Connect with us

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया

Published

on

“एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान का हुआ शुभारंभ

कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय आडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया। इस अवसर पर प्रारंभ में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना-परियोजना), एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन, महाप्रबंधक (पर्यावरण) बी.के. जेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में पर्यावरण ध्वज फहराया उपरांत कोलइण्डिया काॅरपोरेट गीत बजाया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में एसईसीएल के प्रयासों को संकलित करती “पर्यावरण दर्पण” पत्रिका का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया।

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन द्वारा सभी उपस्थितों को “पर्यावरण प्रतिज्ञा” दिलवाई गई। साथ ही पर्यावरण विषय पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का मंचन अग्रज नाट्य दल द्वारा किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया।

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने उपस्थितों को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें दैनंदिन जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए साथ ही यदि हमारे द्वारा यदि प्लास्टिक का उपयोग किया भी जा रहा है तो वेस्ट प्लास्टिक को रीसाईकिल कर पुनः उपयोग किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

एसईसीएल में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान का हुआ शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज एसईसीएल मुख्यालय में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना-परियोजना), एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन, महाप्रबंधक (पर्यावरण) बी.के. जेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा औषधीय, फलदार पौधों व विविध पौधों का रोपण प्रशासनिक भवन स्थित प्रांगण में किया गया।

आज से शुरू हुए अभियान के तहत एसईसीएल ने मुख्यालय सहित छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में 1 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

8 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम:कोरबा के नकटीखार में सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, 2 घंटे के बाद समाप्त

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के नकटीखार गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर बैठ गए।

आसपास के कई गांवों के लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिला प्रशासन के आश्वासन और समझाइश के 2 घंटे के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम हुआ समाप्त किया।

सड़क, स्कूल भवन, जमीन रिकॉर्ड और वनाधिकार पट्टे से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

सड़क, स्कूल भवन, जमीन रिकॉर्ड और वनाधिकार पट्टे से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

कलेक्टर को ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ही अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते बुधवार को जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20 कोरबा मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व में चक्काजाम शुरू किया गया।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर चक्काजाम खत्म कराने का प्रयास किया।

स्कूल के रास्ते पर पुलिया और अधूरे भवन पूरे कराने की मांग

ग्रामीणों की मांगों में नकटीखार शासकीय प्राथमिक शाला से तालाब पार जाने वाले रास्ते पर पुलिया और सुचारु आवागमन की व्यवस्था प्रमुख है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा प्राथमिक शाला नकटीखार में स्वीकृत दो भवनों का निर्माण अब तक पूरा नहीं होने की शिकायत भी की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, इसके कारण बच्चों को पुराने और खराब भवन में पढ़ना पड़ रहा है।

जमीन के रिकॉर्ड में सुधार के लिए राजस्व कैंप की मांग

ग्रामीणों ने राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं का भी मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि नकटीखार पहले मसाहती गांव था, जिसके चलते बंदोबस्त के दौरान नक्शे में गलतियां हो गईं। इन्हें सुधारने के लिए किसानों को तहसील और न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ किसानों की पुश्तैनी जमीन बंदोबस्त के बाद सरकारी रिकॉर्ड में शासकीय भूमि दर्ज हो गई है। करीब 13-14 साल बाद भी कई मामले तहसील न्यायालय में लंबित हैं। ग्रामीणों ने गांव में राजस्व विभाग का कैंप लगाकर रिकॉर्ड और नक्शे की गड़बड़ी दूर करने की मांग की है।

कई रास्तों के निर्माण और डामरीकरण की मांग

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत नकटीखार के भालूसटका से देवरास मोहल्ले की ओर जाने वाले रास्ते पर कांक्रीट सड़क बनाने की मांग की है। इसके साथ ही अटल चौक से अंधारदरहा तक कांक्रीट सड़क और नकटीखार के ऊपर मोहल्ले से मुंसीडीह जाने वाले मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग भी शामिल है।

खेल मैदान के लिए वनाधिकार पट्टे की मांग

ग्रामीणों ने भालूसटका खेल मैदान को सामुदायिक वनाधिकार के तहत पट्टा देने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि इस जमीन का उपयोग धार्मिक और खेल गतिविधियों के लिए किया जाता है, इसलिए पट्टा जल्द जारी किया जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। ज्ञापन और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने के कारण उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में कटघोरा के राजा का आगमन,गूंजे बप्पा के जयकारे:दर्शन को उमड़ी भीड़, 101 फीट ऊंचा महाकाल पंडाल होगा मुख्य आकर्षण

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कोरबा के कटघोरा में मंगलवार को कटघोरा के राजा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे शहर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे।

शोभायात्रा की शुरुआत अहिरन नदी से हुई। यह नगर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे और ढोल-नगाड़े शामिल रहे। इनकी धुन पर श्रद्धालु जमकर नाचे। युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी काफी उत्साह नजर आया।

शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंचने पर 21 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही पूरा परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

101 फीट ऊंचे महाकाल मंदिर की प्रतिकृति बनेगी

इस बार जय देवा गणेशोत्सव समिति ने गणेशोत्सव के लिए खास तैयारी की है। समिति द्वारा 101 फीट ऊंचे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति वाला पंडाल बनाया जा रहा है। यह पंडाल इस बार गणेशोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके निर्माण में समिति के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।

समिति के संरक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि नगरवासियों ने बप्पा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जय देवा अखाड़ा शिक्षा समिति पिछले 8 साल से गणेशोत्सव का आयोजन कर रही है। पिछले 4 साल से इसे और बड़े और भव्य रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बप्पा के आगमन को लेकर कटघोरा में लोगों में जबरदस्त उत्साह है। सिर्फ कटघोरा ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों लोग शोभायात्रा और कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

Continue Reading

कोरबा

कुसमुण्डा में 25 सितंबर को गूंजेगा ‘वन्दे मातरम्’, सामूहिक गायन की तैयारियां तेज

Published

on

राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर देशव्यापी महाअभियान में सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुण्डा की सहभागिता
69 पदाधिकारी एवं आचार्य परिवार रहे उपस्थित

कोरबा/कुसमुण्डा। राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को देशभर में आयोजित होने वाले सामूहिक गायन कार्यक्रम को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुण्डा (गेवरा बस्ती) में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आयोजकों के अनुसार 25 सितंबर को ठीक सुबह 11 बजे सम्पूर्ण भारत में एक समय और एक स्वर में ‘वन्दे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुण्डा में भी कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विद्यालय परिवार सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर एवं कीर्ति अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा सभी आचार्य परिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रमेश राठौर, सहसचिव श्रवण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सोनी एवं प्राचार्य चिन्तामणी कौशिक के साथ विद्यालय के आचार्य परिवार तथा किशोर भारती एवं कन्या भारती के कुल 69 पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा के साथ विद्यार्थियों से ‘वन्दे मातरम्’ का नियमित अभ्यास करने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों से स्वयं अभ्यास करने और अपने-अपने कक्षा समूह में गीत साझा कर अन्य विद्यार्थियों को भी कंठस्थ कराने का निष्ठापूर्वक प्रयास करने कहा गया है।
विद्यालय परिवार ने इस महाअभियान में सहभागिता को गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे सहभागी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में आचार्य परिवार, समिति परिवार, किशोर भारती एवं कन्या भारती के पदाधिकारी, विद्यालय के भैया-बहिन, समीपवर्ती विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण, पूर्व छात्र, पूर्व आचार्य, अभिभावक, जनप्रतिनिधि तथा देशप्रेमी नागरिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुण्डा (गेवरा बस्ती) में किया जाएगा। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए प्राचार्य, आचार्य एवं समिति परिवार से संपर्क किया जा सकता है तथा मोबाइल नंबर 9827951345 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों एवं देशप्रेमी नागरिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर सामूहिक गायन में सहभागी बनने की अपील की है, ताकि ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस महाअभियान में कुसमुण्डा की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677