Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में 9 ड्रग डीलर्स गिरफ्तार,80 लाख की हेरोइन जब्त:छोटे नेटवर्क बनाकर पंजाब से लाते थे चिट्टा, लोकल स्तर पर कर रहे थे सप्लाई

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स सप्लायर्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में 9 ड्रग डीलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 400 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों से 1 कार, 4 मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इन सभी की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 3 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर, थाना आमानाका, थाना सरस्वती नगर और थाना आजाद चौक में अपराध दर्ज किया गया है।

ये सभी ड्रग डीलर छोटे नेटवर्क में ड्रग सप्लाई करते थे और पंजाब से कम मात्रा में चिट्टा लाकर लोकल स्तर पर बेच रहे थे।

पूर्व में भी ड्रग्स पर कार्रवाई रायपुर पुलिस के अधिकारी कर चुके है।

पूर्व में भी ड्रग्स पर कार्रवाई रायपुर पुलिस के अधिकारी कर चुके है।

5 दिसंबर की रात पुलिस डीडीयू ऑडिटोरियम रोड से 4 ड्रग डीलर्स को गिरफ्तार कर थाने लाई थी, अगले दिन मौका पाकर दो आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने पतासाजी कर फरार दोनों आरोपियों को फिर से दबोच लिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा था

सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि साइंस कॉलेज मैदान के पास डीडीयू ऑडिटोरियम रोड पर एक काले रंग की हुंडई कार में कुछ युवक चिट्टा (हेरोइन) बेचने की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

कार मोबाइल भी जब्त किया

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास पुलिस को 26.22 ग्राम चिट्टा मिला। बरामद चिट्‌टे की कीमत 2,60,100 रुपए है। चिट्‌टे के साथ ही हुंडई कार (CG 04 NT 3892), कीमत करीब 20 लाख रुपए, 7 मोबाइल, कुल कीमत लगभग 74,000 रुपए पुलिस ने बरामद किया है।

दोनों आरोपी रायपुर के ही रहने वाले हैं, जिसमें पंचशील नगर निवासी आयुष दुबे उर्फ मयंक है, जबकि दूसरा पचपेड़ी नाका निवासी मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी है।

एक दूसरे मामले में पुलिस ने 5 दिसंबर की रात ही दो और ड्रग डीलर्स खिलावन साहू और गुरप्रीत सिंह को पकड़कर थाने ले आई थी। लेकिन अगले दिन मौका पाकर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस की टीम ने लगातार छापेमारी कर फरार दोनों आरोपियों को फिर से पकड़ लिया है। दोनों आरोपी पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुके हैं।

एसआई की टीम ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक तुलसीराम भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने बिना सर्च वारंट तत्काल कार्रवाई की थी, क्योंकि आरोपियों के भागने की आशंका थी। मौके पर वाहन और आरोपियों की तलाशी ली गई।

बरामद चिट्टा को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलकर सील किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से चिट्टा की अवैध बिक्री में सक्रिय थे और मौके पर ग्राहक तलाश रहे थे।

रायपुर पुलिस ने 4 ड्रग नेटवर्क को किया ध्वस्त

रायपुर पुलिस ने बताया कि अगस्त 2025 में हुई बड़ी नारकोटिक्स कार्रवाई के बाद शहर में ड्रग डीलरों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। जांच में सामने आया कि पहले कुछ बड़े ड्रग सप्लायर पंजाब से मादक पदार्थ मंगाकर सप्लाई करते थे, लेकिन अब गिरोह के टूटने के बाद कई छोटे नेटवर्क सीधे पंजाब से कम मात्रा में चिट्टा लाकर लोकल स्तर पर बेचने लगे।

रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

1. कमलेश अरोड़ा उर्फ लाली नेटवर्क

कमलेश अरोड़ा पंजाब और दुर्ग-भिलाई के बड़े सप्लायरों के लिए फ्रंट के रूप में काम करता था। वह नकद लेन-देन करता था। उसका नेटवर्क धमतरी, बलौदाबाजार और जगदलपुर तक फैला हुआ था।

कबीरनगर थाना की पुलिस ने 28 नवंबर 2025 को कमलेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 303 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने कमलेश के लिए काम करने वाले धमतरी के गौरव सोनी को भी दबोच लिया।

2. बगेल सिंह नेटवर्क

बगेल सिंह पंजाब से चिट्टा लाकर छोटे-छोटे पैकेटों में स्थानीय पेडलरों को सप्लाई करता था। वह पहले रायपुर में ड्राइवरी करता था और खुद का नेटवर्क डेवलप कर रहा था। आमानाका थाना की पुलिस ने 3 दिसंबर 2025 को उसे 51.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया।

3. आयुष दुबे नेटवर्क

आयुष दुबे पहले खुद ड्रग का आदी था, लेकिन बाद में उसने खुद पंजाब जाकर मादक पदार्थ लाना शुरू किया। इस नेटवर्क में मृत्युंजय, तन्मय, खिलावन और सोनू साहू आर्थिक रूप से मदद करते थे। सरस्वती थाना की पुलिस ने 5 दिसंबर 2025 को आयुष दुबे और उसके तीनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से कुल 31.66 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

4. गगनदीप सिंह नेटवर्क

गगनदीप सिंह टियर-2 ड्रग सप्लायर था। वह बड़ी मात्रा में चिट्टा खरीदकर छोटे पैकेट में बेचता था। आजाद थाना की पुलिस ने 6 दिसंबर को 15.18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

इधर, रायपुर पुलिस इन नेटवर्कों के सभी लिंक की जांच में जुटी हुई है। बतादें कि इस साल अब तक हेरोइन के संबंध में 7 मामलों में कुल 79 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रायपुर पुलिस नशे की तस्करी और सप्लाई को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है।

ड्रग्स केस में पुलिस ने इस महिला पैडलर को पकड़ा था। (फाइल फोटो)

ड्रग्स केस में पुलिस ने इस महिला पैडलर को पकड़ा था। (फाइल फोटो)

पूर्व में भी हो चुकी गिरफ्तारी

रायपुर पुलिस मे अभियान चलाकर ड्रग्स तस्करों पर बीते दिनों कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान महिला ड्रग्स तस्कर भी पकड़ी गई थी। ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात पुलिस अधिकारियों ने की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार

दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

Continue Reading

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677