Connect with us

कोरबा

उरगा-चाम्पा, उरगा-पत्थलगांव राष्ट्रीय मार्ग के निर्माण में आई गति

Published

on

मुआवजा प्राप्त होने के पश्चात् परिसंपत्तियां नहीं हटाने वालों पर की गई कार्यवाही

कोरबा ।राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 149 बी चांपा-कोरबा-छुरी-कटघोरा मार्ग चौड़ीकरण कार्य में मुआवजा को लेकर बनी रूकावटों को दूर किया जा रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश के पश्चात् एसडीएम कोरबा द्वारा इस मार्ग से प्रभावित ऐसे लोग जिन्होंने मुआवजा प्राप्ति के पश्चात् परिसंपत्तियां नहीं हटाई थी, मुआवजे का भुगतान संबंधित के बैंक खाते में करने के पश्चात् लगभग 12 लोगों की संपत्ति हटाई गई। संपत्ति हटाए जाने के पश्चात् नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य दु्रत गति से चल रहा है। इस मार्ग के बनने के पश्चात् कोरबा वासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 149 बी चांपा-कोरबा-छुरी-कटघोरा मार्ग चौड़ीकरण कार्य में तहसील बरपाली एवं तहसील कोरबा अंतर्गत कृषकों के प्रभावित निजी भूमि पर स्थित परिसंपत्तियों के मुआवजे का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित को बैंक खाता में किया जा चुका है परंतु कुछ प्रभावितों द्वारा अर्जन में प्रभावित परिसंपत्तियों का आधिपत्य अपेक्षक निकाय (एनएचआई) को सौंपा नहीं गया था। जिला प्रशासन द्वारा परियोजना में प्रभावित परिसंपत्तियों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की कार्यवाही की गई। प्रभावित परिसंपत्तियों में खसरा क्रमांक 527/4 पक्षकार तुलाराम पिता नत्थुराम, खसरा 703/3ख पक्षकार विजय, पिता काशीराम अग्रवाल, खसरा 703/8क पक्षकार उमेश कुमार पिता रामनिवास अग्रवाल, खसरा 769/1 पक्षकार जवाहर साहू/गजाधर साहू खसरा 371 पक्षकार श्रीमती गौरी गीता देवी आदिले, खसरा 358/2 पक्षकार रोशनलाल अग्रवाल, खसरा 487/1 पक्षकार पुरूषोत्तम वगैरह, नंदलाल, खसरा 487/3 पक्षकार पुरूषोत्तम वगैरह, नंदलाल, खसरा 458/1 पक्षकार फिरनलाल देवांगन, खसरा 828/13 पक्षकार श्रीमती रेखा अग्रवाल, खसरा 828/26 पक्षकार श्रीमती बरखा अग्रवाल, खसरा 435/20 पक्षकार जितेन्द्र कुमार जैन शामिल हैं, जिन्हें मुआवजा भुगतान कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सक्षम भू-अर्जन अधिकारी के माध्यम से परिसंपत्तियों को हटाए जाने की कार्यवाही संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार कोरबा/बरपाली द्वारा की गई है। परिसंपत्तियां हटाने के पश्चात् उक्त मार्ग का चौड़ीकरण कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ परिसंपत्ति का थ्री-डी हो गया है, इस सप्ताह अवार्ड भी हो जाएगा। फिर राशि भुगतान कर शेष परिसंपत्तियों को हटाने की कार्यवाही की जाएगी। आने वाले कुछ महीनों के भीतर यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। इस मार्ग के बनने से लोगों को आवागमन में भी आसानी होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending