Connect with us

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शिकायत पर प्रदेश सरकार ने लिया संज्ञान

Published

on

कुसमुण्डा खदान क्षेत्र में हैवी ब्लास्टिंग से क्षेत्र के निवासियों के जान-माल की सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर फरवरी, 2024 में शासन को जयसिंह अग्रवाल ने लिखा था पत्र।
अवर सचिव खनिज साधन ने संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने किया निर्देशित

कोरबा। कोयला उत्खनन के लिए एसईसीएल प्रबंधन द्वारा कोरबा में संचालित कुसमुण्डा खदान में हैवी ब्लास्टिंग की वजह से क्षेत्र के निवासियों के मकानों में लगातार पड़ रही दरारें, मकानों की छतों पर ब्लास्टिंग से गिरने वाले भारी पत्थरों की वजह से हो रहे नुकसान के साथ ही निवासियों को जान माल के जोखिम के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने 05 फरवरी, 2024 को कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखते हुए प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव सहित सचिव उद्योग विभाग व एसईसीएल के सी.एम.डी. से अपेक्षा किया था कि खदान क्षेत्र के निकटवर्ती बसाहट वाले ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर राहत दिलाने प्रबंधन के साथ ठोस रणनीति बनाकर कड़ाई से अमल में लाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस संबंध में विषय की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव खनिज साधन विभाग एम. चन्द्रशेखर ने 25 जुलाई को संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि जनहित में कुसमुण्डा क्षेत्र के निवासियों के जान माल की सुरक्षा की दृष्टि से खदान प्रबंधन द्वारा कराए जा रहे हैवी ब्लास्टिंग पर अंकुश लगाने के संबंध में प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन अभिमत सहित संबंधितों के साथ साथ विभाग को उपलब्ध करवाया जाए।
सरकार की पहल पर जयसिंह अग्रवाल ने उम्मीद जताई है कि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने पर कुसमुण्डा खदान के निकटवर्ती बसाहट वाले क्षेत्रों के निवासियों को हैवी ब्लास्टिंग से राहत मिल सकेगी।

Preview attachment 01.08.pdf

01.08.pdf

1.2 MB

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

स्कूली शिक्षा की मजबूत नींव से ही छात्रों का भविष्य उज्जवल: प्राचार्य

Published

on

कोरबा। कक्षा 12वीं के छात्रों के विदाई समारोह में बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व की प्राचार्य वायए नाथन ने कहा कि स्कूली शिक्षा की मजबूत नींव से ही छात्रों के उज्जवल भविष्य का निर्माण हो सकता है।

स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य नाथन ने की। उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन को गोल्डन लाइफ कहा जाता है। स्कूल में बिताए दिन हमेशा याद रहते हैं। स्कूल में पुस्तकीय ज्ञान के साथ बच्चा अनुशासन का पाठ भी सीखता है।

उज्जवल भविष्य के निर्माण में स्कूली शिक्षा एक मजबूत नींव होती है। अब कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राएं स्कूल के बाद अपना भविष्य गढ़ेंगे। छात्रों ने स्वागत गीत व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 12वीं के छात्रों को बुके व उपहार प्रदान किए गए। स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

कोरबा

कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Published

on

कोरबा। पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत रुद्र यज्ञ व महा रुद्राभिषेक का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हो गया है। नगर निगम कोरबा की आवासीय कालोनी स्थित श्री महामृत्युंजय मंदिर अगले पांच दिनों तक शिवभक्तों को पूजा अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा। निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कालोनी का भ्रमण कीं। महामृत्युंजय मंदिर से निकाली कलश यात्रा कालोनी का भ्रमण करने के बाद वापस मंदिर पहुंची। जहां वेदी पूजन, कलश स्थापना के साथ यज्ञ अनुष्ठान शुरु हुआ। महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन 16 फरवरी को होगा।

निगम के आवासीय परिसर में स्थित श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 43वें वर्ष किया जा रहा है। श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि आचार्य नागेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

पंचांग पूजन एवं यज्ञ मण्डप प्रवेश आदि के आयोजन संपन्न कराए गए। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को अग्नि स्थापना एवं यज्ञ प्रारंभ, 14 फरवरी को देवपूजन एवं यज्ञाहुति, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व, रूद्राभिषेक, देवपूजन एवं यज्ञाहुति जिसमें रूद्राभिषेक का कार्यक्रम सात साढ़े 8 बजे से प्रारंभ होगा। 16 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति व वसोधारा एवं सहस्त्रधारा आदि के धार्मिक आयोजन कराए जाएंगे। श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुजनों, आमनागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर अपनी उपस्थिति प्रदान करें तथा धर्म व पुण्य लाभ अर्जित करें।

Continue Reading

कोरबा

पाली कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित

Published

on

कोरबा। जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को गवर्नमेंट नवीन कॉलेज पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया।

ईएलसी क्लब के सदस्य, छात्र -छात्राओं से सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर टीआर कश्यप, डॉ. शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending