Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की 26 ट्रेनें कैंसिल…कुछ के बदले रूट:अगस्त में मुंबई-हावड़ा रूट पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी-चौथी लाइन जोड़ने का काम

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर रेलवे जोन में इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के चलते हावड़ा-मुंबई रूट की 26 ट्रेनों को 23 अगस्त से 30 अगस्त तक कैंसिल कर दिया गया है। कई गाड़ियां बदले रूट से चलाई जाएगी। बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को जोड़ने का काम होगा।

वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में बाद-मथुरा जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन को मथुरा स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा। जिस कारण एक और दो अगस्त को इस रूट के ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

ट्रेनें कैंसिल कर रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबतें।

ट्रेनें कैंसिल कर रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबतें।

कई परियोजनाओं पर चल रहा काम

रेल प्रशासन ने कहा है कि, इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ ही दूसरी जोन में कई परियोजनाओं पर एक साथ काम चल रहा है। इसमें बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है, यह व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर और दक्षिण भारत से जोड़ती है।

ट्रेनों के परिचालन को और भी सुचारू और नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना और यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में वृद्धि होगी।

206 KM पर तीसरी और चौथी लाइन कनेक्टिविटी

बिलासपुर से झारसुगड़ा के बीच 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन का निर्माण पूरा किया गया है। इसके तहत बिलासपुर-झारसुगड़ा सेक्शन के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा।

किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन को चौथी रेललाइन में जोड़ने का यह काम 24 अगस्त से 26 अगस्त तक किया जाएगा। रेल यात्रियों को कम से कम असुविधा हो इसलिए ये काम किए जा रहे हैं। हालांकि, रेल विकास से संबधित इस कार्य के लिए इन ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा। लेकिन, आने वाले समय में यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 23 से 26 अगस्त तक टाटा से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 24 से 27 अगस्त तक को बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 23 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 22 अगस्त को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 24 अगस्त को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 अगस्त को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 27 अगस्त को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 27 अगस्त को पूरी से चलने वाली 20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 30 अगस्त को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर–पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 23 अगस्त को उदयपुर से चलने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 24 अगस्त को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 27 अगस्त को गया से चलने वाली 22358 गया-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 29 अगस्त को कुर्ला से चलने वाली 22357 कुर्ला-गया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 27 अगस्त को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 29 अगस्त को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 22 अगस्त को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 अगस्त को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 21 अगस्त को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 24 अगस्त को रक्सोल से चलने वाली 17006 रक्सोल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 23, 25 और 26 अगस्त को कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25, 27 और 28 अगस्त को शालीमार से रवाना होने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

रद्द होने वाली पैसेंजर गाड़ियां

  • 24 से 27 अगस्त तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • 24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
  • 24 से 27 अगस्त तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • 23 से 26 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

  • 23 अगस्त को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगड़ा, टिटिलागढ़, लखोली, रायपुर होकर चलेगी।
  • 25 अगस्त को पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर, लखोली, टिटिलागढ़, झारसुगड़ा होकर चलेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

  • 24 से 27 अगस्त तक गोंदिया और झारसुगड़ा से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया-झारसुगड़ा- गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • 23, 25 और 26 अगस्त को निजामुद्दीन से चलने वाली 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
  • 25, 27 और 28 अगस्त को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर यह गाड़ी बिलासपुर से ही निजामुद्दीन के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

बाद-मथुरा स्टेशन में होगा काम, ट्रेनों के बदले रूट

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में बाद मथुरा जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन को मथुरा स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इस पर चलने वाली ट्रेनें 1 से 2 अगस्त तक बदले हुए रूट से चलाई जाएगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

31 अगस्त को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी–योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा–मितावली–खुर्जा–मेरठ सिटी होकर रवाना होगी।

1 अगस्त को शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर से चलने वाली 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-गाजियाबाद- मितावली-आगरा होकर रवाना होगी।

1 अगस्त को फिरोजपुर से चलने वाली 20424 फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शकूर बस्ती- गाजियाबाद- मितावली- आगरा होकर रवाना होगी।

2 अगस्त को निजामुद्दीन से चलने वाली 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निजामुद्दीन -गाजियाबाद- मितावली- आगरा होकर रवाना होगी।

1 अगस्त को विशाखापट्‌टनम से चलने वाली 20807 विशाखापट्‌टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा– मितावली–गाजियाबाद–नई दिल्ली होकर रवाना होगी।

1 और 2 अगस्त को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मेरठ सिटी-खुर्जा- मितावली-आगरा होकर रवाना होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा:प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब, 3 महीने का चावल एक साथ, टोल प्लाजा में कैश ट्रांजैक्शन बंद

Published

on

रायपुर,एजेंसी। आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। नए टैक्स सिस्टम के लागू होने से टैक्स प्रक्रिया बदली है, वहीं हाईवे पर सफर करना अब महंगा हो गया है, क्योंकि टोल दरों में तक बढ़ोतरी की गई है।

इस बीच छत्तीसगढ़ में भी राहत और बदलाव दोनों साथ नजर आ रहे हैं। राज्य में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री सस्ती हो गई है। राशन दुकानों में अब तीन महीने का चावल एक साथ मिलेगा और नई आबकारी नीति के तहत शराब अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी।

टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव

1 अप्रैल यानी आज से देश में नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होगा, जो 1961 के पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा। इस नए कानून के तहत टैक्स सिस्टम को सरल बनाने की कोशिश की गई है। गैर-ऑडिट करदाताओं के लिए ITR-3 और ITR-4 दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है, जिससे टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी।

अब तक लागू व्यवस्था में वित्तीय वर्ष और आकलन वर्ष अलग-अलग होते थे, जिससे अक्सर भ्रम की स्थिति बनती थी। नए प्रावधान में इस व्यवस्था को खत्म कर सिर्फ ‘टैक्स वर्ष’ लागू किया गया है। यानी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि को टैक्स वर्ष 2026-27 कहा जाएगा, जिससे टैक्स प्रक्रिया को आसान और स्पष्ट बनाने की कोशिश की गई है।

नए वित्तीय वर्ष से ये तमाम बदलाव शुरू हो जाएंगे।

नए वित्तीय वर्ष से ये तमाम बदलाव शुरू हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के कई टोल प्लाजा में 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के कई टोल प्लाजा में 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की जा रही है।

टोल पर नो-कैश: सिर्फ FASTag और UPI से भुगतान

आज यानी 1 अप्रैल से देशभर के टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब टोल टैक्स का भुगतान केवल FASTag या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही किया जा सकेगा, जिससे टोल सिस्टम को पूरी तरह कैशलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

इस बदलाव के बाद बिना FASTag या पर्याप्त बैलेंस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में UPI ही एकमात्र विकल्प बचेगा, क्योंकि कैश भुगतान की सुविधा पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

PAN-KYC नियम सख्त: पहचान सत्यापन अनिवार्य

नए वित्तीय वर्ष से PAN और KYC से जुड़े नियमों को और सख्त किया गया है। बैंक खाते, निवेश और टैक्स से जुड़े सभी लेनदेन में पहचान सत्यापन अनिवार्य रहेगा, जिससे बिना वैरिफिकेशन के ट्रांजैक्शन पर रोक लगेगी। इस कदम का मकसद फर्जी खातों पर नियंत्रण और टैक्स चोरी पर लगाम कसना है।

PAN कार्ड के लिए केवल आधार ही नहीं बल्कि बर्थ सर्टिफिकेट या 10वीं कक्षा की मार्कशीट भी लगेगी।

रेल टिकट नियम सख्त: अब 8 घंटे पहले तक ही मिलेगा रिफंड

1 अप्रैल से ट्रेन टिकट कैंसिलेशन के नियमों में बदलाव किया गया है। अब यात्रियों को ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर ही रिफंड मिलेगा, जबकि पहले यह सीमा 4 घंटे थी। वहीं यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।

इस बदलाव का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि समय पर टिकट कैंसिल नहीं करने पर रिफंड नहीं मिलेगा। हालांकि नियम सख्त होने से फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

कॉमर्शियल गैस महंगी: चाय-नाश्ता और कैटरिंग पर असर

आज से तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद चेन्नई में इसकी कीमत ₹2246.50 और दिल्ली में ₹2078.50 हो गई है। सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर सीधे आम लोगों पर पड़ेगा।

चाय, नाश्ता और थाली की कीमतें बढ़ सकती हैं, वहीं शादी-ब्याह और कैटरिंग सेवाएं भी महंगी हो सकती हैं।

सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव: बेसिक पे कम से कम 50% जरूरी

1 अप्रैल से लागू नए वेतन नियमों के तहत कर्मचारियों की बेसिक सैलरी अब उनके कुल CTC का कम से कम 50% रखना अनिवार्य होगा। कंपनियां भत्तों का हिस्सा 50% से ज्यादा नहीं रख सकेंगी, जिससे सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आएगा।

इसका सीधा असर कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी पर पड़ सकता है, क्योंकि बेसिक पे बढ़ने से EPF और ग्रेच्युटी में कटौती का हिस्सा भी बढ़ेगा। हालांकि लंबे समय में इसका फायदा यह होगा कि कर्मचारियों का रिटायरमेंट फंड और ग्रेच्युटी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को कुल्हाड़ी से काटा:खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, बोला- किराएदार से अफेयर था, मुझे टॉर्चर करती थी

Published

on

रायपुर,एजेंसी। राजधानी रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है। आरोपी गुलाब साहू ने पहले पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर बेटी चित्रा साहू (22) को मारा।

मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और पुलिस से कहा कि मेरी पत्नी का किराएदार से अफेयर था, मां बेटी दोनों के टॉर्चर से परेशान होकर उसने हत्या की।

बेटी चित्रा का सिर बुरी तरह से कुचलाया था, पत्नी की लाश नीचे जमीन पर पड़ी थी।

बेटी चित्रा का सिर बुरी तरह से कुचलाया था, पत्नी की लाश नीचे जमीन पर पड़ी थी।

4 साल पहले ही लता साहू ने बर्खास्त पुलिसकर्मी से दूसरी शादी की थी।

4 साल पहले ही लता साहू ने बर्खास्त पुलिसकर्मी से दूसरी शादी की थी।

चित्रा साहू (22) बर्खास्त पुलिसकर्मी की सौतेली बेटी थी।

चित्रा साहू (22) बर्खास्त पुलिसकर्मी की सौतेली बेटी थी।

अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। पुलिस हिरासत में आरोपी गुलाब साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उसने बताया कि किराएदार ने घर गाड़ी पैसा का लालच देकर मेरी पत्नी का ब्रेनवॉश कर दिया था। वह कहता था कि बेटी को गोद ले लूंगा फिर हम ऐश करेंगे। मुझे निकालने की बात कहता था। उसकी बात में आकर मां बेटी मुझे घर से निकलने कहती थी।

जब हर समय टॉर्चर करने लगे तो मुझसे सहन नहीं हुआ, इसलिए दोनों की हत्या कर दी। मैं 2 साल पहले बिलासपुर में पुलिस में नौकरी में था, ट्रेनिंग करके छोड़ दिया था, फिर मार्केटिंग लाइन में आ गया था।

4 साल पहले की थी दूसरी शादी

पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग 4 साल साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी। मर्डर की सूचना पड़ोसियों ने थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Continue Reading

कोरबा

हनुमान जन्मोत्सव (02 अप्रैल):गेवरा बस्ती चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

Published

on

अजय जायसवाल ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
कोरबा/कुसमुण्डा। जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं श्रीमती रीना अजय जायसवाल के आतिथ्य में हनुमान मंदिर सेवा समिति गेवरा बस्ती द्वारा 02 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पंडित श्री रमाकांत महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ होगा। हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संध्या 5.30 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 8.00 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनप्रिय नेता, समाजसेवी अजय जायसवाल ने क्षेत्र के समस्त लोगों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है और पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने हनुमान जयंती की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677