Connect with us

कोरबा

अमगांव के भू-विस्थापितों के अधिकारों की अनदेखी पर भाजपा महिला मोर्चा आक्रामक, SECL प्रबंधन को 7 दिनों का अल्टीमेटम

Published

on

वर्षों से लंबित मुआवजा पुनर्वास और रोजगार के प्रकरणों को लेकर SECL गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को सौंपा गया ज्ञापन

7 दिनों में निराकरण न होने पर उग्र लोकतांत्रिक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन की चेतावनी

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण रोजगार CSR और DMF मद से कौशल विकास की प्रमुखता से उठाई गई मांग

कोरबा/गेवरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा ग्राम अमगांव के भू-विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के न्याय लंबित मुआवजा उचित पुनर्वास और स्थायी आजीविका की मांगों को लेकर एस.ई.सी.एल. (SECL) गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को ज्ञापन सौंपा गया है ।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती अनुसुईया राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए, इस ज्ञापन में SECL प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के रवैये पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया गया। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि भूमि एवं परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के बाद भी प्रभावित परिवारों को वर्षों से उनके विधिसम्मत अधिकार नहीं मिले हैं, जिससे वे गंभीर आर्थिक सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं ।

विज्ञप्ति के मुख्य बिंदु और मांगें

  1. 7 दिवस के भीतर पारदर्शी निराकरण:- ग्राम अमगांव के समस्त लंबित प्रकरणों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर आगामी 7 दिनों के भीतर पारदर्शी एवं विधिसम्मत निराकरण किया जाए ।
  2. कानूनन मुआवजा व पुनर्वास:- भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनस्थापन अधिनियम 2013 (RFCTLARR Act) तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 व 300A के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के समस्त देय लाभ प्रदान किए जाएं ।
  3. स्थायी रोजगार एवं स्वरोजगार की व्यवस्था:- प्रभावित परिवार के योग्य/कार्यक्षम सदस्य को SECL नियम अनुसार रोजगार दिया जाए रोजगार न मिलने की स्थिति में वित्तीय सहायता कौशल विकास प्रशिक्षण और बैंक ऋण समन्वय के जरिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित की जाए ।
  4. महिला सशक्तिकरण (CSR & DMF):- प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए CSR तथा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) निधि से विशेष कौशल विकास कार्यक्रम स्वयं सहायता समूहों (SHGs) का सुदृढ़ीकरण तथा उद्यम स्थापना हेतु सहयोग दिया जाए ।
  5. संयुक्त बैठक एवं समय-सीमा तय हो:- SECL के सक्षम अधिकारियों जिला प्रशासन और विस्थापित परिवारों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाकर कार्ययोजना की समय-सीमा सार्वजनिक की जाए ।

आंदोलन की चेतावनी

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती अनुसुईया राठौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा (7 दिवस) के भीतर SECL प्रबंधन द्वारा ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं की जाती है, तो महिला मोर्चा प्रभावित परिवारों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विशाल धरना-प्रदर्शन एवं उग्र जन-आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, इसकी समस्त जिम्मेदारी SECL प्रबंधन तथा संबंधित प्रशासन की होगी ।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोरडी मोड़ के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाप और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सराईसिंगार निवासी फूल सिंह, उनके बेटे नरसिंह सिंह और यशवंत सिंह बाइक क्रमांक CG 12 BJ 5644 से गेवरा की ओर जा रहे थे। खोरडी मोड़ के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 BA 2420 ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज, बाइक के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। हादसे में फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरसिंह सिंह और यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने के बाद बेटे की मौत

डायल-112 की टीम ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान नरसिंह सिंह ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में फूल सिंह और उनके बेटे नरसिंह सिंह की मौत हो गई। यशवंत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

जनपद सदस्य ने घायल के परिजनों से की मुलाकात

हादसे की जानकारी मिलने पर जनपद सदस्य फुलचंद कश्यप भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल यशवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की और बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Continue Reading

कोरबा

किशोर पंजवानी बने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिला प्रभारी

Published

on


बिलासपुर/कोरबा(सुनील चिंचोलकर)। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया व राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल की सहमति व कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के समर्थन बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवाँनी की अनुशंसा से किशोर पंजवानी को कैट का प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिले का प्रभारी बनाया गया है ,
दोहरे पद पर मिली नियुक्ति पर किशोर पंजवानी ने कहा कि जो भरोसा मुझ पर शीर्ष नेतृत्व कर दोहरा पद पर नियुक्ति की है में उन्हें पूरा विश्वास दिलाता हूं कि में पूरी लगन के साथ पूरे जोश के साथ काम करूंगा व मेरे आगे बढ़ते हर कदम पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा । किशोर पंजवानी ने आगे कहा की वे बिलासपुर के प्रथम व्यक्ति है जिन्हें किसी जिले का प्रभारी बनाया गया है ,तथा उनकी प्रथम प्राथमिकता है कि जल्द कोरबा कैट इकाई का गठन किया जाएगा। नियुक्ति होने पर उन्होंने राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन जितेंद्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, सुरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन, बिलासपुर प्रभारी राकेश ओछ्वानी, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यहाँ तक पहुँचने में राष्ट्रीय सचिव श राजू सलूजा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी का भी हमेशा आशीर्वाद प्राप्त रहा है, उनके प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

अग्रसेन भवन में सावन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published

on

कोरबा/जमनीपाली। सरदार वल्ल्भ भाई नगर जमनीपाली स्थित अग्रसेन भवन में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । साडा काॅलोनी जमनीपाली के महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस दौरान रोचक गेम्स और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया । काॅलोनीवासियों के लिए आयोजित कार्यक्रम सावन महोत्सव में महिलाओं ने सावन के झूले का आनंद लिया ।
कार्यक्रम के शुरूआत में भगवान श्री कृष्ण को झुला झुलाकर विधिवत पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती उपाध्याय जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी एवं मंतोषी देवी को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया ।
इस मौके पर अर्चना उपाध्याय ने कहा कि सावन का महीना भारतीय संस्कृति में हरियाली और उल्लास का प्रतीक माना गया है । श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि सावन महोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होता बल्कि इसके माध्यम से सकारात्मक सोच, आपसी मेल जोल की भावना जुड़ी होती है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती तिवारी, श्वेता कौशल, सीमा अग्रवाल, सुमी यादव, प्रकृति काटेकर, वैदही काटेकर, निशा पतमासे, सारिका सिंह, सोन,ू नंदनी, हैरी सारथी, अंजू कौशल, बिंदू जांगड़े, ज्योति सिंह, राधा थापा, मीना, सुप्रभा महंत, श्वेता पाढ़ी, निर्मला और नीता पटमासे का सराहनीय योगदान रहा है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677