Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ में पिता-पुत्रों सहित 5 की जली एक साथ चिताएं:कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से 9 की मौत; 9-9 लाख मुआवजे का ऐलान

Published

on

जांजगीर-चांपा में कुएं में उतरे 5 लोगों की मौत के बाद पिता-पुत्रों सहित सभी के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

कोरबा/जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और कोरबा में दो अलग-अलग घटनाओं में शुक्रवार को कुएं में डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे कुएं में गिरे ग्रामीणों को बचाने की चक्कर में हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में मौत का कारण जहरीली गैस का रिसाव है।

जांजगीर-चांपा में हुए हादसे में पिता-दो पुत्रों सहित 5 की मौत हुई है। जबकि कोरबा में पिता-पुत्री और दो अन्य लोगों की जान गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। SDRF की टीम को भी मौके पर पहुंच गई। उनकी मदद से सभी शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

CM विष्णुदेव साय ने दोनों हादसों को लेकर दुख और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ​​​​​प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

कोरबा : पिता गिरा तो बेटी बचाने गई, फिर एक-एक कर 4 फंसे

कोरबा में कटघोटा के ग्राम जुराली के डिपरा पारा निवासी शिवचरण पटेल दोपहर में कुएं में गिर पड़ा। इसका पता उसकी बेटी सपीना को चला तो वह पिता को बचाने के लिए कुएं में कूद गई। हालांकि वह भी अंदर ही फंस गई और दम तोड़ दिया। कुएं में दो शवों को देख स्थानीय मनबोध और जहरू भी नीचे उतरे, लेकिन उनकी भी मौत हो गई।

बताया जा रहा कि शिवचरण पटेल कुएं की सफाई कर रहा था। इस दौरान वह नीचे गिर गया। कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। जहां घटनाक्रम की ली। गैस रिसाव के चलते मौत होना बताया जा रहा है। कुएं में 5 लोग नीचे उतरे थे। एक को बाहर निकाला गया, उसका इलाज जारी है। 

जांजगीर-चांपा : लकड़ी से उतरा था बुजुर्ग, बचाने में 5 की गई जान

इससे पहले जांजगीर-चांपा में भी कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में हुआ है। बिर्रा SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि किकिरदा गांव निवासी रामचंद्र जायसवाल (60 वर्ष) कुएं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था।

इस दौरान गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर उसके दो बेटे और अन्य लोग भी कुएं में उतरे, लेकिन कोई जिंदा नहीं लौटा। मरने वाले एक युवक की पत्नी का आज बर्थडे है।

जांजगीर-चांपा में हुई मौत के बाद सभी शवों को कुएं से SDRF की टीम ने बाहर निकाला।

हवा से गिरे छप्पर को निकालने कुएं में उतरे थे

दरअसल, गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से इस्तेमाल में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढक दिया था। बारिश और तेज हवा से छप्पर कुएं में गिर गया था। छप्पर को निकालने रामचंद्र जायसवाल कुएं के अंदर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो एक-एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे।

पिता के साथ 2 बेटे पड़ोसी को बचाने गए थे

रामचंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल (50 वर्ष) आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र (20 वर्ष) और जितेंद्र (25 वर्ष) भी कुएं के अंदर चले गए। जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश्वर चंद्रा (25 वर्ष) भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SDRF की टीम ने कुएं में उतरकर शवों को निकालना शुरू किया। एसपी विवेक शुक्ला मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय गोताखोरों को ऑक्सीजन मास्क नहीं होने के कारण कुएं में नहीं उतारा गया था। कुएं से निकालने के बाद सभी शवों को अस्पताल ले जाया गया है।

मृतक टीकेश्वर की पत्नी का आज जन्मदिन

इस घटना में अंतिम में सभी लोगों को बचाने के लिए घुसे टीकेश्वर चंद्रा की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। संयोग से आज उसकी पत्नी का जन्मदिन। उसने वॉट्सऐप पर बर्थडे स्टेटस भी लगाया था। वहीं, रमेश पटेल खेती किसानी का काम करता था। उसके बेटे जितेंद्र पटेल का 5 महीने का बच्चा है। वहीं, राजेंद्र पटेल ने 10 तक की पढ़ाई की थी और खेती किसानी में हाथ बंटाता था।

सीएम साय ने घटना पर जताया शोक
किकिरदा की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और पीड़ित परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इसके साथ ही 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

डॉक्टर बोले- कुएं में H2S, कार्बन मोनो आक्साइड और मीथेन गैस की संभावना

FSL टीम के एक्सपर्ट डॉक्टर सत्यजीत कोशरिया ने बताया कि लगभग 26 फीट के नीचे पानी है। ऐसे में कुएं में H2S, कार्बन मोनो आक्साइड और मीथेन गैस की संभावना है। कुआं काफी संकरा है, ढका हुआ भी था, जिससे रोशनी नहीं पड़ रही थी। इसके चलते कुएं के अंदर का पानी सड़ गया है। ऑक्सीजन लेवल भी कम है।

पानी सैंपल लिया गया है, उसको FSL लैब भेजा जाएगा। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि किस गैस की वजह से मौत हुई है।

जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा के ढपढप पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: फूलों की वर्षा के साथ अभिनंदन

Published

on

कोरबा। 28 मार्च से 01 अप्रैल तक कोरबा जिले के ढपढप में आयोजित श्रीहनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक एवं सनातन धर्म के संवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोरबा के ढपढप पहुंचे और आयोजकों एवं महिला शक्ति ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। भव्य स्वागत से पंडित धीरेंद्र शास्त्री अभिभूत हुए और कथा स्थल में बने भव्य और आकर्षक पंडाल से सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। आज कथा के प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़ कथा स्थल पर देखी गई और श्रद्धालुओं का इंतजार तब खत्म हुआ जब धीरेंद्र शास्त्री महराज कथापीठ पर विराजमान हुए।

रायगढ़ से कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आज से पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे, जहां आयोजकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, फूल-मालाओं और भक्तिमय उत्साह के बीच शास्त्री जी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका वाहनों का काफिला रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराज लगभग शाम 5 बजे कथा स्थल ढपढप पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालु उनके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे रहे।

ढपढप की पावन धरा पर होने जा रही यह दिव्य हनुमंत कथा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सनातन चेतना और भक्ति के महापर्व का स्वरूप ले चुकी है। शास्त्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बन गया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में राखड़ डंप से लोग परेशान:ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी दी, सरपंच ने कहा- शिकायत की है

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कनकी-तरदा मार्ग पर राखड़ डंप किया जा रहा है। इससे आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। इसे अवैध डंपिंग बताया जा रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि भारी वाहन खुलेआम सड़क किनारे राखड़ डंप कर रहे हैं। कई जगहों पर तो राखड़ सीधे सड़क पर ही डंप किया जा रहा है, जिसे बाद में फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं है

बीच सड़क में डम्ब किया गया राखड़ लोग हो रहे हैं परेशान

बीच सड़क में डम्ब किया गया राखड़ लोग हो रहे हैं परेशान

लोगों को सांस लेने में परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि, सड़क किनारे राखड़ डंप होने के कारण कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। हल्की आंधी या भारी गाड़ियों के गुजरने पर राखड़ उड़ने लगता है, जिससे लोगों को सांस लेने में और गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होती है।

रायपुर-बिलासपुर आने-जाने वालों के लिए अहम रास्ता

यह मार्ग बिलासपुर और रायपुर जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, कई गांवों के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि इस मार्ग पर राखड़ डंप करने की अनुमति किसने दी और इन जमीनों का मालिक कौन है।

सरपंच ने कहा- आंदोलन करेंगे

महिला सरपंच गायत्री सिदार ने बताया कि इस मामले की शिकायत की गई है और इसका विरोध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, अवैध डंपिंग करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरपंच ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677