Connect with us

छत्तीसगढ़

1484 वनरक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को:16,762 अभ्यर्थी होंगे शामिल, वन मंत्री बोले: युवाओं का लंबा इंतजार फाइनली खत्म हुआ

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक के 1484 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भर्ती की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को होगी। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल 16,762 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश और भर्ती प्रक्रिया की लगातार समीक्षा के बाद लिखित परीक्षा की तारीख तय की गई है। विभाग ने लंबित मामलों का निराकरण करते हुए परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

मंत्री बोले- युवाओं के परिश्रम और सपनों का सम्मान

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। युवा पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो और योग्य युवाओं को जल्द रोजगार का अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि वनरक्षक की नौकरी सिर्फ रोजगार का अवसर नहीं है, बल्कि प्रदेश के जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी भी है। चयनित युवा वन, जैव विविधता और वन्यजीवों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वनरक्षक संभालेंगे मैदानी स्तर की जिम्मेदारी

वन विभाग में वनरक्षक मैदानी स्तर पर वन संरक्षण व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। जंगलों की सुरक्षा, अवैध कटाई रोकना, वन अपराधों पर कार्रवाई, वन्यजीवों की सुरक्षा और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय जैसे कामों में उनकी भूमिका रहती है।

खासकर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति और विकास का दायरा बढ़ने के साथ वन प्रबंधन से जुड़े काम भी बढ़ रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में वन विभाग की मैदानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए नए वनरक्षकों की नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी। सभी योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर दिया जाएगा। किसी भी तरह की अनियमितता के लिए जगह नहीं होगी।

लिखित परीक्षा निर्धारित नियमों, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी।

1484 नियुक्तियों से मजबूत होगी मैदानी व्यवस्था

वनरक्षक के 1484 पदों पर नियुक्ति होने से वन विभाग की मैदानी टीम मजबूत होगी। इससे वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण और वन अपराधों की रोकथाम से जुड़े कामों को गति मिलेगी।

13 दिसंबर को परीक्षा तय होने के बाद 16,762 अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है। सरकार का कहना है कि युवाओं को रोजगार का अवसर देने के साथ प्रदेश की वन संपदा को मजबूत सुरक्षा देना भर्ती का प्रमुख उद्देश्य है।

Continue Reading

कोरबा

महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल : शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

Published

on

कोरबा। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “ पिंक पेट्रोलिंग ” की शुरुआत की गई है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा से पिंक पेट्रोलिंग का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पिंक पेट्रोलिंग का उद्देश्य केवल शहर के बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों तक सीमित नहीं है। महिला सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, पिकनिक स्पॉट्स एवं ऐसे स्थानों जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की आवाजाही अधिक रहती है, वहां लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।

महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम रहेगी सक्रिय

पिंक पेट्रोलिंग में महिला थाना की टीम सहित विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। ये टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर महिला सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखेंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगी।

आज पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा प्रमुख बाजार क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजार क्षेत्रों, पिकनिक स्पॉट्स एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर पिंक पेट्रोलिंग नियमित रूप से जारी रहेगी।आगामी त्यौहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, पीछा करने अथवा अन्य किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

पिंक पेट्रोलिंग के शुभारंभ अवसर पर एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी यातायात श्रीमती ज्योत्सना चौधरी, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सुश्री आस्था शर्मा एवं रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा मौजूद रहे।वहीं महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती रश्मि थॉमस एवं सुश्री सौम्या सरस्वती कौशिक द्वारा पिंक पेट्रोलिंग टीम का नेतृत्व किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा अथवा परेशानी महसूस होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के प्रबंध कार्यकारिणी सत्र 2026-28 द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र पत्रकार प्रेस क्लब के टी.पी. नगर स्थित कार्यालय तिलक भवन में 15 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र के साथ निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। आवेदक को कम से कम 3 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव होना आवश्यक है। आवेदन के साथ स्व-प्रमाणित शपथ पत्र, पहचान पत्र, वर्तमान संस्थान का परिचय पत्र या नियुक्ति पत्र, तथा प्रकाशित समाचारों या कतरनों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
संपादक या ब्यूरो प्रमुख की अनुशंसा भी फॉर्म में अनिवार्य रूप से दर्ज होनी चाहिए। प्रेस क्लब प्रबंधन ने सभी आवेदकों से समय-सीमा के भीतर पूर्ण जानकारी एवं स्व-सत्यापित शपथ पत्र के साथ आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Continue Reading

कोरबा

मानिकपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की:कोरबा में रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, शिनाख्त जारी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डंपर फाटक के पास यात्री ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग के शरीर के कई टुकड़े हो गए। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक ने कपड़े और माला पहन रखी थी। उनके हाथ में घड़ी भी थी। पुलिस ने पहचान के लिए इन हुलियों और अन्य उपलब्ध जानकारी को सुरक्षित रखा है।

सोशल मीडिया और मुनादी से पहचान की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस और रेलवे RPF मौके पर पहुंची। शव के टुकड़ों को एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर फोटो और हुलिया प्रसारित कर रही है। इसके अलावा आसपास की बस्तियों में मुनादी कराकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक कोई व्यक्ति मृतक की पहचान के लिए सामने नहीं आया है।

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि बुजुर्ग को पहले किसी ने देखा था या वह इलाके में भटक रहे थे। फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हादसा मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

अंडरब्रिज की मांग फिर उठी

स्थानीय लोगों के अनुसार, डंपर फाटक क्षेत्र में पहले भी रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसे हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि फाटक के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अंडरब्रिज बनाने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके कारण लोग आज भी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करते हैं।

पुलिस ने अपील की है कि किसी का बुजुर्ग परिजन लापता है और उसका हुलिया मृतक से मिलता-जुलता है, तो मानिकपुर चौकी से संपर्क कर पहचान में मदद करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677