देश
हमास चीफ इस्माइल हानियेह तेहरान में मारा गया:ईरान का आरोप- इजराइल ने घर पर मिसाइल दागी; अमेरिका बोला- पलटवार हुआ तो हम इजराइल के साथ
नई दिल्ली, एजेंसी। हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानियेह मारा गया है। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इसकी पुष्टि की है। IRGC ने बुधवार सुबह बताया कि तेहरान में हानियेह के ठिकाने पर रात 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे) मिसाइल से हमला किया गया। इसमें हानियेह और उसके एक बॉडीगार्ड की मौत हो गई।
हानियेह मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में था। हमास ने हानियेह की मौत की पुष्टि कर दी है। ईरान ने इजराइल पर हानियेह की हत्या के आरोप लगाए हैं। हालांकि इजराइल का कोई बयान नहीं आया है।सऊदी के अल-हदात न्यूज के मुताबिक हमास चीफ को कतर की राजधानी दोहा में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। हानियेह की अगुआई में ही हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर 75 सालों का सबसे बड़ा हमला किया था। इसमें 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
कतर बोला- हमले के बीच सीजफायर मुश्किल
कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद अल थानी ने इजराइल पर हानियेह की हत्या का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अल थानी ने कहा, “जंग में अगर एक पक्ष दूसरे पक्ष की तरफ से समझौते करवा रहे व्यक्ति की हत्या कर देगा तो सीजफायर नहीं हो सकता। शांति के लिए दोनों पक्षों को गंभीरता से बात करनी होगी।”
अमेरिका बोला- हमें हमले की जानकारी नहीं थी
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के खतरे के बीच कतर के PM अल थानी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने बेरूत और तेहरान में हुए हमले पर चर्चा की।
ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका को हानियेह पर हमले की कोई जानकारी नहीं थी। सिंगापुर में चैनल न्यूज एशिया के साथ एक इंटरव्यू में ब्लिंकन ने कहा, “हमारा फोकस गाजा में जंग को रोकना है। हम सीजफायर के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे।”
इराक बोला- यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन
इराक ने भी हमास के हमले का विरोध किया है। इराक के विदेश मंत्रालय ने कहा, “इस तरह के ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। हम इस दुख की घड़ी में फिलिस्तीन के लोगों के साथ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय आवाज उठाएगा।”
दोहा में दफनाया जाएगा शव
ईरान की राजाधानी तेहरान में गुरुवार सुबह 10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) हानियेह को अंतिम विदाई देने के लिए एक कार्यक्रम होगा। इसके बाद उनके शव को कतर भेजा जाएगा। यहां 2 अगस्त को दोहा में हानिये को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
पाकिस्तान बोला- इजराइल ने किया आतंकी हमला
पाकिस्तान ने पड़ोसी देश ईरान में हानियेह की मौत के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इजराइल ने ईरान पर आतंकी हमला किया। इलाके में इजराइल की दादागिरी बढ़ती जा रही है। इससे शांति की कोशिशें कमजोर पड़ेंगी।
हानियेह की मौत की खबर सामने आने के बाद ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में बुधवार को उछाल आया है। हानियेह की मौत से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के खतरे भी ज्यादा हो गया है। ऐसे में तेल के उत्पादन पर इसके असर को लेकर चिंता जताई जा रही है।
ईरान में 3 दिन का शोक
हानियेह की मौत के बाद ईरान में 3 दिन के शोक की घोषणा की गई है। ईरान के स्टेट मीडिया IRNA ने इसकी जानकारी दी।
देश
RBI की नीति, अमेरिका-ईरान तनाव और तेल की कीमतों में उछाल से अगले सप्ताह शेयर बाजार में तेजी आने की संभावना
मुंबई,एजेंसी। वैश्विक अनिश्चितताओं और घरेलू चिंताओं के कारण बढ़ी अस्थिरता के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार छठे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए। बेंचमार्क सूचकांकों में लगभग 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निवेशक अब एक और महत्वपूर्ण सप्ताह के लिए तैयार हैं, जहां भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत निर्णय, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बाजार की दिशा तय होने की उम्मीद है।

छुट्टियों के कारण छोटा हुआ यह सप्ताह कमजोर शुरुआत के साथ शुरू हुआ, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों के विश्वास को प्रभावित किया और व्यापक बिकवाली को जन्म दिया। हालांकि, तत्काल तनाव बढ़ने की आशंका कम होने और तेल की कीमतों में कुछ नरमी के संकेत मिलने से सप्ताह के मध्य में बाजारों में सुधार देखने को मिला। इस सुधार के बावजूद, अस्थिर वैश्विक संकेतों, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी, मुद्रास्फीति की चिंताओं और कमजोर रुपये के कारण अस्थिरता बनी रही।
सप्ताह के अंत तक निफ्टी 22,713.10 पर स्थिर हुआ, जबकि सेंसेक्स 73,319.55 पर बंद हुआ। निफ्टी के तकनीकी विश्लेषण पर टिप्पणी करते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से 22,150-21,900 का स्तर महत्वपूर्ण समर्थन क्षेत्र साबित हो सकता है। एक विश्लेषक ने बताया, “ऊपर की ओर, 23,000-23,500 के स्तर में प्रतिरोध देखा जा रहा है। साप्ताहिक सापेक्ष शक्ति सूचकांक (RSI) 27.88 पर है।”
आगे की बात करें तो, सभी की निगाहें RBI के आगामी मौद्रिक नीति निर्णय पर टिकी होंगी। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की वित्त वर्ष 2027 के पहले सत्र के लिए 6 से 8 अप्रैल तक बैठक होनी है। भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी एक महत्वपूर्ण कारक बने रहेंगे। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष और भी तीव्र होता दिख रहा है, सैन्य तनाव बढ़ने की खबरें आ रही हैं और डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी जारी की है।
स्थिति में और अधिक गिरावट वैश्विक जोखिम भावना को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है और शेयर बाजारों में नई अस्थिरता पैदा कर सकती है। कच्चे तेल की कीमतें, जो पहले से ही तेजी से बढ़ रही हैं, एक और महत्वपूर्ण कारक होंगी। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 109 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। फरवरी के अंत से 50 प्रतिशत से अधिक की इस वृद्धि ने भारतीय कंपनियों के लिए मुद्रास्फीति के दबाव और इनपुट लागतों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

छत्तीसगढ़
ओडिशा में भूकंप, बस्तर में भी महसूस हुए झटके:करीब 5 किमी नीचे 4.4 तीव्रता के झटके, किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं
जगदलपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कोरापुट में शनिवार देर भूकंप आया, जिसके हल्के झटके बस्तर के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए हैं। रात करीब 11:31 बजे आए 4.4 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र ओडिशा का कोरापुट में था। झटके हल्के रहे और अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

नजदीक का इलाका होने की वजह से जगदलपुर के आसपास के इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया। शहर के आडावाल क्षेत्र में भी कंपन महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटकों की अवधि बेहद कम होने के कारण अधिकांश लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

ओडिशा के कोरापुट था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में था, जो बस्तर मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है। यही वजह रही कि इसका असर बस्तर में भी महसूस किया गया। भूकंप मॉनिटरिंग ऐप से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई, जबकि केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर गहराई में था।
कम गहराई के बावजूद तीव्रता कम होने के कारण झटके हल्के रहे। प्रशासन के अनुसार अब तक कहीं से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

अप्रैल 2024 में भी 2.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था
दरअसल, एक समय बस्तर और कोरापुट क्षेत्र को भूकंप मुक्त माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय में यहां बार-बार हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले अप्रैल 2024 में भी 2.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र नजदीक होने के कारण उस समय कंपन ज्यादा महसूस हुआ था।
विशेषज्ञों का कहना है कि, इस क्षेत्र में भूकंप के केंद्र लगातार दर्ज हो रहे हैं, लेकिन तीव्रता कम होने से बड़े नुकसान की आशंका नहीं रहती। इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देश
ईरानी राजदूत का दावा: जंग में US-इजराइल की हर रणनीति फेल ! दुश्मन के हर दबाव को ईरान ने ताकत में बदला
नई दिल्ली,एजेंसी। नई दिल्ली में तैनात ईरानी राजदूत Mohammad Fathali ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा युद्ध में अमेरिका (United States) और इजराइल (Israel) की रणनीति असफल साबित हो रही है। ईरानी राजदूत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया भर के कई थिंक टैंक्स के विश्लेषण से यह साफ हो रहा है कि यह अभियान “रणनीतिक विफलता” की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि Iran ने दबाव को सहन करते हुए उसे अपनी ताकत में बदल दिया है। फथाली ने यह भी कहा कि ईरान की सभ्यतागत ताकत उसे लंबे समय तक संघर्ष करने की क्षमता देती है और यही उसकी रणनीतिक बढ़त बन रही है।इस बीच ईरान की सेना ने भी सख्त चेतावनी दी है। सैन्य प्रवक्ता Ebrahim Zolfaghari ने कहा कि अगर अमेरिका ने हमले जारी रखे, तो जवाब में अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर “कुचल देने वाले हमले” किए जाएंगे। यह चेतावनी खास तौर पर उन देशों के लिए भी है, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं।
ईरान ने साफ कहा है कि ऐसे देश भी हमलों का निशाना बन सकते हैं। दरअसल, यह पूरा तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के पुलों, बिजलीघरों और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी। उन्होंने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो ईरान को “Stone Age” तक पहुंचा देंगे। कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं, जहां एक तरफ युद्ध तेज हो रहा है और दूसरी तरफ बयानबाजी से स्थिति और भड़क रही है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
