महिला नक्सलियों ने भी की थी फायरिंग; बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में सीएएफ जवान शहीद
कांकेर, एजेसंी। कांकेर जिले के हूरतराई के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। रविवार को हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं। तीनों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं साथ ही 3 हथियार भी सर्चिंग में मिले हैं। वहीं बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक सीएएफ जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ की पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ कोयलीबेड़ा के दक्षिणी इलाके में हूरतराई के जंगल में हुई है, जहां पुलिस और डीआरजी की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान महिला नक्सलियों ने भी फायरिंग की थी।
नक्सली कमांडर की तलाश में निकली थी टीम
रविवार सुबह नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीएसएफ, एसएसबी और कांकेर पुलिस की टीम दक्षिण कोइलीबेड़ा के भुमरा हूरतराई के जंगलों में निकली थी। कंपनी नंबर-5 के कमांडर राजू सलाम की मौजूदगी की सूचना पर यह सर्चिंग टीम जब वहां पहुंची तो जंगल में मौजूद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों द्वारा की गई फायरिंग में 3 नक्सली ढेर हुए हैं। यहां राजू सलाम समेत 50 से अधिक नक्सली मौजूद थे। महिला नक्सलियों ने की फायरिंग
कांकेर एसपी ने बताया कि सर्चिंग पर निकले जवानों पर पहाड़ की आड़ लिए 2 महिला नक्सलियों ने भी फायरिंग की। एसएलआर से वे फायरिंग कर रहीं थीं, जवाबी कार्रवाई में दोनों महिला नक्सली भी घायल हुई है लेकिन जंगल की आड़ लेकर वे भाग निकलीं। वहीं मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की बात भी एसपी ने कही।
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भी रविवार को आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम राम आशीष यादव बताया जा रहा है। शहीद जवान के पार्थिव शव को जिला मुख्यालय लाया गया है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नक्सल प्रभावित इलाके बेचापाल के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जवान सड़क निर्माण काम की सुरक्षा के लिए निकले थे। इसी दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में जवान का पैर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। जवान को गंभीर चोट आई। मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सुकमा में भी मारा गया था एक नक्सली
शनिवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बुर्कालंका में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया। जवानों ने मृत नक्सली के शव को बरामद कर लिया था। मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।