छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल-CM ने किया सम्मानित:रमेन डेका बोले- बच्चों के लिए रोल मॉडल होते हैं शिक्षक, आज का जीवन सरल नहीं
रायपुर,एजेंसी। शिक्षक दिवस पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णुदेव साय ने 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि, शिक्षा मानव के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि, एक शिक्षक अपने बच्चों के लिए रोल मॉडल होता है। बेहतर शिक्षक एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में महती भूमिका निभाते हैं। शिक्षक छात्रों के जीवन के प्रेरणास्रोत होते है। उनके विकास में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है। आज का जीवन सरल नहीं है। गिरकर खड़े होना और जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए यह विद्यार्थियों को सीखना चाहिए।

राजभवन के अंदर स्थित इस सभागार में आयोजित किया गया सम्मान समारोह।
बच्चों को शिक्षा मिले यह शिक्षकों की जिम्मेदारी- राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा कि, शिक्षक ऐसा पढ़ाएं जिससे बच्चे स्कूलों की ओर आकर्षित हो। स्कूल भवन नहीं बल्कि उसके अंदर क्या पढ़ा रहे है ये महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्राचीन भारत की गुरूकुल परंपरा को श्रेष्ठ बताया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक गेम चेंजर है। इस नीति के अनुरूप बच्चों को शिक्षा मिले यह शिक्षकों की जिम्मेदारी है।
शिक्षक कई कठिनाइयों के बावजूद ज्ञान का उजाला फैलाते हैं- सीएम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं। वे देश को ऐसे राष्ट्रभक्त नागरिक देते हैं, जो आगे चलकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देते हैं। जिस प्रकार दीपक खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अनेक कठिनाइयों के बावजूद ज्ञान का उजाला फैलाते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। इसके बिना जीवन अधूरा है। पिछले वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक विस्तार हुआ है। आज प्रदेश में 20 से अधिक विश्वविद्यालय, 15 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईएम, एम्स और लॉ विश्वविद्यालय स्थापित हैं।
शिक्षा का स्तर आने वाले समय में और बेहतर होगा
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से प्रदेश में शिक्षा का स्तर आने वाले समय में और बेहतर होगा। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की।
इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
| जिला | शिक्षक |
| रायपुर | प्रधान पाठक गोपाल राम यादव |
| रायपुर | सहायक शिक्षक (एल.बी.) कामिनी साहू |
| धमतरी | प्रधान पाठक: किरण साहू |
| धमतरी | सहायक शिक्षक (एल.बी.): कु. प्रीति शांडिल्य |
| सारंगढ़-बिलाईगढ़ | प्रधान पाठक: प्रियंका गोस्वामी |
| सारंगढ़-बिलाईगढ़ | व्याख्याता (एल.बी.): समय लाल काठे |
| राजनांदगांव | प्राचार्य: डॉ. शोभा श्रीवास्तव |
| राजनांदगांव | प्रधान पाठक: मुन्हेलाल लिल्हारे |
| दंतेवाड़ा | प्रधान अध्यापक: सुमन जॉर्ज |
| दंतेवाड़ा | सहायक शिक्षक (एल.बी.): सुनीता अजीत |
| कबीरधाम | व्याख्याता: रमेश कुमार चंद्रवंशी |
| कबीरधाम | व्याख्याता: कामिनी जोशी |
| जिला | शिक्षक |
| सरगुजा | शिक्षक: बंदना महथा |
| सरगुजा | व्याख्याता: अनिता मंदिलवार |
| नारायणपुर | शिक्षक (एल.बी.): उमेश कुमार सलाम |
| नारायणपुर | प्रधान अध्यापक: सविता यादव |
| जशपुर | प्रधान पाठक: सरिता नायक |
| जशपुर | प्रधान पाठक: प्रवीण कुमार पाठक |
| कोरिया | व्याख्याता / प्रभारी प्राचार्य: अमित लाल गुप्ता |
| कोरिया | जेल शिक्षक: विवेक सिद्धिकी |
| मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | व्याख्याता (एल.बी.): राजेश कुमार द्विवेदी |
| मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | प्रधान पाठक: मीना जायसवाल |
| खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | प्रधान अध्यापक: किशोर कुमार शर्मा |
| खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | सहायक शिक्षक (एल.बी.): राजेश कुमार प्रजापति |
| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | प्रधान पाठक: संध्या साहू |
| जिला | शिक्षक |
| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | व्याख्याता (एल.बी.): संजय देवांगन |
| बलरामपुर-रामानुजगंज | शिक्षक (एल.बी.): चन्द्रमुखी मेहता |
| दुर्ग | शिक्षक (एल.बी.): नरोत्तम कुमार साहू |
| दुर्ग | शिक्षक (एल.बी.): खेमलता गोस्वामी |
| कोरबा | शिक्षक (एल.बी.): मधुलिका |
| कोरबा | प्रधान पाठक: प्रिया दुबे |
| सूरजपुर | प्रधान पाठक: रंजय कुमार सिंह |
| सूरजपुर | व्याख्याता (एल.बी.): प्रदीप कुमार जायसवाल |
| बलौदाबाजार-भाटापारा | शिक्षक (एल.बी.): मोहन लाल वर्मा |
| बलौदाबाजार-भाटापारा | व्याख्याता (एल.बी.): जगदीश साहू |
| मुंगेली | व्याख्याता (एल.बी.): दुर्गा तिवारी |
| मुंगेली | सहायक शिक्षक (एल.बी.): सुधारानी शर्मा |
| जिला | शिक्षक |
| कोंडागांव | प्रभारी प्राचार्य: मनोज कुमार डड़सेना |
| कोंडागांव | शिक्षक (एल.बी.): शिवचरण साहू |
| रायगढ़ | सहायक शिक्षक (एल.बी.): टिकेश्वर प्रसाद पटेल |
| रायगढ़ | प्रधान पाठक: नंद किशोर सतपथी |
| सुकमा | सहायक शिक्षक: अंजु बारसे |
| सुकमा | शिक्षक (एल.बी.): गंगाधर राना |
| गरियाबंद | सहायक शिक्षक (एल.बी.): खोमन लाल सिन्हा |
| गरियाबंद | शिक्षक (एल.बी.): दिप्ती मिश्रा |
| सक्ति | शिक्षक (एल.बी.): संजीव कुमार चंद्रवंशी |
| सक्ति | सहायक शिक्षक (एल.बी.): नीरा साहू |
| बालोद | व्याख्याता (एल.बी.): नरोत्तम कुमार यदु |
| बालोद | सहायक शिक्षक (एल.बी.): एनुका सार्वा |
| जिला | शिक्षक |
| जांजगीर-चांपा | व्याख्याता: अमृत लाल साहू |
| जांजगीर-चांपा | व्याख्याता (एल.बी.): प्रतीक्षा सिंह |
| बेमेतरा | शिक्षक (एल.बी.): सुनीता राजपूत |
| बेमेतरा | शिक्षक (एल.बी.): केवरा सेन |
| महासमुंद | व्याख्याता (एल.बी.): जगदीश सिन्हा |
| महासमुंद | व्याख्याता (एल.बी.): डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर |
| बिलासपुर | व्याख्याता (एल.बी.): शांति सोनी |
| बिलासपुर | प्रधान पाठक: शिव कुमार छत्रवाणी |
| बस्तर | व्याख्याता: सईदा खान |
| बस्तर | व्याख्याता/प्रधान अध्यापक: देवश्री गोयल |
| उत्तर बस्तर कांकेर | व्याख्याता: कुसुम जैन |
| गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | प्राचार्य: आरती तिवारी |
| गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | प्रधान पाठक (एल.बी.): कु. साबरा निशा |
| बीजापुर | प्रधान पाठक: जगदीश तोरेंम |
| बीजापुर | व्याख्याता (एल.बी.): अरुण कुमार सिंह |

छत्तीसगढ़
सुकमा : मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
जिला अस्पताल में मौत के मुंह से लौटाई महिला की सांसें
सुकमा। सुकमा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की तत्परता और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. एमआर कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदगढ़ विकासखंड के कुन्ना निवासी 38 वर्षीय श्रीमती पाली कवासी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया।

देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण थी और तत्काल सर्जरी आवश्यक हो गई। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा ने बिना समय गंवाए तुरंत एलएससीएस (सीजर) ऑपरेशन कर मरीज का उपचार प्रारंभ किया। हालांकि ऑपरेशन के दौरान मृत बच्चा पैदा होने से महिला की स्थिति और अधिक जटिल हो गई।
महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान महिला का श्वास बंद सा हो गया, साथ ही नाड़ी और हृदय की धड़कन भी थम सी गई। ऐसे संकट की घड़ी में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए महिला को दो बार सीपीआर दिया और तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर आधुनिक वेंटीलेटर की सहायता से उपचार शुरू किया गया। इसके बाद महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया।
डॉक्टरों की सतर्कता और उपलब्ध संसाधनों के कारण महिला की जान बचा ली गई। आज श्रीमती पाली कवासी पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर रही हैं।

छत्तीसगढ़
जशपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण
जशपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सर्किट हाउस जशपुर के मातृत्व वन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीता अशोक के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी शशि कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस मातृत्व वन में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं के अद्वितीय समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करता है। मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण किया गया है। इस पहल ने अभियान को भावनात्मक और सामाजिक रूप से विशेष महत्व प्रदान किया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्थान सर्वोच्च होता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से हम माँ के प्रति सम्मान को प्रकृति से जोड़ रहे हैं। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि मातृत्व वन जैसी पहल न केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करेंगी।
मातृत्व वन के अंतर्गत पर्यावरणीय एवं औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का चयन कर उनका रोपण किया गया है। इनमें टिकोमा, झारुल, सीता अशोक, गुलमोहर, लक्ष्मीतरु, आंवला, बीजा, सिन्दूर, नागकेसरी, अर्जुन एवं जामुन जैसी प्रजातियाँ प्रमुख हैं। ये पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होंगे, बल्कि आने वाले समय में औषधीय एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मातृत्व वन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, माताओं के प्रति सम्मान को प्रकृति के माध्यम से अभिव्यक्त करना तथा नई पीढ़ी में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह पहल ‘हर घर एक पेड़, हर पेड़ में माँ की ममता’ के संदेश को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

छत्तीसगढ़
जशपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन

जशपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप स्थित केरेगांव में विकसित होम-स्टे का अवलोकन किया। इस दौरान वे स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और पारंपरिक आतिथ्य परंपरा से रूबरू हुए। होम-स्टे प्रवास के दौरान उन्होंने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखा। राज्यपाल श्री डेका ने ग्रामीण परिवेश में विकसित होम-स्टे को प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि यह प्रयास न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं।
इस दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने ‘जसक्राफ्ट’ ब्रांड के तहत छिंद एवं कांसा से निर्मित पारंपरिक आभूषण माला एवं झुमके राज्यपाल को भेंट किए। राज्यपाल श्री डेका ने स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कौशल विकास, रोजगार सृजन तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।

इस दौरान ‘देशदेखा क्लाइंबिंग कम्पनी’ के सदस्यों ने भी राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां नियमित रूप से रॉक क्लाइंबिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जाता है। राज्यपाल ने अधिकारियों को ऐसे खेलों को निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन देने को कहा, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले और अधिक से अधिक युवा इन गतिविधियों की ओर आकर्षित हों। इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार,वनमंडलाधिकारी शशि कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
