कहा कि आप अब सीनियर कांग्रेस नेता की श्रेणी में आ गए हैं। इसलिए आपकी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ गई है। आपका मार्गदर्शन इन नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को आगे भी मिलते रहेगा। बैठक कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रशांत मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू , पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, सपना चैहान, श्याम सुंदर सोनी, सचिव बीएन सिंह, विकास सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, महिला अनुसूचित जाति की अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सुरेश सहगल, प्रदीप अग्रवाल ने भी संबोधित किया तथा ब्लॉक अध्यक्ष तनवीर अहमद, संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, पार्षद रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, सुखसागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, मस्तूल सिंह कंवर, बद्री किरण, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, अविनाश बंजारे, सत्या जायसवाल, लक्ष्मीनारायण देवांगन, बंटी शर्मा, गोरेलाल यादव, डॉ. रामगोपाल यादव, संगीता श्रीवास, धनंजय चंद्रा, गिरधारी बरेठ, रोपा तिर्की, जवाहर निर्मलकर, रमेश वर्मा, अशोक लोध, कमलेश गर्ग, बृजभूषण प्रसाद, कुंज बिहारी साहू, बी. लकड़ा, सुरती कुलदीप, मनक राम साहू, प्रदीप जायसवाल, हरनारायण राठौर, सूरज दास मानिकपुरी आदि ने एसआईआर कार्य के विषय पर अपना सुझाव दिया। इन्होंने अपने-अपने वार्ड, बूथ में एसआईआर को लेकर आए परेशानी और गड़बड़ियों के बारे में बताया।
बैठक में पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, अजीत बर्मन, कमलेश गर्ग, अमित सिंह, रवीश यादव, बाबिल मिरी, राकेश चैहान, शेख नजीर, श्रीराम साहू, शांता मंडावे, द्रोपती तिवारी, माधुरी ध्रुव, शशि अग्रवाल, दुर्गा सिंह, अंजलिना कुजूर, चित्रलेखा, गोपाल यादव, वीरेंद्र चंदन, गंगा श्रीवास, राजेश श्रीवास, टेकराम श्रीवास, राजेंद्र श्रीवास, मनोहर निर्मलकर, भोला यादव, बागेश्वर साहू, अथनस टोप्पो, विक्रम दास, दीपक वस्त्रकार, श्रवण विश्वकर्मा, रिखीराम श्रीवास, विशाल यादव, संतोष देवांगन, राजेश बंजारे, गोकुल देवांगन, रम्हन दास, प्रकाश महंत, मोहम्मद शमसुद्दीन, मुस्लिम खान, मोहम्मद निजामुद्दीन, भीमलाल भैना, सरोज सैनी, मुकेश लहरी, आशुतोष विश्वकर्मा, वीरसिंह कंवर, सुकृत कुमार, मिलन कश्यप काशीराम कहरा, शिव चंद्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा के CSEB चौकी के सामने युवक से मारपीट:वायरल VIDEO के बाद पुलिस हरकत में, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Published

on

कोरबा। कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बीच सड़क एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। फाटक के पास कुछ युवकों ने उसे घेरकर लात-घूंसों से पीटा और गाली-गलौज की। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फाटक के पास हुआ हंगामा, लग गया जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फाटक के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। कई युवकों ने एक युवक को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। सड़क पर हंगामे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग लगातार हॉर्न बजाते रहे।

राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कई युवक एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े हैं।

पीड़ित ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

मारपीट के बाद पीड़ित युवक सीधे सीएसईबी चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने बिना किसी वजह के उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

वीडियो और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले में शामिल युवकों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

मन की बात’ में गूंजा कोरबा का नाम:1,728 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट और रिचार्ज वेल मॉडल की प्रधानमंत्री ने की प्रशंसा

Published

on

कोरबा। जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर पालिक निगम के ‘कैच द रेन’ अभियान का उल्लेख करते हुए इसे जल संवर्धन की प्रभावी पहल बताया। प्रधानमंत्री की इस सराहना से जिला प्रशासन, नगर निगम और जिलेवासियों में उत्साह और गर्व का माहौल है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में कोरबा में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है। एसएएम-2.0 अभियान के तहत शहर के 10 स्थानों पर इसरो के विशेषज्ञों की सलाह से इंजेक्ट वेल तकनीक से रिचार्ज वेल बनाए गए हैं।

1,728 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट तैयार

नगर निगम ने जनसहभागिता के माध्यम से 757 शासकीय और 971 निजी भवनों में कुल 1,728 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट तैयार कराए हैं। भवन निर्माण की अनुमति में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किया गया है। स्कूलों, आंगनबाड़ियों, मंगल भवनों और अन्य सार्वजनिक भवनों में भी इसकी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा 109 निर्माण कार्यों के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं।

अनुपयोगी बोरवेल बनेंगे रिचार्ज संरचना

भूजल संरक्षण को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने 95 अनुपयोगी बोरवेल चिन्हित किए हैं। इन्हें री-ड्रिलिंग कर रिचार्ज संरचना में बदलने की योजना पर काम किया जा रहा है, ताकि बारिश के पानी का अधिकतम उपयोग हो सके।

पौधरोपण अभियान भी तेज

जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। वन विभाग के कोरबा और कटघोरा वनमंडल में इस वर्ष ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 15 सितंबर तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं 18 जुलाई को आयोजित ‘रन फॉर ग्रीन कोरबा’ अभियान में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

‘मन की बात’ का हुआ सामूहिक श्रवण

इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र पोडीबाहर स्थित एसएलआर सेंटर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल विजय दिवस पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

जल संरक्षण की पहल को राष्ट्रीय पहचान
जल संरक्षण की पहल को राष्ट्रीय पहचान

पूर्व महापौर ने बताया प्रेरणादायी पहल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ-स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Continue Reading

कोरबा

रायपुर : ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री साय

Published

on

 ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री साय ने फाफाडीह में युवाओं और आमजनों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत कोरबा में जल संरक्षण के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की

जल संचयन को जन-अभियान बनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री श्री साय

 ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित दया भवन में युवा साथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का श्रवण किया।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के साथ संवाद का एक ऐसा सशक्त मंच बन गया है, जो समाज के बीच हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। देशभर के लोगों को प्रत्येक माह इस कार्यक्रम की उत्सुकता से प्रतीक्षा रहती है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों, संस्थाओं, नवाचारों और जन-अभियानों को सामने लाते हैं, जो बिना किसी प्रसिद्धि या व्यक्तिगत अपेक्षा के समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के नवाचारों को लगातार मिल रही राष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले कुछ महीनों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लगातार छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और नवाचारों का उल्लेख किया जाना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले मल्हार की समृद्ध पुरातात्विक विरासत, बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे अभिनव आयोजनों का उल्लेख कर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक शक्ति, जनजातीय परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया था।

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कोरबा में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण की दिशा में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया गया। यह छत्तीसगढ़ के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की उपलब्धियों का राष्ट्रीय मंच पर उल्लेख किए जाने से न केवल छत्तीसगढ़वासियों का उत्साह बढ़ता है, बल्कि राज्य के नवाचारों और जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल को देशभर में नई पहचान भी मिलती है।

कोरबा के जल संरक्षण प्रयासों की प्रधानमंत्री ने की सराहना

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत देशभर में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पुराने जल स्रोतों के पुनर्जीवन और वृक्षारोपण के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कोरबा में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को उत्साहजनक बताते हुए उनकी सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोरबा में वैज्ञानिक पद्धति से जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के लिए भू-स्थानिक मैपिंग, शैलो एक्विफर मैनेजमेंट, रिचार्ज वेल तथा अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य वर्षा जल को अधिकतम मात्रा में संरक्षित करना, भूजल स्तर में सुधार लाना और क्षेत्र में जल उपलब्धता को दीर्घकालिक रूप से सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से बारिश की प्रत्येक बूंद को सहेजने का जो संदेश दिया है, वह वर्तमान और भविष्य दोनों की आवश्यकता है। जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि मानव जीवन, कृषि, पर्यावरण और भावी पीढि़यों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।

जल संरक्षण को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, तालाबों और अन्य परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण तथा वृक्षारोपण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि जल संरक्षण के कार्य केवल सरकारी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से एक व्यापक जन-अभियान का स्वरूप लें।

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात’ की शुरुआत कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की। कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, अप्रतिम शौर्य, दृढ़ संकल्प और सर्वाेच्च बलिदान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की शौर्यगाथा सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साह से सहभागिता की अपील

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह और गौरव के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के इस उत्सव में सहभागी बनें।

स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय हस्तशिल्प, कोसा, हथकरघा वस्त्र, बेलमेटल, बांस शिल्प, माटी कला और वन उत्पादों में अपार संभावनाएं हैं। इन्हें अपनाना स्थानीय कारीगरों के श्रम और सृजनशीलता का सम्मान है।

मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं अपनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगामी गणेशोत्सव के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश की मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाने की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण-अनुकूल उत्सव हमारी संस्कृति और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना से स्थानीय कुम्हारों और शिल्पकारों को रोजगार मिलता है, स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलता है और जल स्रोतों को रासायनिक प्रदूषण से बचाने में सहायता मिलती है। मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग परंपरा, पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था – तीनों के हित में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए वृक्षारोपण को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

युवा शक्ति की उपलब्धियां देश का गौरव

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष और नवाचार के क्षेत्र में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की। निजी क्षेत्र द्वारा विकसित रॉकेट के सफल प्रक्षेपण, अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल जगत में प्राप्त उपलब्धियां नए भारत की युवा शक्ति, प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का युवा आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, खेल और नवाचार के क्षेत्र में विश्व पटल पर देश का नाम रोशन कर रहा है। राज्य सरकार भी छत्तीसगढ़ के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, खेल सुविधाएं और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों को अवसरों से जोड़ना विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। राष्ट्र की युवा शक्ति ही आने वाले समय में भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाएगी।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन महाराज सहित बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और गणमान्यजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677