Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेनें फिर कैंसिल

Published

on

बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 26 फरवरी से 10 मार्च तक नहीं चलेगी,डायवर्टेड रूट से चलेंगी कुछ गाडिय़ां बिलासपुर, एजेंसी। रेलवे ने एक बार फिर डेवलपमेंट के चलते छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 34 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। 27 फरवरी से 12 मार्च तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-एनआई(नॉन इंटरलॉकिंग) और एनआई का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा। बिलासपुर रेलवे प्रशासन इंफ्रॉस्ट्रक्चर विकास के कार्यों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई का कार्य किया जाएगा।

रद्द होने वाली गाडिय़ां

27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 28 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 26 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2024 से 12 मार्च 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 28 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 28 फरवरी, 01, 04, 06 व 08 मार्च 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29 फरवरी 4 और 7 मार्च 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 1, 5 और 8 मार्च 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 3 और 10 मार्च 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 4 और 11 मार्च 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 2 और 09 मार्च 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 3 और 10 मार्च 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 28 फरवरी और 6 मार्च 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29 फरवरी और 7 मार्च 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 28 फरवरी और 6 मार्च 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29 फरवरी और 7 मार्च 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 2 और 9 मार्च 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 5 और 12 मार्च 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08740 बिलासपुर – शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08739 शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

रास्ते में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडिय़ां

29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा अनूपपुर – शहडोल के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर से प्रारम्भ होगी और शहडोल-अनूपपुर के बीच रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडिय़ां

27 फरवरी 2024 से 08 फरवरी 2024 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी – जबलपुर – नैनपुर – बालाघाट के रास्ते चलेगी। 28 फरवरी 2024 से 09 मार्च 2024 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया – बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बालाघाट – नैनपुर – जबलपुर – कटनी के रास्ते चलेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार

दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

Continue Reading

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677