छत्तीसगढ़
तालाब में मिला 5 फीट का मगरमच्छ:रेस्क्यू कर क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा, जांजगीर-चांपा वन विभाग ने ली मछुआरों की मदद
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत बनारी स्थित अमुरी तालाब में 5 फीट का एक मगरमच्छ मिला। वन विभाग की टीम ने बुधवार को सफलतापूर्वक उसका रेस्क्यू किया और उसे अकलतरा के क्रोकोडाइल पार्क में सुरक्षित छोड़ दिया। मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को गांव के कौशल धीवर अमुरी तालाब में मछलियां छोड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें तालाब में कुछ बड़ा होने का संदेह हुआ। उन्होंने गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने ड्रोन कैमरे की मदद से तालाब में मगरमच्छ होने की पुष्टि की।

मछुआरों की मदद से पकड़ा गया
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मंगलवार शाम को ही वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए अमुरी तालाब पहुंची और जाल बिछाया। रात भर मगरमच्छ जाल में नहीं फंसा। बुधवार को टीम ने बड़ी जाल के साथ मछुआरों की मदद ली और मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसकी लंबाई पांच फीट मापी गई।
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को एशिया के सबसे बड़े अकलतरा स्थित क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मगरमच्छ अमुरी तालाब तक कैसे पहुंचा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव से होकर गुजरने वाले नाले के रास्ते तालाब में आया होगा।

कोरबा
सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

कोरबा
एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ
कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में गत दिवस एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा किया गया।
महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन बालिकाओं को सर्वाईकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाने में महत्वपूण भूमिका निभाता है तथा शिशु संरक्षण माह के महत्व पर प्रकाश डॉलते हुए कहा इस दौरान बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण , विटामिन ए खुराक एवं आयरन फोलिक एसिड एवं पोषण संबंधी सेवाये सुनिश्चित किये जाने से बच्चों का सर्वार्गीण विकास संभव हो पाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एचपीवी वैक्सीनेशन तथा शिशु संरक्षण माह के बारे में विस्तार से बताया गया।शिशु संरक्षरण माह के संबंध में उन्होने बताया कि शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम )17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जायेगा। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके, एनिमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान संवर्धन संबंधित गतिविघियॉ किये जायेगें। बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।
जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि अपने क्षेत्र के पात्र किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन तथा 0 से 59 माह तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें।

कोरबा
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
कोरबा। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, परियोजना कोरबा(शहरी) के अंर्तगत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केद्र सर्वमंगलापारा एवं वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केद्र आरामशीन में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 से 07 अपे्रल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ मे पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा(शहरी) में जमा करना अनिवार्य है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
