Connect with us

देश

योग दिवस 2025: विश्व भर में गूंजा ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का नारा ,ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने दिया खास संदेश

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरी दुनिया ने भारत की इस प्राचीन परंपरा का उत्सव मनाया। इस वर्ष की थीम रही “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ”  जिसका उद्देश्य न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य, बल्कि वैश्विक समरसता और मानसिक शांति को भी बढ़ावा देना रहा। भारत की पहल पर 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को योग दिवस घोषित किया गया था और तब से यह आयोजन एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है।

PunjabKesari

चीन में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा 
बीजिंग में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत  की मौजूदगी में पुराने भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित योग सत्र में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान  योग प्रतियोगिता, सामूहिक अभ्यास और राजनयिकों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। शंघाई  में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर  सिद्धार्थ चटर्जी ने योग के वैश्विक प्रभाव की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व की प्रशंसा की।

लंदन में किंग चार्ल्स का संदेश 
लंदन के स्ट्रैंड क्षेत्र में सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कार्यक्रम की शुरुआत की और किंग चार्ल्स तृतीय का विशेष संदेश पढ़ा जिसमें उन्होंने योग को “विश्व शांति और स्वास्थ्य का मार्ग” बताया। किंग्स कॉलेज लंदन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने इसे भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को और प्रगाढ़ करने वाला क्षण बताया।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हजारों लोगों ने लिया भाग 
न्यूयॉर्क  स्थित  संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रंग-बिरंगी चटाइयों पर 1,200 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रख्यात स्वास्थ्य गुरु  दीपक चोपड़ा ने विशेष ध्यान सत्र का नेतृत्व किया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने कहा: “तनाव और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के दौर में योग जीवन को अधिक शांतिपूर्ण बनाने का मार्ग है।”
 जिम्बाब्वे की बस्तियों में भी पहुंचा योग 
 हरारे के बाहरी शहर  चिटुंगविजा में एक योग प्रशिक्षक एक्शन्स विन्या ने स्थानीय मधुशाला में योग कक्षाएं शुरू की हैं। अब ये कक्षाएं मानसिक और सामाजिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए  राहत और आत्मबल  का स्रोत बन रही हैं। 47 वर्षीय जॉन महवाया और 24 वर्षीय एडिनाह मकोसा जैसे प्रतिभागियों ने बताया कि योग ने उन्हें  मानसिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया।

योग दिवस की शुरुआत और वैश्विक यात्रा 
2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।आज यह दिवस  190+ देशों में मनाया जाता है। इसकी थीम “One Earth, One Health” भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान प्रस्तुत  ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा पर आधारित है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

संसदीय समिति ने दालों, तिलहनों का आयात बढ़ने पर चिंता जताई, सरकार ने कहा बढ़ रहा है उत्पादन

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। सरकार ने एक संसदीय समिति को बताया कि पिछले 10 वर्षों में दालों और खाद्य तेलों का घरेलू उत्पादन एक दशक पहले की तुलना में अधिक गति से बढ़ा है। दूसरी ओर सांसदों ने मांग को पूरा करने के लिए आयात पर भारत की निर्भरता पर चिंता जताई है। कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तुतीकरण में कहा गया कि 2023-24 में 156.6 लाख टन का आयात, खाद्य तेलों की घरेलू मांग का 56 प्रतिशत है।

सूत्रों ने कहा कि कृषि मंत्रालय ने 20 जून की बैठक में इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे कार्यों पर जोर दिया और कहा कि 2014-15 और 2024-25 के बीच तिलहन उत्पादन में 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तीसरे अग्रिम अनुमान में पिछले वित्त वर्ष में तिलहन उत्पादन 426.09 लाख टन होने का अनुमान है। इस तरह 2004-05 और 2014-15 के बीच 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

सूत्रों ने कहा कि देश पाम तेल की मांग को पूरा करने के लिए लगभग पूरी तरह से आयात पर निर्भर है। कुछ सांसदों ने अपेक्षाकृत सस्ते खाद्य तेल से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी खतरों का जिक्र किया। मंत्रालय ने कहा कि खाद्य तेल आयात पर भारत की भारी निर्भरता से सालाना 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का भार पड़ रहा है। 

Continue Reading

देश

पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी! हर महीने मिलेगी अब ज्यादा रकम

Published

on

पटना,एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह कर दिया गया है। यह बढ़ी हुई राशि जुलाई 2025 से हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि इस फैसले से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “बुजुर्ग हमारे समाज का कीमती हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

पंचायती राज प्रतिनिधियों के भत्ते में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज प्रतिनिधियों के भत्तों में भी इजाफा करने का ऐलान किया:

  • जिला परिषद अध्यक्ष: ₹20,000 → ₹30,000 प्रति माह
  • उपाध्यक्ष: ₹10,000 → ₹20,000 प्रति माह
  • मुखिया: ₹5,000 → ₹7,500 प्रति माह

इसके अलावा, मनरेगा योजनाओं में मुखिया को अब ₹10 लाख तक की योजना को स्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है, जो पहले ₹5 लाख तक सीमित था।

चुनावी माहौल में बड़ा राजनीतिक संदेश

इस घोषणा को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जेडीयू-बीजेपी गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाने की कोशिश में है, जबकि इंडिया गठबंधन भी अपने अभियान को आक्रामक रूप दे रहा है।

नीतीश सरकार की यह घोषणा न केवल सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि ग्रामीण सशक्तिकरण और पंचायती व्यवस्था को मजबूती देने का भी संकेत देती है।
 

Continue Reading

देश

चीन-पाक और बांग्लादेश मिलकर पका रहे भारत के खिलाफ खिचड़ी ! कुनमिंग में हुई ऐतिहासिक बैठक

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। चीन ने पहली बार पाकिस्तान और बांग्लादेश  के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक  आयोजित कर दक्षिण एशिया के कूटनीतिक संतुलन को नया मोड़ दे दिया है। यह बैठक कुनमिंग शहर (चीन के युन्नान प्रांत) में 19 जून को हुई, जिसमें तीनों देशों ने व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत के लिए यह घटनाक्रम सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि एक  गंभीर कूटनीतिक संकेत है कि उसके पारंपरिक पड़ोसी अब  चीन की छतरी के नीचे आकर एक नया समीकरण बना रहे हैं। 

बैठक के बाद तीनों देशों ने विशेष कार्य समूह (Working Group)” के गठन की घोषणा की, जो आपसी सहयोग के क्षेत्रों में ठोस परियोजनाओं को मूर्त रूप देगा।बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि रहे:

  •  चीन के उप विदेश मंत्री  सुन वेइदोंग 
  •  बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश सचिव रूहुल आलम सिद्दीकी 
  •  पाकिस्तान की विदेश सचिव अमना बलोच 
  •  पाकिस्तान के एशिया-प्रशांत विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी इमरान अहमद सिद्दीकी 
  • भारत के लिए रणनीतिक संकेत
  • भारत के लिए यह गठजोड़ एक चिंताजनक रणनीतिक संकेत  है, क्योंकि बांग्लादेश पूर्वोत्तर भारत के लिए भौगोलिक जीवनरेखा है। पाकिस्तान ने नवंबर 2023 से  चटगांव बंदरगाह से अपने जहाज भेजने शुरू किए हैं, जिससे बंगाल की खाड़ी में भारत की उपस्थिति कमजोर पड़ सकती है। भारत और बांग्लादेश के रिश्ते फिलहाल अस्थिर हैं, खासकर प्रधानमंत्री शेख हसीना की विदाई के बाद।
  • बदले समीकरण, बदली दोस्ती
  • सूत्रों के अनुसार,  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सेना ने शेख हसीना की सत्ता से विदाई में पर्दे के पीछे से भूमिका निभाई। शेख हसीना के हटते ही चीन ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से संपर्क तेज़ किया और अब आर्थिक, सामरिक सहयोग के ज़रिए एक नया गठजोड़ बन चुका है।चीन ने दावा किया कि यह बैठक  किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं है। मगर भारत इसे नेबरहुड फर्स्ट नीति पर सीधी चोट मानता है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ चीन की नज़दीकी, भारत के सुरक्षा, व्यापार और भू-राजनीतिक हितों  को कमजोर कर सकती है।
  • भारत को अब पड़ोसी देशों के साथ अपने रिश्तों की  पुनर्समीक्षा करनी होगी, विशेषकर बांग्लादेश के साथ। इस त्रिपक्षीय गठबंधन से यह स्पष्ट हो चुका है कि क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं , बल्कि बंदरगाहों, समुद्रों और आर्थिक नीतियों तक पहुंच चुकी है। कुनमिंग में हुई यह त्रिपक्षीय बैठक केवल कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक नई ध्रुवीयता की शुरुआत  है। भारत को अब अपनी रणनीतिक नीति को नए सिरे से परखना होगा वरना पड़ोस की बिसात पर चीन बाज़ी मार सकता है। 

Continue Reading

Trending