Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा गार्ड हत्या मामले में 3 गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी गांव के शराब दुकान में खाट में सो रहे दो गार्ड की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। लगभग ढाई महीने बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवशंकर सहिस, उसकी पत्नी और सौतेले बेटे को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद किया गया है। दरअसल, ये पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। जहां 4-5 नवंबर 2023 की रात देशी शराब दुकान में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नौकरी करने वाले गार्ड यदुनंद पटेल (29 वर्ष) और जय कुमार सूर्यवंशी (28 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। दुकान बंद होने के बाद दोनों एक साथ एक ही खाट पर सोए हुए थे।

कुत्ते ने भौंके इसलिए सौतेला बेटा खिला रहा था बिस्किट

एसपी विजय अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। 4-5 नवंबर 2023 की रात आरोपी शिवशंकर सहिस अपनी पत्नी और सौतेले बेटे के साथ रात 12 बजे घर से निकलकर रेलवे ट्रैक के रास्ते होते हुए शासकीय शराब दुकान सिवनी को लूटने पहुंचा था। जहां सौतेले बेटे कृष्णा ने घटनास्थल पर रहने वाले कुत्तों को बहला-फुसलाकर बिस्किट खिला रहा था।

नकाब पहन कर घुसा था आरोपी

आरोपी शिव शंकर अपने कपड़े बदले और नकाब पहनकर कुल्हाड़ी लेकर शराब दुकान के पास जा पहुंचा। वह दोनों गार्ड के सोने का इंतजार करने लगा था। करीब 12.30 बजे दोनों गार्ड खाट में मच्छरदानी लगाकर सो गए थे। इसके बाद आरोपी ने उनके सिर पर 15-16 बार टांगिया से वार कर हत्या कर दी। ये पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हत्या के बाद आरोपी शिव शंकर ने दुकान का ताला तोड़ कर शराब दुकान के अंदर रखे 23 से 24 हजार रुपए और कुछ शराब की बोतल चुराई। चुराए गए शराब बोतल को वह बारी-बारी से शराब दुकान से थोड़ी दूर अपने सौतेले बेटे कृष्णा सहिस के पास पहुंचा रहा था। इस तरह आरोपी ने 7 बार आना-जाना किया था, यह भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

7,40,500 नबरों की जांच, 100 से अधिक लोगों से पूछताछ

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया की घटना दिनांक की रात से घटना वाली जगह और आस पास के इलाके सिवनी, पीसोद, हथनेवारा, बरबशपुर, कर्रा के मोबाइल टावर से लगभग 7,40,500 नबरों की पुष्टि की गई। इसमें लगभग 386 सिम नंबरों का कॉल रिकॉड निकाल गया। 714 मोबाइल नंबरों को जांच की गई तथा 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।

5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा

पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने पर 5 हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की थी। वहीं विशेष टीम आरोपी की खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान 17 जनवरी को मुखबिर ने आरोपियों की जानकारी दी। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिव शंकर सहिस उम्र 29 साल को पुलिस हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ करने पर आरोपी शिव शंकर सहिस ने बताया कि शासकीय शराब दुकान को लूटने के लिए अपने पत्नी मंगली सहिस उम्र 45 साल और सौतेले बेटा कृष्णा सहिस 21 के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाई थी।

घटना में इस्तेमाल हथियार, कपड़े बरामद

आरोपी शिव शंकर सहिस वारदात को अंजाम देने के बाद डभरा की और भाग गया था। कुछ दिनों बाद वह वापस अपने घर सिवनी आया। आरोपी शिव शंकर ने टांगिया को कोरबा रोड रेलवे ट्रैक में फेंकना बताया। आरोपी के बताए गए जगह से टांगिया को बरामद किया गया। घटना में उपयोग किए गए नकाब, पहने कपड़े, ताला, शराब की खाली बोतल, 45 सौ रुपए घर से बरामद किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending