छत्तीसगढ़
24.72 लाख किसानों के खातों में 13320 करोड़ ट्रांसफर:छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना की राशि जारी, सीएम साय बोले- आज शुभ दिन
बालोद, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना के तहत मंगलवार को किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि प्रदान की गई। इसमें 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की गई है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, मोदी की एक और गारंटी पूरी हो रही है। बालोद जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम से हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा वर्चुअली शामिल हुए। प्रदेश में 151 जगह इसका वर्चुअली आयोजन किया गया।
साय बोले- आज का दिन शुभ
सीएम साय ने कहा कि, आज शुभ दिन है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के खातों में आदान सहायता राशि ट्रांसफर की गई है। इनमें 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं, जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है। इसी तरह 2829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है।
मोहन यादव ने कहा- छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारी राशि दी है। इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। पीएम ने महिलाओं का सम्मान किया। किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाईं, जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। बीजेपी की सरकार बने महज 3 महीने हुए हैं, लेकिन इस थोड़े से वक्त में बड़ा काम आगे बढ़ा। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा चुनाव में अच्छे-अच्छे गणित फेल कर दिए। 15 साल छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह की सरकार रही। उस दौरान चारों तरफ विकास हुआ। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन कोई नहीं भूल सकता। 500 साल के कड़े संघर्ष के बाद आज अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमारे श्री रामलला मुस्कुरा रहे हैं।
आज तक इतनी धान खरीदी नहीं हुई
प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि आज तक कभी भी इतनी धान खरीदी नहीं हुई, जितनी हमने की है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र में जो व्यवस्था हमने की, उसमें बारदाने की कोई कमी नहीं हुई। ऑनलाइन और डायरेक्ट टोकन की व्यवस्था भी की गई थी। 48 घंटे के अंदर हमने राशि भी किसान के खातों में दिए। मंत्री बघेल ने कहा कि हमने वादा किया था कि हम एकमुश्त राशि किसानों को देंगे और आज हमने अंतर की राशि भी दे दी है। 2 साल का बोनस भी हमने किसानों को दिया। उन्होंने कहा कि, किसानों को 18 लाख मकान देने का वादा किया था। मकान बनने भी शुरू हो गए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार की पहली किश्त भी महिलाओं के खाते में आ गई है।
28 करोड़ के 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण-भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री साय ने 28 करोड़ से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। इनमें 20 करोड़ 87 लाख की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण और 07 करोड़ 12 लाख की लागत के 45 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। कार्यक्रम में सांसद मोहन मंडावी भी शामिल हुए।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
