Connect with us

कोरबा

कुदमुरा समाधान शिविर में प्राप्त शत प्रतिशत आवेदनों का किया गया निराकरण

Published

on

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल भवन कुदमुरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीईओ जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती कौशाम्बी गबेल द्वारा सुशासन तिहार के सभी चरणों की जानकारी देते हुए कुदमुरा कलस्टर में प्राप्त आवेदन और इसके निराकरण का विवरण दिया गया। उन्होंने बताया गया कि कलस्टर में प्राप्त कुल 3656 आवेदन में 3656 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।


     समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं अपने विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी कड़ी में विद्युत विभाग अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या होने पर ट्रोल फ्री नम्बर 1912 में कॉल कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं। कुदमुरा में विद्युत सब स्टेशन की मांग की गई थी, जिसे योजना में सम्मिलित कर लिया गया है। जो कि टेन्डर की प्रक्रिया में है ।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व सभी ग्रामीणजनों को सभी विभागों की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ उठाने कहा गया। अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती बिजमोती राठिया द्वारा ग्रामीणजनों ने जो भी आवेदन दिये हैं उसका शतप्रतिशत निराकरण करने की बात कही गई।
शिविर में ग्राम पंचायत तौलीपाली को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र जारी किया गया। साथ ही मनरेगा कार्ड 04, राशनकार्ड 13, पेंशन 90, आवास स्वीकृति 05, मृत्यु प्रमाण पत्र 01, आदिम जाति सहकारी मर्यादित समिति कुदमुरा के द्वारा केसीसी हेतु चेक, तहसीह भैसमा द्वारा ऋण पुस्तिका, वन अधिकार पत्रक एवं कृषि विभाग द्वारा पावर बिडर मशीन, हितग्राहियों को उक्त योजनाओं से लाभान्वित किया गया ।
शिविर में बृजमोहन राठिया मण्डल अध्यक्ष, जनपद सदस्य जयानन्द राठिया, श्रीमती गंगोत्री कंवर क्षेत्र, श्रीमती फलमती राठिया, कुदमुरा कलस्टर में सम्मिलित 08 ग्राम पंचायत, बरपाली, चचिया, जिलगा, कटकोना, कुदमुरा, मदनपुर, पसरखेत, तौलीपाली के समस्त सरपंच, उपसरंपच एवं पंच, शिविर नोडल अधिकारी सरोज महिलांगे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा, सहायक नोडल श्रीमती कौशाम्बी गबेल जनपद कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कुदमुरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा


जम्मूकश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दुर चलाया गया। जिसके तहत् “हम सेना के साथ है”, “ऑपरेशन सिन्दुर के साथ राष्ट्र“, “भारत माता की जय“, “वन्दे मातरम”, “जय हिन्द“ इस कथन के साथ ग्राम पंचायत कुदमुरा के शिविर स्थल से तिरंगा यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी -कर्मचारी, एवं ग्रामीणजनों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रेम, निष्ठा व्यक्त करते हुए देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सांसद ज्योत्सना महंत ने महिला दिवस पर महिला पत्रकारों से आत्मीय संवाद कर किया सम्मानित

Published

on

कोरबा। इंटरनेशनल वूमेंस डे के अवसर पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने निवास पर अंचल की महिला पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे संवाद किया और उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की भूमिका, चुनौतियों, राजनीति में भागीदारी और सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।
सांसद श्रीमती महंत ने महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिलाएँ समाज की प्रेरक शक्ति हैं और परिवार से लेकर समाज के निर्माण तक उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, मीडिया सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान संसद में महिला सांसदों की कम संख्या को लेकर सवाल उठे। पूछा गया कि जब देश की आधी आबादी महिलाएँ हैं, तो संसद में उनकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम क्यों है। इस सवाल पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि संख्या कम होने के बावजूद महिला सांसद अपनी बातों को मजबूती से रखती हैं और संसद में प्रभावी भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ राजनीति के उच्चतम स्तर पर भी पूरी क्षमता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं।
सांसद श्रीमती महंत ने आगे कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण शिक्षा और समान अवसरों से ही संभव है। इसलिए समाज और परिवार को बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत ने महिला पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है तथा महिला पत्रकार समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने महिला दिवस पर सभी महिला पत्रकारों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम कोरबा प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, सदस्य प्रीतम जायसवाल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला पत्रकार राजश्री गुप्ते, रेणु जायसवाल, मिली, लाली, सिमरन कौर, रजनी चौहान, प्रतिमा सरकार, वर्षा चौहान, आशा, निर्मला, कृतिका और सुमन जायसवाल उपस्तित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा और विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा-चांपा NH पर लगाए गए पौधे सूखने की कगार पर:सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटे गए पेड़ों की भरपाई के रूप में लगाया गया था

Published

on

कोरबा। कोरबा-चांपा मुख्यमार्ग 149B पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सड़क किनारे हजारों पौधे लगाए थे। इन पौधों को सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटे गए पेड़ों की भरपाई के रूप में लगाया गया था, लेकिन उचित देखभाल नहीं मिलने से अब ये पौधे सूखने लगे हैं। पानी की कमी और रखरखाव के अभाव में कई पौधे नष्ट हो चुके हैं।

सड़क किनारे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेकेदार की लापरवाही के कारण पौधों को समय पर पानी नहीं मिल रहा है। नतीजतन हजारों पौधे सूखकर खत्म हो चुके हैं।सड़क निर्माण के समय विभाग ने दावा किया था कि काटे गए पेड़ों की जगह बड़ी संख्या में नए पौधे लगाए जाएंगे, लेकिन वर्तमान स्थिति उस दावे से अलग दिखाई दे रही है।

करोड़ों खर्च के बाद भी कम बचे पौधे

पौधरोपण के लिए विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद वर्तमान में बहुत कम पौधे ही जीवित नजर आ रहे हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बड़ी राशि खर्च करने के बाद भी पौधों की उचित देखभाल नहीं हो रही है, जिस पर NHAI को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली की जरूरत

फरसवानी, उच्चभीट्टी, पताडी, उरगा जैसे इलाकों में कई बड़े औद्योगिक संयंत्र स्थापित हैं। इन संयंत्रों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण आसपास रहने वाले लोगों को पहले से ही परेशानी होती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में हरियाली की कमी पर्यावरण संतुलन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

सैकड़ों गांवों को जोड़ता है यह मार्ग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि पौधों की देखरेख इसी तरह होती रही तो आने वाले समय में इस मार्ग पर हरियाली समाप्त हो सकती है। कोरबा-चांपा नेशनल हाईवे से सैकड़ों गांव जुड़े हैं। यह मार्ग उरगा के पास भारतमाला मुख्य मार्ग से भी जुड़ता है, जिससे बिलासपुर, रायपुर सहित कई स्थानों के लिए लोग आवागमन करते हैं।

ऐसे में इस मार्ग पर हरियाली का बने रहना पर्यावरण और स्थानीय लोगों की सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

इंडिया की जीत पर कोरबा में जश्न:सड़कों पर उतरे लोग, जमकर आतिशबाजी की गई, बांटी मिठाइयां

Published

on

कोरबा। रविवार रात T20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद पूरे कोरबा शहर में जश्न का माहौल देखा गया। मैच के शुरुआती रुझानों से ही लोगों में उत्साह था और वे जश्न मनाने लगे थे।

शहर के अप्पू गार्डन में मैच के लाइव प्रसारण के लिए एक बड़ा प्रोजेक्टर लगाया गया था। मैच शुरू होने से पहले ही यहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। दर्शकों के लिए बैठने और खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई थी। ढोल की थाप पर लोग झूमते हुए नजर आए।

इसी तरह शहर के मध्य अग्रसेन चौक पर भी व्यापारियों की ओर से प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी। यहां भी बड़ी संख्या में आम जनता मैच का आनंद लेने के लिए एकत्रित हुई। रेलवे फाटक ओवरब्रिज के पास भी प्रोजेक्टर पर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया गया। हर चौके और छक्के पर दर्शक खुशी से झूम उठे।

केक काटकर सेलिब्रेशन

इसके अलावा पुरानी बस्ती, सीतामढ़ी, SECL कॉलोनी, मानिकपुर और दादर बस्ती सहित कई अन्य स्थानों पर भी प्रोजेक्टर लगाए गए थे। दादर बस्ती में तो जीत की घोषणा से पहले ही लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया था।

महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका स्थित पतंजलि चिकित्सालय की एलईडी स्क्रीन पर भी T20 विश्व कप फाइनल का सीधा प्रसारण किया गया। यहां भी दर्शकों की भारी भीड़ ने मैच का आनंद लिया और जीत का जश्न मनाया।

शहर में जमकर आतिशबाजी

भारत की जीत के बाद पूरे शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। T20 मैच के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी। चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात था और लगातार गश्त की जा रही थी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677