छत्तीसगढ़
रायपुर निगम बजट…इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और ट्रेड टावर बनेंगे:वर्किंग विमेंस हॉस्टल, युवाओं को हाईटेक लाइब्रेरी, दिव्यांग पार्क और बच्चों के लिए प्ले जोन बनाए जाएंगे
रायपुर,एजेंसी। रायपुर नगर निगम में मेयर मीनल चौबे ने 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश कर दिया है। शहर में तीन जगहों पर वर्किंग विमेंस हॉस्टल और विमेन रेस्ट रूम बनाए जाएंगे, जिसमें सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी होंगे। बच्चों के लिए प्ले जोन, युवाओं के लिए लाइब्रेरी का ऐलान किया गया है।
पब्लिक प्लेस पर महिला सुरक्षा के तहत सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 20 लाख का प्रावधान है। स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेन-देन का प्रशिक्षण मिलेगा। दिव्यांगों के लिए 10 करोड़ की लागत से दिव्यांग पार्क बनेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, क्रिस्टल आर्केड कॉमर्शियल हब और ट्रेड टावर भी बनाए जाएंगे।
मेयर पीले रंग की मखमली फाइल में बजट लेकर निगम कार्यालय पहुंची थीं। फाइल में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो छपी है। इस दौरान मीनल ने कहा कि पिछले महापौर ने लगभग 2000 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था, उसमें सिर्फ 850 करोड़ रुपए ही खर्च हुए। हमारा जो बजट है वास्तविकता का बजट है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने इसे फेलियर बजट कहा है। साहू के मुताबिक बजट में मूलभूत सुविधाओं की बात नहीं है। गौ संरक्षण के लिए गौ अभयारण्य बनाने का कोई प्रावधान नहीं है। मच्छरों के उन्मूलन के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं है।

विपक्ष बोला- फेलियर बजट
मीनल चौबे ने कहा- 15 साल के बाद भाजपा के मेयर के रूप में मैंने अपना पहला बजट पेश किया, हमने सभी क्षेत्रों के विकास के लिए बजट में सभी चीजों को शामिल किया है। बजट में जिन चीजों का उल्लेख किया है वह सभी कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे।
मीनल बोलीं पिछले महापौर ने लगभग 2000 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था, उसमें सिर्फ 850 करोड़ रुपए ही खर्च हुए। हमारा जो बजट है वास्तविकता का बजट है। हम जितना अनुमान लगा रहे हैं उन सभी कामों को किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने इसे फेलियर बजट कहा है। साहू के मुताबिक बजट में मूलभूत सुविधाओं की बात नहीं है। गौ संरक्षण के लिए गौ अभयारण्य बनाने का कोई प्रावधान नहीं है। मच्छरों के उन्मूलन के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं है।
तालाबों के संरक्षण के लिए कोई विशेष व्यवस्था नही की गई।
कांग्रेस पार्षद आकाश तिवारी ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार में विश्वास की कमी है जो इतना कम बजट पेश किया है। इस बजट में ट्रैफिक व्यवस्था कुछ सुधारने की बात कही गई है। लेकिन शहर में जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक समस्या वाले तात्यापारा चौक चौड़ीकरण को लेकर कुछ नहीं है।
इस बजट में कोई नई बात नहीं थी , पहले भी बुजुर्गों के बाबू की कुटिया और ओपन जिम था वहीं इस बजट में शामिल है। निगम की बीजेपी सरकार के पहले बजट से स्पष्ट हुआ है कि इनकी कथनी और करनी में अंतर है।
बजट में महिलाओं के लिए क्या खास?
- रायपुर में तीन जगहों पर वर्किंग विमेंस हॉस्टल बनेगा।
- पब्लिक प्लेस पर विमेंन रेस्ट रूम भी बनेंगे। जिसमें सैनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी होंगे।
- सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा के तहत सर्विलेंस कैमरे लगेंगे। 20 लाख का प्रावधान किया गया है।
- निगम क्षेत्र में महिला टॉयलेट में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे। 25 लाख का प्रावधान है।
- महिला स्वावलंबन और रोजगार के लिए राज्य शासन द्वारा 10 करोड़ की राशि दी गई है। इस राशि से गारमेंट फैक्टरी का संचालन किया जाएगा। जिससे स्थानीय महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक समृद्धि प्रदान की जाएगी।
- स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके परिवार के सदस्यों को शासन के अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा।
- वेंडिंग जोन को विकसित किया जाएगा। साथ ही मार्केट डेवलपमेंट प्लान के तहत बाजारों को विकसित किया जाएगा।
- तृतीय लिंग के समूहों को चिन्हांकित कर उनको / उनके रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें और आर्थिक/सामाजिक रूप से सशक्त बन सके।
पिछला कार्यकाल सपनों के नाम रहा- मीनल
- मेयर ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल वार्षिक 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार का बजट था, केवल 819 करोड़ 19 लाख 30 हजार का खर्च किया गया।
- वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल वार्षिक 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार का बजट था, इसमें केवल 889 करोड़ 66 लाख 87 हजार का व्यय किया गया।
- वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल वार्षिक 1475 करोड़ 15 लाख 23 हजार रूपए बजट था, इसमें केवल 980 करोड़ 58 लाख 90 हजार का व्यय किया गया।
बजट की बड़ी बातें
- महादेव घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान
- व्यापार के लिए 2 सौ 19 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, कमर्शियल हब और ट्रेड टावर बनेंगे।
- दिव्यागजनों के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से दिव्यांग पार्क, दिव्यांग फ्रेंडली भवन और टॉयलेट का किया जाएगा निर्माण
- तालाबों के संवर्धन के लिए 30 करोड़ रूपए का प्रावधान
- यातायात व्यवस्था सुधारने शहर के 18 प्रमुख चौक चौराहों और मार्गों का 61 करोड़ रुपए का प्रावधान
- अमृत मिशन योजना में छुटे हुए इलाकों में नई टंकियों और पेयजल लाइन का विस्तार का प्रावधान
- पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान
- राजस्व वसूली के लिए डोर -टू – डोर सर्व के लिए नियुक्त की जाएगी एजेंसी
- खेल मैदानों में 5 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से लाइट की व्यवस्था होगी।
- भाठागांव से रायपुरा ,Nh 53 से अग्रसेन धाम, BSNL ऑफिस मोवा अटारी रोड तक सवा दो करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रावधान
- साइंस सेंटर रिंग रोड नंबर 3 , मोवा मेन रोड से अशोक आइकन तक सवा करोड़ रूपए की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रावधान
- जलभराव रोकने शहर के अलग अलग इलाकों में 2 सौ करोड़ रुपए से नाला निर्माण का प्रावधान
- वाटर हार्वेस्टिंग के 900 रीचार्जिंग पिट का तैयार होगा।
मेयर बोलीं- बेटी अब बेबस नहीं..
मेयर मीनल ने अभिभाषण से पहले ये लाइनें पढ़ीं ।
” बेटी अब बेबस नहीं, कहानी नई लिख रही है,
हाथों में कलम लिए, शहर की तकदीर गढ़ रही है।
रायपुर की गलियों से चलकर, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ी, वही बेटी, अब शहर की एक नई पहचान लिख रही है।

मेयर ने 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश किया।
इस बार के बजट पिछले साल की तुलना में करीब 400 करोड़ रुपए की कटौती की गई है।

कोरबा
बांकीमोंगरा क्षेत्र का निगरानी बदमाश धरम पुलिस के गिरफ्त में,,, 40 से अधिक अपराध दर्ज बांकी थाने में, इस बार कर दी 40 लाख का लोहा चोरी….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोंगरा :- कुछ माह पहले दिनांक 17 फरवरी को प्रार्थी अनीश कुमार सिंह पिता शतेन्द्र सिंह निवासी कटघोरा स्थाई पता सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश ने थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराया कि आर. एस. इन्फा प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा सुराकछार से सेन्दुरगढ़ पसान तक निर्माणाधीन रेलवे लाईन में ओवर हेड इलेक्ट्रिकल विद्युत पोल गड़ाकर विद्युत लाईन बिछाकर कार्य किया जा रहा था जिसमें चोरी द्वारा बड़ी मात्रा में समानों की चोरी कर ली गई है जिसकी मशरूका लगभग 42 लाख रुपए है ।
चोरी की गई समान में लगभग 100 नग रेलवे विद्युत खंभा और लोहे के अन्य बहुत सारे समान चोरी कर ली गई है जो बांकी 04 नंबर बायपास रोड किनारे स्थित वैचिंग प्लांट के पास डम्प कर रखा गया था ।

शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बाँकी मोगरा चमन लाल सिंहा ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जिनके दिशा निर्देश पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 35/2026 धारा 303 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचक सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव के विवेचना के दौरान प्रकरण में चोरी गई मशरूका रेलवे विद्युत खंभा का थाना अकलतरा में धारा 106 बीएनएस के प्रकरण में ट्रक क. सीजी 10 आर 1744 के साथ जप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई जो प्रार्थी गवाहों के साथ जाकर तस्दीक किया गया जो सही पाया गया ।
ट्रक वाहन स्वामी से पूछताछ पर बताया गया कि धरम सिंह राजपूत निवासी बांकीमोंगरा एवं फिरोज उर्फ राजा खान निवासी कुसमुण्डा के द्वारा उक्त ट्रक को कोयला ट्रांसपोर्टिंग हेतु किराये में लिया गया था, पर वाहन का चालक अशोक चौहान उन आरोपियों के साथ मिलकरउसमें चोरी का सामान ले गए थे।
• निगरानी बदमाश आरोपी धरम राजपूत पर बांकी थाने में पूर्व से अब तक लगभग 40 अपराधिक मामले दर्ज है, जिसमें चोरी, डकैती, लूटपाट, गोली कांड, लोहा चोरी, कोयला चोरी जैसी बहुत सारे संगीन मामले दर्ज है।
• आरोपी फिरोज उर्फ राजा खान जो पूर्व में डीज़ल चोरी का सरगना एवं महारत हासिल कर चुका है ।
आरोपियों की जानकारी के बाद आरोपी धरम राजपूत और फिरोज उर्फ राजा खान फरार चल रहे थे, 13/05/2026 को स्थाई वारंट पता तलाश हेतु टीम गठित कर ग्राम पाली रवाना किया गया था जहां मुखबीर के सूचना पर प्रकरण के आरोपी धरम सिंह राजपूत एवं राजा खान उर्फ फिरोज को हिरासत में ले लिया गया और थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसमें दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया, आरोपी धरम सिंह राजपूत के निशादेही पर अपराध में प्रयुक्त गैस सिलेण्डर, कटर को जप्त किया गया एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कटघोरा में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को उपजेल कटघोरा में दाखिल कर दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार रेलवे का सामान चोरी करने के बाद उसे खपाने चांपा की ओर गए थे जहां इतने संख्या में चोरी का सामान खपत न होने के कारण उसका सारा चोरी का सामान आरोपियों के द्वारा अमरताल के नहर में पलटी कर दिया गया था जहां से उस सामान को अकलतरा थाना द्वारा कब्जे में लिया गया था जो अब अकलतरा थाने में जप्त है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक चमन सिन्हा, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव, नरेन्द्र टेकाम, प्र.आर. राजेश कंवर, आर. रोहित राठौर, आर. हरीश मरावी, आर रघुवीर प्रताप की भूमिका सराहनीय रही।
छत्तीसगढ़
रायगढ़ : रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायगढ़ जिले के 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था भक्ति और उत्साह के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। वर्षों से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के दर्शन की अभिलाषा संजोए बुजुर्गों और ग्रामीणों के लिए यह अवसर किसी वरदान से कम नहीं था।

भक्तिमय विदाई और गगनभेदी जयघोष
श्रद्धालुओं को रायगढ़ जिला पंचायत परिसर से बसों के माध्यम से बिलासपुर रेलवे स्टेशन भेजा गया, जहाँ से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या प्रस्थान करेंगे। इस जत्थे में 84 ग्रामीण और 28 शहरी क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हैं। रवानगी के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहा, जहाँ परिजनों ने भावुक मन से अपने प्रियजनों को विदा किया।
मुख्यमंत्री की पहल सपनों को मिले नए पंख
श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने उन लोगों का सपना सच कर दिया है, जो आर्थिक बाधाओं के कारण अयोध्या जाने में असमर्थ थे। महिला श्रद्धालु ने कहा कि बचपन से रामायण में राम जन्मभूमि के बारे में सुना था, पर साक्षात दर्शन का सौभाग्य आज मिल रहा है। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कई वृद्ध यात्रियों ने इसे प्रभु का साक्षात बुलावा बताते हुए शासन की इस पहल को सराहनीय बताया।
सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। सभी यात्रियों का अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। यात्रा के दौरान निःशुल्क भोजन, आवास और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की एक विशेष टीम भी जत्थे के साथ भेजी गई है। जिला प्रशासन ने यात्रियों को भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि शासन का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सम्मानजनक तीर्थ यात्रा कराना है।
छत्तीसगढ़
दुर्ग : किसान हित में बड़ा कदम: अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से 876 किसानों को मिलेगी निर्बाध बिजली
दुर्ग। प्रदेश सरकार शासन किसानों की सुविधा, उनकी आय में वृद्धि और खेती को अधिक सुरक्षित एवं लाभकारी बनाने के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। खरीफ फसल के दौरान सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध रहे और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे प्राथमिकता में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। सरकार का प्रयास है कि बिजली खेती में बाधा नहीं, बल्कि किसानों की मजबूती का आधार बने।

आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन दुर्ग और विद्युत विभाग ने किसानों की सुविधा एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कन्हारपुरी में 3.15 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक उर्जीकृत किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के किसानों के लिए राहतभरी सौगात माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा किए गए इस सुदृढ़ीकरण कार्य से धमधा वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी, जातघर्रा, परसबोड़, खपरी, धरमपुरा, बिरझापुर और बसनी के लगभग 876 कृषि उपभोक्ताओं को अब बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। कृषि पंपों के लिए अलग ट्रांसफार्मर की व्यवस्था किए जाने से ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे सिंचाई व्यवस्था अधिक सुचारू होगी और समय पर पानी मिलने से फसल नुकसान की आशंका भी कम होगी। किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके, इसके लिए विभाग द्वारा हर संभव तकनीकी कवायद की जा रही है ताकि जल का बेहतर उपयोग हो और खेती प्रभावित न हो। पूर्व में उपकेंद्र में 3.15 एमवीए एवं 05 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित थे। अब अतिरिक्त ट्रांसफार्मर जुड़ने से उपकेंद्र की कुल क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे आने वाले समय में बिजली आपूर्ति और अधिक मजबूत एवं स्थिर होगी। यह पहल न केवल किसानों को तत्काल राहत देगी, बल्कि उनकी उत्पादन क्षमता और आय बढ़ाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन में किसानों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े, यह विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रशासन और विद्युत विभाग की यह किसान हितैषी पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
