Connect with us

कोरबा

महिला एवं बाल विकास विभाग – परियोजना चोटिया में आंगनबाड़ी भर्ती नहीं कर पाए अधिकारी, जनपद सदस्यों ने लगाया परियोजना अधिकारी पर अनियमितता का आरोप

Published

on

सभापति ने बैठक में कहा-परियोजना अधिकारी द्वारा की जा रही वसूली
प्रभारी परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल को तत्काल हटाने की मांग

सीईओ डड़सेना ने की जांच टीम गठित
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा (दिव्य आकाश)। महिला एवं बाल विकास विभाग – परियोजना चोटिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता भर्ती में बड़ा घोटाले का खुलासा हुआ है। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा की सामान्य सभा में महिला बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती पूजा दुबे ने यह खुलासा किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जांच टीम घोषित कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना चोटिया में परियोजना अधिकारी के रूप में मनोज अग्रवाल प्रभारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। गत 28 अगस्त 2024 को एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया में परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल द्वारा जनपद पंचायत पोड़ी के चोटिया परियोजना अंतर्गत 75 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था, लेकिन उक्त अधिकारी द्वारा आज तक भर्ती नहीं की जा सकी। सामान्य सभा की बैठक में मनोज अग्रवाल को भी उपस्थित होने का निर्देश सीईओ जयप्रकाश डड़सेना ने जारी किया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति ने भर्ती मेें अनियमितता को और पुष्ट कर दिया। सीईओ के सामने सभापति श्रीमती पूजा दुबे ने आक्रोश जताया और कहा कि उक्त अधिकारी द्वारा इतने दिन तक जारी सूची को दबाए रखा गया है और चुन-चुन कर चयनित अभ्यर्थियों से पैसा वसूलते रहे और उन्हें शिकायत मिली है कि परियोजना अधिकारी को पैसा देने के बाद भी चयनसूची जारी नहीं की जा रही है। गत 19 जून को सामान्य सभा की बैठक पोड़ी-उपरोड़ा जनपद कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। जांच टीम गठन के बाद हड़बड़ाए परियोजना अधिकारी ने 20 जून को बैठक बुलाने का पत्र जारी किया और उन्होंने महिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा दुबे एवं सदस्य गण-सरस्वती जायसवाल, ममता पुहुप, सोना शिवभरोस लकड़ा, मथुरा पाटले, जवाहर लाल बिंझवार, वेदप्रताप सिंग, आनंद कुमार आयम, फूलकुंवर पावले, रघुराज सिंह को फोनकर एवं लेटर व्हाट्सएप भेजा और 25 जून को बैठक में आमंत्रित किया है। देखना है बैठक में समिति के सदस्यों का क्या रूख रहता है।
सामान्य सभा की बैठक में परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल के खिलाफ जमकर भड़का आक्रोश
19 जून को जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के सभागार में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। जनपद अध्यक्ष माधुरीदेवी तंवर की अध्यक्षता में सामान्य सभा संपन्न हुई। बैठक शुरू होते ही सबसे पहले परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने आक्रोश दिखाया। सभी सदस्यों ने जनपद सीईओ जयप्रकाश डड़सेना से कहा कि सामान्य सभा में अधिकारी आते नहीं, तो हमारी समस्या का समाधान कैसे होगा? विशेष रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना चोटिया की समीक्षा होनी थी, लेकिन परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल ही उपस्थित नहीं हुए। बताया जा रहा है कि मनोज अग्रवाल को तब भी फोन किया गया लेकिन वे बैठक के अंत तक नहीं पहुंचे।आंगनबाड़ी भर्ती को एक साल तक रोक कर रखना कई संदेहों को दे रहा जन्म – डॉ. पवन


बैठक में विशेष रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि परियोजना अधिकारी अग्रवाल द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती को साल भर तक रोकना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। वसूली की शिकायत आई है, जिस पर सीईओ ने जांच टीम गठित कर दी है। डॉ. पवन सिंह ने कहा कि जिले में बेरोजगारी बढ़ी हुई है और विज्ञापन जारी कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती होनी है और 89 दिन के अंदर परियोजना अधिकारी को चयन प्रक्रिया पूरी कर लेनी थी और 76 बेरोजगारों को जहां नौकरी मिलती, लेकिन अधिकारी की भ्रष्टशैली के कारण साल भर बाद भी भर्ती नहीं हो पाई। एक ओर जहां शिक्षित युवतियों/महिलाओं को नौकरी मिलती, वहीं अधिकारी द्वारा बेरोजगारों से वसूली करना संगीन मामला है। पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती होनी थी, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों के कारण शासन की छवि खराब हो रही है। उक्त अधिकारी द्वारा की जा रही अनियमितता की सूक्ष्म जांच करने का निर्देश सीईओ पोड़ी-उपरोड़ा को दिया गया है।
अनियमितता की शिकायत मिली है- माधुरी तंवर


जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर ने कहा कि सामान्य सभा की बैठक में आंगनबाड़ी भर्ती की समीक्षा विशेष रूप से की गई, जिसमें परियोजना अधिकारी आए ही नहीं और विभाग की सभापति ने कहा कि परियोजना अधिकारी द्वारा जानबूझकर भर्ती रोकी गई है और अनियमितता की शिकायत आई है। अनियमितता की जांच के लिए जांच टीम का गठन कर दिया गया है।
76 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन, 58 केंद्रों में चयन की कार्यवाही पूरी, वसूली का आरोप
19 जून को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें महिला एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती पूजा दुबे ने बैठक में जमकर भड़ास निकाली और कहा कि परियोजना अधिकारी द्वारा 3 महीने में चयन प्रक्रिया पूरी करनी थी, लेकिन उनके द्वारा अब तक सूची पर सामान्य सभा का अनुमोदन नहीं लिया गया एवं समिति के सदस्यों को अब तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है और 76 पदों के लिए निर्धारित समय निकलने के बाद अब साल भर होने को है, लेकिन हमें भर्ती प्रक्रिया या चयन सूची की जानकारी नहीं दी गई है और न ही अनुमोदन लिया गया है। श्रीमती दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि परियोजना अधिकारी द्वारा 56 केंद्रों में चयन करने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि उनके द्वारा जो चयन सूची बनाई गई है, उन नामों के अभ्यर्थियों से जमकर वसूली की गई, जबकि बाकी जिस केंद्रों को रोके जाने का कहा जा रहा है। श्रीमती दुबे के आक्रोश को देखते हुए सभी सदस्यों ने अनियमितता को संज्ञान में लिया और जांच टीम का गठन कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरीदेवी तंवर सहित सभी सदस्यों ने सीईओ श्री डड़सेना को निर्देशित किया, जिस पर सीईओ ने जांच टीम का गठन कर दिया और रिपोर्ट मिलने पर प्रशासन-शासन को अवगत कराने की बात कही।
चोटिया परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला: जांच टीम गठित


जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा की सामान्य सभा में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला का उजागर करने के बाद विभाग की सभापति पूजा दुबे ने जांच टीम गठन करने की मांग की, जिस पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष माधुरी तंवर सहित सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल के खिलाफ कार्यवाही भी होनी चाहिए। मनोज अग्रवाल को हटाने की मांग भी सदस्यों ने की। सदस्यों की मांग पर जनपद सीईओ जयप्रकाश डड़सेना ने जांच टीम का गठन कर दिया, जिसमें स्वयं शामिल हैं, उनके अलावा विकास विस्तार अधिकारी युगलकिशोर जगत, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षक एवं करारोपण अधिकारी एसपी धुर्वे, महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती पूजा दुबे एवं जनपद सदस्य एवं संचार एवं संकर्म समिति के सदस्य आयुष सिंह शामिल हैं। सदस्यों ने कहा है कि यथाशीघ्र जांच की जाए।
मनमानी कर रहे हैं परियोजना अधिकारी, जांच में पूरा खुलासा हो जाएगा- पूजा


सामान्य सभा की बैठक में महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा दुबे का आक्रोश देखते ही बन रहा था। उन्होंने बैठक शुरू होने के बाद महिला एवं बाल विकास परियोजना चोटिया में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाले का मुद्दा उठाया और कहा कि परियोजना अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं और साल भर के बाद भी चयन प्रक्रिया की जानकारी हमें नहीं दी और न ही सामान्य सभा में इसका अनुमोदन लिया गया। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी हमसे पूछते हैं कि मैडम भर्ती का क्या हुआ और लिस्ट कब निकलेगी। हमने कई बार परियोजना अधिकारी से बात करने की कोशिश की और उनकी मनमानी कार्यशैली से शासन की छवि खराब हो रही है। सुनने में आया है कि 58 केन्द्रों के लिए चयन सूची बन चुकी है, हमें जब कि 20 केन्द्रों को अधिकारी द्वारा रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जांच टीम गठन होने के बाद 25 जून को बैठक रखने की जानकारी दी गई है।
परियोजना अधिकारी को पहले हटाएं, तभी निष्पक्ष जांच संभव- आयुष


चोटिया परियोजना में कथित आंगनबाड़ी भर्ती में अनियमितता की शिकायत पर जांच टीम का गठन कर दिया गया है। जनपद सदस्य एवं संचार एवं संकर्म समिति के सदस्य आयुष सिंह ने कहा कि पहले मनोज अग्रवाल को चोटिया परियोजना से तत्काल हटाया जाए और अन्य अधिकारी की नियुक्ति की जाए। वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। चोटिया परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती में जमकर अनियमितता बरती जा रही है, जांच में खुलासा होगा।
सदस्यों ने कहा- परियोजना अधिकारी, मंत्री का धौंस दिखाकर कर रहे मनमानी
सामान्य सभा की बैठक में सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को उक्त अधिकारी द्वारा बदनाम करने की साजिश का जमकर आक्रोश निकाला और कहा कि परियोजना अधिकारी मंत्री का धौंस दिखाकर अनियमितता बरत रहे हैं। इन्हें चोटिया परियोजना से तत्काल हटाया जाए और दूसरे अधिकारी को पदस्थ किया जाए और तभी जांच निष्पक्ष होगी।
भर्ती एक साल तक रूका, मनोज अग्रवाल ने कहा- चुनाव के कारण भर्ती रूकी, वसूली का आरोप गलत
चोटिया परियोजना में एक साल तक चयन प्रक्रिया को रोक कर रखने के मामले में प्रभारी परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि चुनाव सहित कई कारणों से भर्ती नहीं हो पाई। सदस्यों के आरोप पर कहा कि आरोप तो लगते रहते हैं। जांच टीम को पूरा सहयोग करूंगा और जांच में पूरा खुलासा हो जाएगा।
इन जगहों पर होनी है नियुक्ति


जनपद सदस्यों द्वारा जारी विज्ञप्ति


आंगनबाड़ी भर्ती के लिए एक साल पूर्व जारी की गई निविदा


जांच टीम गठन होने के बाद आनन-फानन में परियोजना अधिकारी ने जारी की बैठक की सूचना


जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने कहा –
चुनाव से पूर्व हो जानी थी नियुक्ति, नोटिस भी किया गया था जारी


महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना चोटिया में एक साल बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती न होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने कहा कि चोटिया परियोजना में भर्ती विलंब होने पर कलेक्टर साहब भी नाराज हैं। चुनाव के कारण विलंब हुआ।
चुनाव से पूर्व भी नियुक्ति हो जानी थी, के प्रश्न पर रेणु प्रकाश ने कहा कि इसके लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी मनोज अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया था। 76 पोस्ट हैं और काफी आवेदन आए हैं, स्कूटनी पर काफी टाईम लगता है, जिसके बाद ऐन वक्त पर चुनाव आ गया। रेणु प्रकाश ने कहा कि जनपद की नई बॉडी भर्ती प्रक्रिया में रूची नहीं ले रही है। कई बैठकें आयोजित की गई, लेकिन सदस्य बैठक में रूचि नहीं ले रहे हैं।
आठवीं की कई मार्कसीट फर्जी मिले
रेणु प्रकाश ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए आवेदन के साथ अभ्यर्थियों द्वारा जमा की गई आठवीं की मार्कसीट फर्जी है, जिसकी स्कूटनी और जांच में विलंब हो रहा है। कलेक्टर साहब के निर्देश पर परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि टीएल मीटिंग में कलेक्टर साहब ने भी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
बड़ा सवाल, जब अंकसूची फर्जी है तो एफआईआर क्यों नहीं कराई?
जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने कहा कि आवेदन के साथ आठवीं की कई मार्कसीट फर्जी निकली, तो संबंधित अधिकारी ने एफआईआर क्यों नहीं कराई। वसूली के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि जिसका काम नहीं होगा, उसके द्वारा इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाए जाते रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

Shri Nripendra Nath Assumes Additional Charge as SECL Director (Technical) – Projects & Planning

Published

on

Shri Nripendra Nath has assumed the additional charge of Director (Technical) – Projects & Planning at South Eastern Coalfields Limited (SECL).

Shri Nath is currently Director (Technical) at CMPDI.

Bilaspur/Korba. The SECL family extended a warm welcome to Shri Nripendra Nath and conveyed its best wishes on his assuming the additional responsibility. On the occasion, he paid a courtesy visit to Shri Ramesh Chandra Mohapatra, Director (Technical – Operations), SECL.

About Shri Nripendra Nath

Shri Nripendra Nath graduated from IIT (ISM), Dhanbad, in 1988. He began his professional career with the N.K. Area of Central Coalfields Limited (CCL) and made significant contributions to the World Bank-assisted KDH Project for nearly two decades.

During his long and distinguished career, Shri Nath has held several key positions, including Project Officer in various mines of Eastern Coalfields Limited (ECL) and Regional General Manager of the Magadh-Sanghamitra Area of CCL. During his tenure, the Magadh-Sanghamitra Area achieved the distinction of entering the prestigious 20-million-tonne production club.

An Australia-trained and SIMTARS-certified trainer, Shri Nath has played an important role in imparting mine safety training across various subsidiaries of Coal India Limited. He has also made significant contributions to the formulation and implementation of Mine Safety Management Plans.

Shri Nath also possesses valuable international exposure in the mining sector. In 2024, he was a member of the AGTMP delegation that visited several European countries, providing him with exposure to global mining practices and modern mining technologies.

Shri Nath is currently serving as Director (Technical) at Central Mine Planning & Design Institute Limited (CMPDI), a position he assumed on 31 October 2025. With extensive experience in mining operations, project implementation, planning and mine safety, he brings a rich blend of technical expertise and managerial experience to his additional responsibility at SECL.

Continue Reading

कोरबा

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू के जन्मदिन पर दी गई बधाई

Published

on

डॉ. चरणदास महंत, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया सहित कांग्रेसजनों ने मनाया जन्मदिन
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शहर के जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू का 11 सितम्बर को जन्मदिन था। श्री साहू के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पहुंचे और श्री साहू को सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बुके भेंट किया।

श्री साहू को पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी। श्री साहू को बधाई देने वालों में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, नगर पालिका परिषद कटघोरा अध्यक्ष राज जायसवाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, नवनियुक्त कार्यालय महामंत्री सुरेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।
घर में भी परिजनों ने मनाया जन्मदिन
गजानंद प्रसाद साहू का परिवार काफी विस्तारित है और 11 सितम्बर को निजनिवास में परिजनों ने उनका जन्मदिन खासतौर से उल्लास के साथ मनाया। पुत्र लक्ष्मीकांत साहू ने बताया कि पापा के दीर्घायु एवं स्वस्थ तथा सुलभ जीवन के लिए परिवारजनों ने प्रार्थना की और पूजा-अर्चना कर उनके सतत् सौभाग्य के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। केक काटकर पापा के जन्मदिन को अच्छे से सेलिब्रेट किया गया।

Continue Reading

कोरबा

नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) –(योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) के निदेशक (तकनीकी) नृपेंद्र नाथ ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। एसईसीएल परिवार ने नई जिम्मेदारी संभालने पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र से सौजन्य भेंट की। बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना नृपेंद्र नाथ के बारे में

नृपेंद्र नाथ ने 1988 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एन.के. क्षेत्र से की और विश्व बैंक सहायता प्राप्त केडीएच परियोजना में लगभग दो दशकों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की विभिन्न खदानों में परियोजना अधिकारी तथा सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके कार्यकाल में मगध-संघमित्रा क्षेत्र ने प्रतिष्ठित 20 मिलियन टन उत्पादन क्लब में स्थान बनाया।

ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित सिमटार्स-प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में श्री नाथ ने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में खान सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खान सुरक्षा प्रबंधन योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
नृपेंद्र नाथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खनन क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है। वर्ष 2024 में वे एजीटीएमपी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में कई यूरोपीय देशों के दौरे पर गए, जहाँ उन्होंने वैश्विक खनन प्रथाओं एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्राप्त किया।

वर्तमान में वे सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत हैं और 31 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इस पद का कार्यभार ग्रहण किया था। खनन परिचालन, परियोजना क्रियान्वयन, योजना एवं खान सुरक्षा के क्षेत्र में उनको व्यापक अनुभव है I

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677