Connect with us

कोरबा

विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ

Published

on

31 अगस्त तक चलेगी स्टॉप डायरिया कैंपेन

कोरबा। बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के उद्देश्य से स्टॉप डायरिया कैंपेन जिले में 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जाएगा। विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने विगत दिवस कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉप डायरिया कैंपेन तथा ओ.आर.एस. एवं जिंक कॉर्नर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों में मृत्यु का एक मुख्य कारण डायरिया भी है। जिसका शीघ्र निदान एवं उपचारी से शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केशरी, जिला टीकाकरण अधिकारी कुमार पुष्पेष, डीपीएम पद्माकर शिंदे, बीएमओ कटघोराबजरंग पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सीएमएचओ ने अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा ऋतु में दूषित जल के जमा होने से वायरल बैक्टेरियल सहित अन्य परजीवी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में बच्चों को डायरिया हो सकता है। जिससे निर्जलीकरण की समस्या बढ़ जाती है। 05 साल से कम उम्र के बच्चों की दस्त व कुपोषण से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने व आमजन को जागरूक करने के उद्देष्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों में स्वच्छता, पौष्टिक आहार, हाथ धोने की सही विधि के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा नौनिहालों को डायरिया से मुक्त करने के लिए ओआरएस तथा जिंक टेबलेट वितरित किया जाएगा। जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिन्हित स्थानों पर ओआरएस तथा जिंक कॉर्नर स्थापित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 31 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को ओ.आर.एस पैकेट और जिंक की गोली वितरित की जाएगी। ओ.आर.एस. पैकेट जिंक की गोलियां का वितरण तथा ओ. आर.एस.घोल. बनाने की विधि बताई जाएगी। साथ ही लोगों में जागरूकता लाने साबुन से हाथ धोने पर जोर दिया जाएगा। डायरिया के बच्चों को चिन्हांकित कर निःशुल्क इलाज और शिशु पोषण-आहार-व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण युक्त आहार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दस्त व निर्जलीकरण से होने वाली मृत्यु को ओ.आर.एस. व जिंक की गोली के साथ ही पर्याप्त पोषण देकर रोका जा सकता है, दस्त की रोकथाम के लिए साफ पानी पीना, समय-समय पर हाथों को साबुन एवं साफ पानी से धोना, अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के साथ ही स्तनपान, टीकाकरण व पोषण का अहम योगदान होता है। इन आदतों को भी दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।
डॉ. केसरी ने समस्त आरएचओ एवं मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में 0 से 05 वर्ष के बच्चों को घर-घर जाकर ओर.आर.एस. और जिंक टेबलेट का वितरण करें, हाथ धोने की विधि तथा ओ.आर.एस. बनाने की विधि बताएं और लोगों को जागरूक करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending