कोरबा
भूपेश बघेल को मंत्री लखनलाल का जवाब.. कहा ‘जिस फोटो को वायरल कर रहे हैं वह फ्लोरा मैक्स की नहीं, उत्कर्ष बैंक की’..
कोरबा और आसपास के इलाकों में एक चिटफंड कंपनी फ्लोरामैक्स ने बड़े पैमाने पर महिलाओं का विश्वास जीतते हुए उनके नाम पर बैंको से ऋण पास कराये है। वही लोन देने वाले बैंक ठगी का शिकार हुई महिलाओं में बैंक वसूली और किश्त अदा करने का दबाव बना रही है।
कोरबा/रायपुर, एजेंसी।: फ्लोरामैक्स चिटफण्ड कंपनी को लेकर मची सियासत के बीच राज्य के श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट का जवाब दिया है। अपने रिप्लाई में मंत्री लखनलाल देवांगन ने भूपेश बघेल के लिए ‘ठगेश’ शब्द का भी इस्तेमाल किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने एक पत्र को भी शामिल किया है।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने लिखा, ‘ठगेश भूपेश बघेल जी ये विष्णुदेव जी की सुशासन की सरकार है, आपके कार्यकाल में शुरू हुई फ्लोरा मैक्स कम्पनी पर हमनें ताला लगवाया है, मुख्य सरगना के साथ 12 लोग आज जेल मे हैं, आप जिस फोटो को वायरल कर रहे हैं वह फ्लोरा मैक्स के शुभारम्भ की नहीं उत्कर्ष बैंक के वर्षगांठ अवसर की है।’
ठगेश भूपेश बघेल जी ये विष्णुदेव जी की सुशासन की सरकार है, आपके कार्यकाल में शुरू हुई फ्लोरा मैक्स कम्पनी पर हमनें ताला लगवाया है, मुख्य सरगना के साथ 12 लोग आज जेल मे हैं, आप जिस फोटो को वायरल कर रहे हैं वह फ्लोरा मैक्स के शुभारम्भ की नहीं उत्कर्ष बैंक के वर्षगांठ अवसर की है।।।… https://t.co/NcCXDCunA6 pic.twitter.com/PKTC5tgkEn
— लखन लाल देवांगन (मोदी का परिवार) (@LakhanLalDewan1) January 13, 2025
क्या था भूपेश बघेल का ट्वीट?
Flora Max Chit Fund Company Korba News: इस ‘पहले भूपेश बघेल ने फ्लोरामैक्स चिटफंड कंपनी के मामले पर भाजपा और उनके नेताओं पर निशाना साधा था। भूपेश ने एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए दावा किया था कि, “ठगी करने वाली कंपनियों से भाजपा नेताओं का ही नाम जुड़ता है। इस बार करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी फ़्लोरोमैक्स का उद्घाटन करने में कृषि मंत्री लखनलाल देवांगन का नाम आ रहा है। पिछली बार भी भाजपा सरकार में चिटफंड कंपनियों के कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेताओं ने ही किया था। लूट-खसोट में भागीदारी भाजपा की पहचान बन गई है।”
गौरतलब है कि, कोरबा और आसपास के इलाकों में एक चिटफंड कंपनी फ्लोरामैक्स ने बड़े पैमाने पर महिलाओं का विश्वास जीतते हुए उनके नाम पर बैंको से ऋण पास कराये है। वही लोन देने वाले बैंक ठगी का शिकार हुई महिलाओं में बैंक वसूली और किश्त अदा करने का दबाव बना रही है। ठगी की शिकार हुई महिलायें कोरबा में जिलाधीश कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर ऋण माफ़ कराये जाने की मांग पर अड़ी हुई है। दूसरी तरफ सरकार का दावा है कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। कंपनी की संपत्ति को कुर्क भी किया जाएगा।
कोरबा
हसदेव आरती का प्रथम वार्षिकोत्सव 25 जुलाई को, देवशयनी एकादशी पर माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में होगा भव्य आयोजन
नमामि हसदेव सेवा समिति ने हसदेव नदी संरक्षण और जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों से सपरिवार सहभागिता की अपील की
कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली हसदेव आरती के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में आयोजित होगा।
नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण तथा नदी तटों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की पूर्णिमा को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक शामिल होते हैं। हसदेव आरती के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाला यह प्रथम वार्षिकोत्सव संत राम रूप दास महात्यागी जी, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, छत्तीसगढ़ ‘रामाश्रय’ श्री हरिहर क्षेत्र केदार, मदकू द्वीप के सानिध्य में संपन्न होगा। धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम को विशेष रूप से देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर, नगर पालिक निगम, कोरबा उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में हितानंद अग्रवाल, श्रीमती धन कुमारी गर्ग, श्रीमती उर्वशी राठौर तथा अजय कुमार चन्द्रा, सभी महापौर परिषद सदस्य, नगर पालिक निगम, कोरबा अपनी सहभागिता देंगे।
नमामि हसदेव सेवा समिति ने जिले के नागरिकों, श्रद्धालुओं तथा प्रकृति प्रेमियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर हसदेव नदी संरक्षण के संकल्प को मजबूत करें तथा धार्मिक और सामाजिक दायित्व के इस अभियान में सहभागी बनें।
विदित रहे कि नमामि हसदेव सेवा समिति का यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि हसदेव नदी और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में आयोजित हसदेव आरती के प्रथम वार्षिकोत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
कोरबा
सब्जी से भरी पिकअप हादसे का शिकार:कोरबा में बिजली खंभे से टकराई, चालक घायल, 3 घंटे तक बिजली रही बंद
कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे कनकी भादा के पास सब्जी से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे और सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। वहीं, वाहन की रफ्तार भी तेज थी। कोरबा से बिलासपुर जा रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा जड़ से टूटकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद पिकअप रेलिंग तोड़ते हुए उसमें जा घुसी। गनीमत रही कि पीछे आ रहे राहगीर और दोपहिया वाहन सवार हादसे की चपेट में नहीं आए।

राहगीरों ने घायल चालक को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत चालक को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।
सड़क पर गिरे हाईटेंशन तार, बढ़ा खतरा
खंभा टूटने के बाद हाईटेंशन तार सड़क पर गिर गए थे। बिजली चालू होने के कारण राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया था। लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी।
बिजली विभाग ने बंद की सप्लाई
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद टूटे खंभे को हटाने और तारों की मरम्मत का काम शुरू किया गया।
3 घंटे तक प्रभावित रही बिजली
हादसे के कारण कनकी भादा और आसपास के गांवों में करीब 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली बहाल की गई।
चालक की हालत खतरे से बाहर
पुलिस के अनुसार, चालक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में बारिश और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस वाहन के दस्तावेज और चालक के लाइसेंस की जांच कर रही है।
कोरबा
अरुण साव को काले झंडे नहीं दिखा सके कार्यकर्ता:पुलिस ने पहले ही हिरासत में लिया, छात्रों के समर्थन में निकले थे युवा कांग्रेस-NSUI कार्यकर्ता
कोरबा। कोरबा में गुरुवार को प्रदेश के प्रभारी मंत्री और उप-मुख्यमंत्री अरुण साव के दौरे के दौरान युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने की तैयारी की थी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया।
दिल्ली में छात्रों के साथ हुए कथित बल प्रयोग और अभद्र व्यवहार के विरोध में युवा कांग्रेस और NSUI ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मंत्री के आगमन से पहले ही पुलिस ने काले झंडे लेकर पहुंच रहे कई कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों पर कथित अत्याचार बंद करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन से पहले ही कार्यकर्ताओं को हिरासत में
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए झंडा दिखाए जाने से पहले ही मौके पर पहुंचकर दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इन कार्यकर्ताओं को मानिकपुर चौकी में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया।
गिरफ्तार किए गए नेताओं में युवा कांग्रेस और NSUI के प्रदेश महासचिव विशाल सिंह, प्रतीक पांडे, भानु भगत, आशीष बंजारे, नवनीत सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
‘न्याय मिलने तक जारी रहेगा उग्र प्रदर्शन’
हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदेश महासचिव विशाल सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर छात्रों के साथ लगातार अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन छात्र अब चुप नहीं बैठेंगे।
विशाल सिंह ने चेतावनी दी, “छात्र अब उग्र हो गए हैं। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और छात्रों के साथ न्याय नहीं होता, तब तक हमारा उग्र प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार को तानाशाही रवैया छोड़ना होगा।” घटना के बाद कोरबा शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
