Connect with us

कोरबा

अपने साहस और आत्मविश्वास से महिलाएं हर क्षेत्र में हो रहीं कामयाब -डॉ. चंदानी

Published

on

जुझारू 26 महिलाओं का हुआ सम्मान

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजन कर महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस.चंदानी ने कहा कि नारी अपने सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। एडीसी ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। समाज में स्त्री व पुरुष में समानता होगी तभी उस समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं,यह हम बचपन से सीखते-सिखाते आ रहे हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। अन्य सभी चिकित्सकों ने महिला दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात सभी उपस्थित डॉक्टरों व महिला स्टाफ़ ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। अस्पताल प्रबंधन ने सभी महिला स्टाफ़ व भर्ती मरीजों को गुलाब देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने व जीवन में संघर्ष कर जिंदगी को अलग दिशा में बदलने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुश्किलों से हार नहीं मानी,डटकर मुकाबला किया

कई लोग मामूली सी कठिनाई आने पर जिंदगी से घबराकर हार मान लेते हैं, लेकिन ऐसी ही कुछ महिलाएं जो एनकेएच हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिन्होंने परिस्थितियों से डटकर मुकाबला किया और अपनी जिंदगी की अलग-अलग राह चुनी। कुछ ने तो माता-पिता के लिए बेटी होकर बेटे की भी भूमिका निभाई, किसी ने मां-बाप दोनो बन कर अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया और काबिल बनाया। अस्पताल में काम करके इन महिलाओं ने अपने परिवार को न सिर्फ दो वक्त की रोटी दी बल्कि पूरी हिम्मत से जिंदगी को अलग दिशा भी दी व ये सभी नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण हैं। ऐसी सभी 26 महिलाओं संतोषी ध्रुव, रुक्मणि केंवट, मालती देवी महंत, पुष्पा चौहान, श्रीदेवी, रामेश्वरी शर्मा, सरिता पेंडो, सुखमनी यादव, मीना कश्यप, लक्ष्मीन मानिकपुरी, शीला महंत, रजनी चौहान, अलफुंसा तिग्गा, फूल बाई, प्रीतम देवी, धर्मेंद्र चेला, दीप्ति महंत, रोसेलिया तिर्की, मरियम एक्का, शकुंतला केरकेट्टा, स्वाति सूर्यवंशी, पिंकी सोनी, सुनीता प्रधान, सेवंती सिंह, मंजुलता कर्ष, मंजू साहू को अस्पताल सभी महिला डॉक्टर्स व सीनियर स्टाफ्स सहित सभी डॉक्टरों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में 150 से ज्यादा महिला स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सीनियर डॉक्टर्स ने सभी महिला डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से राजेश चंदानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कैदियों की सुविधों, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा

Published

on

कोरबा। न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने एवं बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला जेल कोरबा का सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध कैदियों की स्थिति, उन्हें उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान बोर्ड सदस्यों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया। उसमें कौदियों के बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केन्द्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य सामान्य उपयोग के स्थान शामिल रहे। अधिकारियों ने कौदियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उसी समस्याओं आवश्यकताओं एवं दैनिक दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की। भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानकों, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दवाईयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति, शिक्षा कर्यक्रमों जैसी गतिविधियों का भी आकलन किया गया। जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली की भी जांच की गयी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैदियों को समय पर और सरल रूप से कानूनी सहायता प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा के अध्यक्षता में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कैदियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थय परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के सुनिश्चित की जाए। वहींं निरीक्षण के दौरान 17 महिला एवं 189 पुरूष बंदी जेल में रहे। इस संयुक्त निरीक्षण में सुश्री मयुरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कु. त्राप्ति कु. ग्रेसी – न्यायिक मजिस्टेट, प्रथम श्रेणी, ओमप्रकाश यादव- अपर कलेक्टर कोरबा, नीतिश िसह ठाकुर- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विजय लक्ष्मी- लोक निर्माण विभाग, सी.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,  तामेश्वर उपाध्याय- जिला शिक्षा अधिकारी,  दिपेश भारती रोजगार अधिकारी, विनय कुमार उद्योग अधिकारी, मुकेश कुमार वेलफेयर अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग से उपसंचालक हरीश सक्सेना उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

ईएमटी पद हेतु अनंतिम मेरिट सूची जारी

Published

on

दावा आपत्ति 31 दिसंबर तक आमंत्रित

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस हेतु इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन ;ईएमटी के 14 पदों हेतु पात्र/अपात्र सूची प्रकाशन कर दिनांक 28.11.2025 को सायं पांच बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा से प्राप्त जानकारी अनुसार दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् दावा अपत्ति निराकरण सूची एवं अंनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में 31 दिसंबर 2025 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

26 दिसम्बर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस

Published

on

स्कूल कॉलेजों में  विद्यार्थियों को सम्मिलित कर विविध गतिविधियां होंगी आयोजित

कोरबा। भारत सरकार द्वारा 26 दिसम्बर को दसवें सिक्ख गुरु गोविन्द सिंह  के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहादत को राष्ट्रीय दिवस घोषित करते हुए 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त शहादत दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर विद्यालयों/महाविद्यालयों में विविध गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। स्कूल -कॉलेज  के विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के  शहादत की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending