Connect with us

छत्तीसगढ़

बीजापुर जिले में 15 किलो IED बरामद:कांडलापर्ती में 5 किलो , ग्राम मुनगा में 10KG वजनी IED नष्ट किया

Published

on

बीजापुर,एजेंसी। बीजापुर जिले के 2 अलग अलग क्षेत्र से 15 किलो IED बरामद किया गया है। ग्राम कांडलापर्ती में 5 किलोग्राम वजनी आईईडी प्लांट किया मिला। सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी और जिला बल की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इसके बाद इलाके में तलाशी के दौरान नक्सलियों का एक डम्प भी पकड़ा गया। मामला भोपालपटनम् थाना क्षेत्र का है। वहीं, जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगा-पेद्दाकोरमा इलाके में 10 किलोग्राम वजनी इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

मौके पर ही IED निष्क्रिय

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 28 दिसंबर को की गई। कांडलापर्ती कैंप से निकली संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इसी दौरान कांडलापर्ती रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलोग्राम का आईईडी मिला।

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सीआरपीएफ की बम निरोधक दस्ते (बीडीडी) ने आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

नक्सलियों का एक डम्प भी बरामद

आईईडी नष्ट करने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान तेज किया। इस दौरान नक्सलियों का एक डम्प बरामद हुआ।

डम्प से 20 नग पटाखे/सुतली बम, वायरलेस सेट की बैटरी, मोबाइल बैटरी व चार्जर, कार्डेक्स वायर व प्रेशर स्विच, माओवादी वर्दी, बिजली का तार, टूल्स, तिरपाल व माओवादी दस्तावेज सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।

सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा।

गंगालूर थाना क्षेत्र के मुनगा से 10 किलो IED बरामद।

गंगालूर थाना क्षेत्र के मुनगा से 10 किलो IED बरामद।

मुनगा में 10 किलो IED बरामद

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगा-पेद्दाकोरमा इलाके में 10 किलोग्राम वजनी इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई डीआरजी बीजापुर, गंगालूर थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत मुनगा-पेद्दाकोरमा क्षेत्र में गश्त और डिमाइनिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुनगा रोड से कुछ दूरी पर एक पगडंडी मार्ग पर माओवादियों द्वारा छिपाकर लगाया गया यह आईईडी मिला। इसकी सूचना तुरंत बीडीएस बीजापुर की टीम को दी गई।

बीडीएस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए आईईडी को निष्क्रिय किया और सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़े जान-माल के नुकसान को टाल दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और पेशेवर कार्यप्रणाली के कारण माओवादियों की यह साजिश विफल हो गई। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार

दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

Continue Reading

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677