कोरबा
19 जून को मनाया गया विश्व सिकल सेल दिवस- लोगों को सिकल सेल बीमारी के बारे में किया गया जागरूक
कोरबा । प्रधानमंत्री के समृ़द्ध और समावेशी भारत की कल्पना को साकार करते हुए देश को सिकल सेल एनीमिया मुक्त करने के लिए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 0 से 40 वर्ष के आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर पोर्टल में एन्ट्री की जा रही है। प्रतिवर्ष की भॉंति 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम “वैश्विक कार्यवाई, स्थानीय प्रभावःप्रभावी स्व-वकालत के लिए समुदायों को सशक्त बनाना“ घोषित की गई है। इस अवसर पर जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो में तथा स्वास्थ्य मेलों में सिकल सेल संबंधित जनजागरूकता , प्रचार- प्रसार , स्क्रीनिंग, काउंसिलिंग तथा सिकल सेल जेनेटिक कार्ड वितरण किया गया ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने सिकल सेल उन्मूलन मिशन कार्यक्रम से संबंघित जानकारी देते हुए कहे कि किसी बिमारी का प्रभाव अकेले रोगी पर नहीं बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। सिकल सेल बिमारी के बारे में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ शीध्र पता लगाने और उपचार सुनिशचित करने के लिए स्क्रीनिंग और जागरूकता दोनो रणनीति अपनाया जा रहा है।
उन्होने बताया कि सिकल सेल (एस.सी.डी.) वंशानुगत रक्त विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। स्वस्थ लाल रक्त् कोशिकाए आमतौर पर गोल और लचीली होती है जिससे वे रक्त वाहिकाओं के माध्यम से आसानी से आगे बढ़ सकती हैं और पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाती है। सिकल सेल एनीमिया में कुछ लाल रक्त कोशिकाए दरांती या अर्धचन्द्राकार आकार की होती हैं । ये सिकल कोशिकाए कठोर और चिपचिपी भी हो जाती हैं, जो रक्त प्रवाह को धीमा या अवरू़द्ध कर सकती हैं इसके कारण असहनीय दर्द, अंग क्षति और कई स्वास्थ्य समस्याए हो जाती हैं। सिकल सेल एनीमिया के लक्षण आमतौर पर 6 महीने की उम्र के आसपास दिखाई देते हैं। ये हर व्यक्ति में अलग- अलग होते है और समय के साथ बदल सकते हैं लक्षणों में ये शामिल हो सकते है जैसे बच्चे या गर्भवती महिला में एनीमिया(खून की कमी) ऑंखो में पीलापन के साथ-साथ बदन मे तेज दर्द, कोहनी या घुटनों में सूजन या दर्द, बुखार का बार-बार आना, बार -बार संक्रमण होना, थकावट, भूख ना लगना तथा उॅचाई सामान्य से कम होना हो सकते हैं।
उन्होने बताया कि समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिनो के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में सिकल सेल एनिमिया के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा लोगों को बताया जा रहा है कि जिस तरह भारतीय परम्परा के अनुसार आमतौर पर शादियॉं ग्रह नक्षत्र और पैदा होने कि तिथि के अनुसार कुंडली मिलान के बाद की जाती है उसी तरह शादी से पहले वर और वधू की सिकलिग कुंडली मिलाना यानि सिकल सेल टेस्ट कराना बहुत जरूरी है जिससे इस खतरनाक बिमारी से खुद को बचाया जाये तथा होने वाली संतान को इससे दूर रखा जा सके।
कलेक्टर अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि अगर किसी में उक्त लक्षण है और उन्होने सिकल सेल की जॉंच नहीं कराई है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर 0 से 40 वर्ष के उम्र के सभी लोगों की सिकल सेल की निःशुल्क जॉंच अवश्य करावे । सिकल सेल की जॉंच और उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है।
कोरबा
ब्रेकिंग – कोरबा के सीतामढ़ी में नशेड़ियों का तांडव, चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा:– होली के त्यौहार के बीच जिले में कुछ नशेडियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला है जिला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके का जहां पूरा मोहल्ला होली का पर्व मना रहा था और अचानक 4 से 5 नशेड़ी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और वहां पर उपस्थित परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव, धन सिंह और मोहन ठाकुर जिसमें चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
• आरोपियों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जिकल ब्लेड से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
• पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला अचानक किया गया, जिससे पीड़ितों को संभलने का मौका नहीं मिला, घटना के बाद मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहते हुए नाराजगी जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कोरबा
तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा
कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।
कोरबा
कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली




-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
